NIOS Class 12 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति एवं क्षेत्र

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति एवं क्षेत्र Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति एवं क्षेत्र Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति एवं क्षेत्र Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 1 व्यवसाय की प्रकृति एवं क्षेत्र

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

माड्यूल-1 व्यवसाय का परिचय

पाठगत प्रश्न–1.1

1. ‘आर्थिक गतिविधियों’ को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: ऐसी सभी गतिविधियां जो पैसे कमाने या आजीविका के उद्देश्य से की जाती हैं, आर्थिक गतिविधियां कहलाती हैं।

2. नीचे तालिका में दी गई गैर-आर्थिक गतिविधियों को आर्थिक गतिविधियों में परिवर्तित कीजिए।

उदाहरण: एक नर्स अपने बीमार पुत्र की देखभाल कर रही है। (गैर आर्थिक गतिविधि) एक नर्स अस्पताल में रोगियों की देखभाल कर रही है। (आर्थिक गतिविधि)

(क) एक व्यक्ति जो अपने बगीचे में कार्य करता है।

उत्तर: स्कूल के बगीचे में कार्य करने वाला व्यक्ति।

(ख) एक स्त्री अपने पति के लिए खाना बनाती है।

उत्तर: रेस्टोरेंट में खाना बनाती एक महिला।

(ग) एक व्यक्ति अपनी दीवार पर पुताई करता है।

उत्तर: एक आदमी द्वारा व्यापार केन्द्र की पुताई करना।

(घ) एक शिक्षक अपने बच्चे को घर पर पढ़ाता है।

उत्तर: एक स्कूल में छात्रों को पढ़ाने वाला एक शिक्षक।

(ङ) एक चार्टड एकाउंटेंट अपना स्वयं का एकाउंट तैयार करता है।

उत्तर: एक चार्टड एकाउंटेंट द्वारा कम्पनी के खाते तैयार करना।

पाठगत प्रश्न–1.2

1. ‘पेशा’ को अपने शब्दों में परिभाषित करें।

उत्तर: पेशा वह आर्थिक गतिविधि है जिसमें व्यक्ति विशेष ज्ञान, कौशल या प्रशिक्षण के आधार पर अपनी सेवाएँ प्रदान करके आय अर्जित करता है।

2. निम्नलिखित गतिविधियों की एक सूची दी जा रही है। प्रश्न के अंत में दिए गए गोले में अपना नंबर डालकर इन गतिविधियों को व्यावसायिक पेशे या रोजगार के रूप में वर्गीकृत करें-

(क) अपने स्थानीय स्टेशन में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मी।

उत्तर: रोजगार।

(ख) एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षक।

उत्तर: रोजगार।

(ग) राज्य सड़क परिवहन निगम की बस चलाने वाला चालक।

उत्तर: रोजगार।

(घ) एक टैक्सी चालक जो अपनी खुद की टैक्सी चलाता है।

उत्तर: व्यवसाय।

(ङ) एक गांव में मछली बेचने वाला मछुआरा।

उत्तर: व्यवसाय।

(च) गोपाल द्वारा घर पर अपने ग्राहकों के कपड़े नियमित सिलना।

उत्तर: व्यवसाय।

(छ) एक कारखाने में काम करने वाला दैनिक कर्मचारी।

उत्तर: रोजगार।

(ज) एक माली द्वारा कॉलेज के लॉन का रख-रखाव करना।

उत्तर: रोजगार।

(झ) कोर्ट में वकालत करने वाला एक वकील।

उत्तर: पेशा।

(ण) अपने परामर्श देकर अपनी फर्म चलाने वाला एक इंजीनियर।

उत्तर: पेशा।

पाठगत प्रश्न–1.3

1. मोहन ने हाल में ही अपना एमबीबीएस कोर्स पूरा किया है। वह अपने व्यवसाय का चयन नहीं कर पा रहा है। निम्न तालिका को भरकर उसका मार्गदर्शन करें:

यदि वह चयन करता है

उसे क्या करना चाहिए?

उसे वापसी में क्या मिलेगा?

(क) व्यवसाय।

(ख) पेशा।

(ग) रोजगार।

(क) यदि वह व्यवसाय चुनता है।

उत्तर: उसे दवा की दुकान या दवाई बनाने वाली कंपनी खोलनी चाहिए। उसे लाभ प्राप्त होगा।

(ख) यदि वह पेशा चुनता है।

उत्तर: उसे अपना क्लिनिक खोलना चाहिए। उसे फीस प्राप्त होगी।

(ग) यदि वह रोजगार चुनता है।

उत्तर: उसे किसी अस्पताल में नौकरी करनी चाहिए। उसे वेतन प्राप्त होगा।

2. यदि आवश्यक हो तो वाक्यों को ठीक करें।

(क) व्यापार काम करने के अवसरों को कम करता है और इस प्रकार, देश में रोजगार पैदा करता है।

उत्तर: व्यापार काम करने के अवसरों को बढ़ाता है और इस प्रकार, देश में रोजगार उत्पन्न करता है।

(ख) गुणवत्तापूर्ण सामान और सेवाओं का उत्पादन एवं निर्यात करने से किसी देश की राष्ट्रीय छवि खराब होती है।

उत्तर: गुणवत्तापूर्ण सामान और सेवाओं का उत्पादन एवं निर्यात करने से देश की राष्ट्रीय छवि में सुधार होता है।

(ग) व्यावसायिक उद्देश्य केवल लाभ कमाने पर केन्द्रित होना चाहिए।

उत्तर: व्यावसायिक उद्देश्य केवल लाभ कमाने पर केन्द्रित नहीं होना चाहिए।

(घ) रोजगार के अवसरों का सृजन और सरकार को ईमानदारी से करों एवं अन्य देयताओं का भुगतान करना एक व्यवसाय के राष्ट्रीय उद्देश्य हैं।

उत्तर: वाक्य सही है।

(ङ) करों के भुगतान से बचने के लिए व्यवसायी को खातों का झूठा विवरण तैयार करना चाहिए।

उत्तर: व्यवसायी को खातों का सही विवरण तैयार करना चाहिए और करों का भुगतान ईमानदारी से करना चाहिए।

(च) व्यवसाय में लाभ की कोई भूमिका नहीं होती है।

उत्तर: व्यवसाय में लाभ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top