NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 2 हमारे आसपास के द्रव्य

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 2 हमारे आसपास के द्रव्य Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 2 हमारे आसपास के द्रव्य Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 2 हमारे आसपास के द्रव्य

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 2

पाठगत प्रश्न 2.1

1. द्रव्य क्या है?

उत्तर: कुछ भी जो स्थान घेरता है और जिसका द्रव्यमान है वह द्रव्य है।

2. निम्न में से कौन सा शुद्ध पदार्थ नहीं है?

(a) लोहा।

(b) जल।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(c) मृदा।

उत्तर: (c) मृदा।

(3) ‘परमाणु’ शब्द किसने दिया और इसका अर्थ क्या है?

उत्तर: ‘परमाणु’ शब्द डेमोक्रिटस ने दिया इसका अर्थ है — अभिभाज्य।

पाठगत प्रश्न 2.2

1. द्रव्य की तीनों अवस्थाओं में किस अवस्था का आकार अनिश्चित है? कारण सहित समझाओं-

(a) ठोस।

(b) द्रव।

(c) गैस।

उत्तर: गैस: गैस का कोई आकार नहीं है क्योंकि गैस में अन्तराअणुक बल बहुत कमजोर होते हैं अतः अणु एक दूसरे से दूर रहते हैं और लगातार गति करते रहते है।

2. ठोस का एक निश्चित आकार क्यों होता है?

उत्तर: ठोस के अणुओं का निश्चित स्थान होता है। उनके बीच में प्रबल अन्तराअणुक बल होता है। इसलिये ठोस का आकार निश्चित होता है।

3. एक ऐसे पदार्थ का नाम बताइये जो स्वाभाविक रूप से तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है।

उत्तर: पानी।

पाठगत प्रश्न 2.3

1. ठोस की तुलना में गैस अधिक संपीड्य क्यों होती है?

उत्तर: ठोस में अन्तराअणुक बल बहुत प्रबल होता है और बलपूर्वक अणुओं को पास लाने पर उनमें विकर्षण बल बनता है अतः ठोस संपीडय नहीं होते हैं। गैस में अन्तराअणुक बल बहुत कमजोर होता है। अतः अणुओं को दबाव से पास लाया जा सकता है आसानी से संपीडित किये जा सकते हैं।

2. आप पानी को बर्फ में कैसे बदल सकते हैं?

उत्तर: पानी के तापमान को कम करके उसे बर्फ में परिवर्तित किया जा सकता है ।

पाठगत प्रश्न 2.4

1. निम्नलिखित को तत्व, यौगिक और मिश्रण में वर्गीकृत कीजिये: एल्यूमिनियम, कार्बन, ग्रेफाइट, पानी, सिलिकान, कार्बन डाईऑक्साइड, हवा और चीनी।

उत्तर: तत्व: एल्यूमिनियम, कार्बन, ग्रेफाइट, सिलिकान।

यौगिक: पानी, कार्बन डाईऑक्साइड, चीनी।

मिश्रण: हवा।

2. एक तत्व, यौगिक से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर: तत्व एक प्रकार के परमाणु से बनता है परन्तु यौगिक में दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु होते हैं।

3. ब्रह्मांड में कौन सा तत्व सबसे प्रचुर मात्रा में मौजूद है?

उत्तर: हाइड्रोजन।

पाठगत प्रश्न 2.5

1. क्या एथिल एल्कोहॉल और पानी एक समांगी मिश्रण बनाते हैं अथवा विषमांगी मिश्रण?

उत्तर: पानी और एथिल एल्कोहॉल का मिश्रण एक समांगी मिश्रण है।

2. दो ठोस पदार्थों के मिश्रण से बने एक समांगी मिश्रण का उदाहरण दीजिये।

उत्तर: मिश्र धातु: उदाहरणार्थ— पीतल।

पाठगत प्रश्न 2.6

1. द्रव्यमान की दृष्टि से 40% चीनी का विलयन बनाने के लिये कितनी चीनी और पानी की आवश्यकता होगी?

चीनी _______________

उत्तर: 400 g 

जल _______________

उत्तर: 600 mL

2. उस द्रव को क्या नाम देंगे जिसमें एक ठोस घुल कर विलयन बनाता है।

उत्तर: विलायक।

3. एक विलयन को सांद्र बनाने के लिये आप क्या डालेंगे।

उत्तर: विलेय।

पाठगत प्रश्न 2.7

1. धूल के कणों से लोहे के दानों को अलग करने के लिये कौन से भौतिक गुणों का प्रयोग किया जाता है।

(a) चुंबकीय।

(b) विद्युतीय।

(c) घनत्व।

उत्तर: चुम्बकीय।

2. मिश्री के रूप में चीनी के पृथककरण को क्या कहते हैं?

(a) वाष्पन।

(b) क्रिस्टलीकरण।

(c) आसवन।

उत्तर: क्रिस्टलीकरण।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top