NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 23 नियंत्रण एवं समन्वय

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 23 नियंत्रण एवं समन्वय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 23 नियंत्रण एवं समन्वय Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 23 नियंत्रण एवं समन्वय

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 23

पाठगत प्रश्न 23.1

1. क्या आप अपने वास्तविक जीवन का कोई उदाहरण दे सकते हैं जिसमें कोई कार्य आपने एक सामूहिक रूप से पूर्ण किया हो, जिसे आप अकेले नहीं कर सकते थे? कृपया इस घटना के विषय में 3-5 वाक्य लिखें।

उत्तर: इसका कोई एक सही उत्तर नहीं है। इसमें विभिन्न उदाहरण हो सकते हैं। जैसे कि खेती में कई लोगों का समूह भूमि को जोतता है, दूसरा समूह बीज बोता है, कोई और फसल की देखभाल करता है और केवल तभी हरेक व्यक्ति भरपूर अच्छी फसल का आनंद उठता है।

2. अपने शरीर में होने वाली किसी क्रिया के समन्वय का उदाहरण दें, जो तंत्रिका तंत्र और अंतःस्रावी तंत्र द्वारा मिलकर किया गया हो।

उत्तर: पाचक रसों का स्राव।

पाठगत प्रश्न 23.2

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

1. तंत्रिका तंत्र की सरचनात्मक एव कार्यात्मक इकाई है- (सही उत्तर पर गोला बनाए)

(क) नेफ्रॉन।

(ख) तत्रिका कोशिका (न्यूरॉन)

(ग) सिनैप्स।

(घ) एक्सॉन।

उत्तर: (ख) तत्रिका कोशिका (न्यूरॉन)

2. विचार कीजिए कि आप एक कूड़ाघर के सामने से निकल रहे हैं और आप तत्काल अपनी नाक (बंद कर) लेते हैं। नीचे दी गई घटनाओं को तर्कसगत क्रम में 1 से 5 अक दीजिए जो कि दुर्गंध (उद्दीपन) पहचानने से नाक ढकने (अनुक्रिया) तक के बीच तत्रिका तंत्र में घटी हैं।

(i) एक्सॉन के अतिम सिरे में विद्युतीय आवेग द्वारा रसायनों का विमोचन।

(ii) तांत्रिक कोशिका के डेन्ड्राइट द्वारा उ‌द्दीपन प्राप्त कर रासायनिक अभिक्रिया होना जिसके द्वारा विद्युतीय आवेग पैदा होना।

(iii) विद्युतीय आवेग का कोशिका काय तथा एक्सॉन से होकर जाना।

(iv) रसायनों का सिनैप्स पार कर अगली तांत्रिक कोशिका तक पहुंचना। इसी प्रकार विद्युतीय आवेग का अनेकानेक तांत्रिक कोशिकाओं से गुजरना।

(v) अतत तंत्रिका कोशिका से आवेग का ग्रधि में पहुंचना जिससे दुर्गध की पहचान होना एवं पेशियों में जिससे नाक को ढकने में सहायता होना।

उत्तर: क्रम होना चाहिए –

(ii) तांत्रिक कोशिका के डेन्ड्राइट द्वारा उ‌द्दीपन प्राप्त कर रासायनिक अभिक्रिया होना जिसके द्वारा विद्युतीय आवेग पैदा होना।

(iii) विद्युतीय आवेग का कोशिका काय तथा एक्सॉन से होकर जाना।

(i) एक्सॉन के अतिम सिरे में विद्युतीय आवेग द्वारा रसायनों का विमोचन

(iv) रसायनों का सिनैप्स पार कर अगली तांत्रिक कोशिका तक पहुंचना। इसी प्रकार विद्युतीय आवेग का अनेकानेक तांत्रिक कोशिकाओं से गुजरना।

(v) अतत तंत्रिका कोशिका से आवेग का ग्रधि में पहुंचना जिससे दुर्गध की पहचान होना एवं पेशियों में जिससे नाक को ढकने में सहायता होना।

3. उपयुक्त उदाहरण की सहायता से उद्दीपन को समझाइए।

उत्तर: उद्दीपन एक कारक या आसपास के वातावरण में होने वाला परिवर्तन है, जो शरीर में प्रतिक्रिया आरंभ करवाता है। ये उद्दीपन अनेक प्रकार के हो सकते हैं। जैसेः-शारीरिक (स्पर्श, चुभन, दबाव) श्रवण, रासायनिक, प्रकाशीय, ऊष्मा और शीतलता या विद्युतीय (इलेक्ट्रिकल)

पाठगत प्रश्न 23.3

रिक्त स्थान भरो:

(i) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के प्रमुख दो भाग होते हैं ______________ एवं  _______________।

उत्तर: केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के प्रमुख दो भाग होते हैं मस्तिष्क एवं मेरीरजजू।

(ii) प्रमस्तिष्क के दो कार्य हैं ____________ एवं ____________।

उत्तर: प्रमस्तिष्क के दो कार्य हैं बुद्धि एवं चेतना

(iii) अनुमस्तिष्क का प्रमुख कार्य शरीर का ____________ बनाए रखना है।

उत्तर: नुमस्तिष्क का प्रमुख कार्य शरीर का संतुलन बनाए रखना है।

(iv) मस्तिष्क का _____________ भाग समस्त आंतरिक अंगों की क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

