NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 1 विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मापन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 1 विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मापन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 1 विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मापन
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मापन
Chapter: 1
पाठगत प्रश्न 1.1
1.मापन को किन्हीं दो उदाहरणों द्वारा समझाइए?
उत्तर: मापन को हम एक प्रकार की गणना के रूप में परिभाषित कर सकते हैं। गणना में चयनित पैमाने का कितनी बार प्रयोग होता है उसकी गिनती को यह सूचित करता है।
उदाहरणार्थ: एक इंचटेप से लम्बाई को मापना या एक मापांकित बेलन से आयतन को मापना।
2. मात्रक क्या है?
उत्तर: किसी माप, युक्ति या पैमाना जिसके पदों में हम भौतिक मापन को करते हैं, को मात्रक कहते हैं।
3. मात्रक के महत्त्वपूर्ण अभिलक्षणों की सूची बनाइए।
उत्तर: मात्रक के महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण हैं-
(i) सुसंगत।
(ii) सुविधाजनक
(iii) सुपरिभाषित।
पाठगत प्रश्न 1.2
1. चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल में उपयोग में लाए जाने वाले लम्बाई के सबसे छोटे मात्रक का नाम बताइए?
उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल में उपयोग में लाए जाने वाले लम्बाई के सबसे छोटे मात्रक का नाम है परमाणु।
2. मानव शरीर के उन अंगों की सूची बनाइए जिसका मापन हेतु उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर: भुजा, अंगुल, क्यूबिट आदि।
3. मानव शरीर के अंगों द्वारा परिशुद्ध मापन क्यों नहीं किया जा सकता?
उत्तर: मानव शरीर के अंगों द्वारा परिशुद्ध मापन नहीं किया जा सकता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के अंगों का माप अलग-अलग होता है, इसलिए परिशुद्ध तथा यथार्थ मापन के लिए हम अपनी ज्ञानेंद्रियों पर भरोसा नहीं कर सकते।
4. किस काल में ‘गज’ का लम्बाई के मात्रक के रूप में प्रयोग आरंभ हुआ?
उत्तर: मुगल बादशाह अकबर के शासन काल में ‘गज’ का लम्बाई के मात्रक के रूप में प्रयोग आरंभ हुआ।
पाठगत प्रश्न 1.3
1. मूल मात्रक व व्युत्पन्न मात्रक में अंतर कीजिए।
उत्तर: (i) मूल मात्रक केवल सात हैं जबकि व्युत्पन्न मात्रकों की संख्या अत्यधिक है।
(ii) मूल मात्रक एक-दूसरे पर निर्भर नहीं करते हैं लेकिन व्युत्पन्न मात्रक इन्हीं मूल मात्रकों से प्राप्त होते हैं।
2. द्रव्यमान और पदार्थ की मात्रा में क्या अन्तर होता है?
उत्तर: किसी वस्तु का द्रव्यमान उस वस्तु में स्थित पदार्थ की मात्रा है जबकि पदार्थ की मात्रा उसके आण्विक द्रव्यमान के बराबर होती है।
3. दाब के मात्रक को व्युत्पन्न कीजिए। (दाव वल क्षेत्रफल)
उत्तर: दाब का मात्रक = बल का मात्रक/क्षेत्रफल का मात्रक = kg ms-2 / m² = kg m-1s-2
4. आपके पसंद के रेडियो कार्यक्रम का उद्घोषक भाषा की किस राशि का सामान्यतः प्रयोग करता है।
उत्तर: Hz
5. अपने घर के बल्ब ट्यूबलाइट का अवलोकन उस पर अंकित मापन के मात्रक के लिए कीजिए। सारणी 1.3 देखकर पता लगाइए कि यह किस भौतिक राशि का मापन करता है?
उत्तर: वाट।
6. वीना, मोहिन्दर व आलम बाजार गए। वीना ने लीटर से मापकर दूध लिया, मोहिन्दर ने टेबल पर वने मापन चिह्नों से मापकर रिवन लिया और आलम ने पत्थर से बने बाटों से तोलकर सब्जियों लीं। किसने उपयुक्त माप को काम में लेकर वस्तुएँ नहीं खरीदी। उनके सही माप का नाम बताते हुए समझाइए।
उत्तर: मोहिन्दर और आलम, मीटर पैमाना, किलोग्राम।
पाठगत प्रश्न 1.4
निम्नलिखित के मापनों को उपयुक्त SI पूर्वलग्न लगाकर पुनः लिखिए-
(i) एक प्रोटॉन की प्रभावी त्रिज्या; 1.2 × 10-15m _____________।
उत्तर: 1.2fm
(ii) मानव की लाल रक्त कणिका की त्रिज्या; 3.7 × 10– 6m ___________।
उत्तर: 3.7 mm
(iii) हमारी मंदाकिनी की त्रिज्या; 6 × 1019m _____________
उत्तर: 60 Em

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


