NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 21 जीवन के निर्माणकारी घटक — कोशिका और ऊतक

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 21 जीवन के निर्माणकारी घटक — कोशिका और ऊतक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 21 जीवन के निर्माणकारी घटक — कोशिका और ऊतक Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 21 जीवन के निर्माणकारी घटक — कोशिका और ऊतक

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 21

पाठगत प्रश्न 21.1

1. बताइए निम्नलिखित कथन सही (T) हैं अथवा गलत (F)। गलत कथन को सही तरीके से लिखें।

(i) कोशिका झिल्ली सभी अणुओं को अन्दर आने एवं बाहर जाने देती है। सही / गलत

उत्तर: गलत, यह केवल चयनित पदार्थ को ही कोशिका के अंदर एवं बाहर जाने देती है।

(ii) क्लोरोप्लास्ट एक अंगक है, क्लोरोफिल नहीं। सही/गलत

उत्तर: सही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(iii) राइबोसोम को अकसर आत्मघाती थैले कहा जाता है। सही/गलत

उत्तर: गलत, लाइसोसोम को अक्सर आत्मघाती थैले कहा जाता है ।

2. कोशिका के भाग का नाम बताइए जो कि-

(i) पादप कोशिका को कठोरता प्रदान करता है। _____________

उत्तर:  पादप कोशिका को कठोरता प्रदान करता है कोशिका भित्ति।

(ii) कोशिका के अर्ध तरल पदार्थों को घेरे रहता है। _____________

उत्तर: कोशिका के अर्ध तरल पदार्थों को घेरे रहता है प्लाज्मा झिल्ली।

(iii) कोशिका के अन्दर अणुओं, एन्ज़ाइम और पोषक तत्वों के अन्तः कोशिका वितरण में सहायत करता है। _____________

उत्तर: कोशिका के अन्दर अणुओं, एन्ज़ाइम और पोषक तत्वों के अन्तः कोशिका वितरण में सहायत करता है साइटोप्लाज्म।

3. निम्नांकित कॉलम ए एवं कॉलम बी में दिए गए पदों का मिलान कीजिए—

कॉलम ए कॉलम बी 
1. कोशिका का मुखिया (क) क्लोरोप्लास्ट 
2. कोशिका का विद्युतगृह (ख) इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम
3. कोशिका का प्रोटीन कारखाना (ग) माइटोकॉन्ड्रिया
4. कोशिका की रसोई (घ) केंद्रक 
5. कोशिका का परिसंचारी तंत्र (ङ) राइबोसोम 

उत्तर: 

कॉलम ए कॉलम बी 
1. कोशिका का मुखिया (घ) केंद्रक 
2. कोशिका का विद्युतगृह (ग) माइटोकॉन्ड्रिया
3. कोशिका का प्रोटीन कारखाना (ङ) राइबोसोम 
4. कोशिका की रसोई (क) क्लोरोप्लास्ट 
5. कोशिका का परिसंचारी तंत्र (ख) इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम

4. सभी जीवधारियों की कोशिकाओं के तीन मूल भाग होते हैं। उनके चित्र बनाइए एवं उन्हें नाम दीजिए।

उत्तर: सभी जीवधारियों की कोशिकाओं के तीन मुख्य भाग होते हैं:

(i) कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)

(ii) कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm)

(iii) केंद्रक (Nucleus)

5. अपने शब्दों में कोशिका सिद्धान्त के तीन विशिष्ट बिन्दुओं को स्पष्ट कीजिए जिसमें प्रत्येक बिन्दु एक वाक्य में लिखें।

उत्तर: (i) जीवधारी का शरीर कोशिकाओं से बना होता है।

(ii) एक कोशिका के विभाजन से नई कोशिकाएं बनती हैं।

(iii) कोशिकाओं के कार्यों से शरीर के कार्यों का पुनर्गठन होता है।

पाठगत प्रश्न 21.2

1. एक पौधा बढ़कर एक पौधे के रूप में विकसित होती है। यह किस प्रकार के विभाजन के कारण होता है- समसूत्री विभाजन या अर्धसूत्री विभाजन?

उत्तर: समसूत्री विभाजन। 

2. नाखून समय-समय पर काटने पड़ते हैं। किस प्रकार का कोशिका विभाजन नाखूनों को लम्बा बनाता है?

उत्तर: समसूत्री विभाजन।

3. कोशिका विभाजन के नाम दीजिए जो निम्नलिखित घटनाकों के दौरान होते हैं?

(i) त्वचा की मरम्मत एवं चोट  ________________

उत्तर: त्वचा की मरम्मत एवं चोट समसूत्री विभाजन। 

(ii) जंतुओं में अण्डों एवं शुक्राणुओं का निर्माण  ______________

उत्तर: जंतुओं में अण्डों एवं शुक्राणुओं का निर्माण अर्धसूत्री  विभाजन।

(iii) पौधों में तनों की लंबाई में वृद्धि  _______________

उत्तर: पौधों में तनों की लंबाई में वृद्धि समसूत्री विभाजन।

4. दिए गए अंगों में से किसमें समसूत्रीकरण होता है?

बाल, यकृत, वृषण (नर प्रजनन अंग), गाल की कोशिका, अण्डाशय (मादा प्रजनन अंग)

उत्तर: वृषण, अंडाशय।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top