उत्तर: मस्तिष्क का मेडुला/मेड्यूला ऑब्लांगैटा भाग समस्त आंतरिक अंगों की क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

(v) प्रमस्तिष्क का बाह्य एवं आआंतरिक भाग क्रमशः ___________   एवं _____________ द्रव्य का बना होता है। 

उत्तर: प्रमस्तिष्क का बाह्य एवं आआंतरिक भाग क्रमशः धूसर एवं श्वेत द्रव्य का बना होता है। 

पाठगत प्रश्न 23.4

1. दो प्रकार के प्रतिवतों के नाम लिखिए।

उत्तर: दो प्रकार के प्रतिवर्त के नाम है – प्राकृतिक प्रतिवर्त एवं उपार्जित प्रतिवर्त।

2. नीचे प्रतिवर्त चाप के विभिन्न घटक अव्यवस्थित रूप में दिए गए हैं। इन्हें सही क्रम में नीचे दी गई जगह में रखिए:

संवेदी न्यूरॉन, प्रेरक, उद्दीपन, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, संवेदग्राही, अनुक्रिया, प्रेरक न्यूरॉन

उत्तर: उद्दीपन: संवेदग्राही अंग — संवेदी तंत्रिका – CNS – प्रेरक तंत्रिका — कार्यकारी अंग — प्रतिक्रिया।

3. अब आप सोच-समझकर की जाने वाले ऐच्छिक क्रियाओं, जो कि प्रमस्तिष्क द्वारा समन्वित होती हैं एवं तात्कालिक अनुक्रियाए या प्रतिवर्त-क्रियाए, जो कि मेरु-रज्जु द्वारा समन्वित होती हैं, इनके बारे में जानते हैं। यह जानने का प्रयास कीजिए कि निम्न घटनाओं में से कौन-सी घटनाएं सोची-समझी ऐच्छिक क्रियाओं या प्रतिवर्त क्रियाओं द्वारा बेहतर तरीके से संभव हो सकती हैं। कृपया अपने चुनाव के लिए एक कारण अवश्य दीजिए।

स्थिति उचित क्रिया आपके चुनाव का करण 
आपके सामने तेज रफ्तार से मोटर- साइकिल आ रही है और आपको तत्काल अपनी साइकिल रोकनी है।
आपके कक्षा X में सभी विषयों में अच्छे अंक अर्जित किए हैं और अब आपको विज्ञान एवं वाणिज्य में से एक विधा को चुनना है। आपके परिवार को लगता है कि आपको विज्ञान पढ़नी चाहिए पर आप अंकों को पसंद करते हैं और वाणिज्य पढ़ना चाहते हैं।
आप अपनी अलमारी साफ कर रहे हैं और एक नुकीली सुई आपको चुभ जाती है और आप अपना हाथ तुरंत पीछे हटा लेते हैं।
आप नए पड़ोस में रहने गए हैं और नए दोस्त बनाना चाह रहे हैं।

उत्तर: उचित क्रिया के स्तंभ में सही प्रतिक्रिया दी हुई है। यद्यपि विद्यार्थी द्वारा चुनाव के लिए कोई एक सही कारण नहीं है। परीक्षक के लिए यह ध्यान रखना आवश्यक है कि विद्यार्थी ने अपने चुनाव के लिए तर्कसंगत कारण प्रस्तुत किए हैं।

स्थिति उचित क्रिया, ऐच्छिक क्रिया या परिव्रत क्रिया आपके चुनाव का कारण 
आपके सामने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल आ रही है और आपको तत्काल अपनी साइकिल रोकनी है।परिव्रत क्रिया यह एक आपातकालीन स्थिति है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा सूचना-संसाधन का समय नहीं है।
आपने कक्षा X में सभी विषयों में अच्छे अंक अर्जित किए हैं और अब आपको विज्ञान क्रिया एवं वाणिज्य में से एक धारा को चुनना है। आपके परिवार को लगता है कि आपको विज्ञान पढनी चाहिए, पर आप अंकों को पसंद करते हैं और वाणिज्य पढना चाहते हैं।भली प्रकार सोच विचार कर की गई ऐच्छिक क्रिया क्योंकि विद्यार्थी को चयनित विषय / कैरियर के साथ ही रहना है अतः यह जरूरी है कि उसकी वैयक्तिक पसंद को प्राथमिकता दी जाए। यह निर्णय दबाव में नहीं लिया जाना चाहिए।
आप अपनी अलमारी साफ कर रहे हैं और एक नुकीली सुई आपको चुभ जाती है और आप अपना हाथ तुरंत पीछे हटा लेते हैं।परिव्रत क्रियायह एक आपातकालीन स्थिति है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा सूचना-संसाधन का समय नहीं है।
आप नए पड़ोस में रहने गए हैं और नए दोस्त बनाना चाह रहे है।
भली प्रकार सोच विचार कर की गई ऐच्छिक क्रियायह महत्वपूर्ण है कि ऐसे दोस्त चुने जाएं, जो आपका ख्याल रखें और आपका भला चाहें। इसलिए वह एक अच्छे से सोची समझी क्रिया होनी चाहिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top