NIOS Class 10 Accountancy Chapter 2 लेखांकन अवधारणाएं एवं परिपाटियां Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 2 लेखांकन अवधारणाएं एवं परिपाटियां Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 2 लेखांकन अवधारणाएं एवं परिपाटियां Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.
NIOS Class 10 Accountancy Chapter 2 लेखांकन अवधारणाएं एवं परिपाटियां
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
लेखांकन अवधारणाएं एवं परिपाटियां
Chapter: 2
| पाठ्यक्रम -।: परिचय एवं मूलभूत अवधारणाएं |
पाठगत प्रश्न 2.1
रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए :
(i) लेखांकन अवधारणाएँ लेखांकन के आधारभूत _________ हैं।
उत्तर: सिद्धांत।
(ii) _________ अवधारणा में यह माना जाता है कि व्यावसायिक उपक्रम एवं इसके स्वामी दो अलग-अलग स्वतंत्र इकाइयाँ हैं।
उत्तर: व्यावसायिक इकाई।
(iii) व्यवसाय में से स्वामी के निजी उपयोग के लिए माल को ले जाना _________ कहलाता है।
उत्तर: आहरण।
पाठगत प्रश्न 2.2
जिस सूचना को लेखा पुस्तकों में लिखा जाना चाहिए उसके आगे (✓) लगाएँ और जिसे नहीं लिखा जाना है उसके आगे (✗) लगाएँ :
(i) प्रधान निदेशक का स्वास्थ्य।
उत्तर: ✗
(ii) कारखाना भवन की ₹ 5 करोड़ की खरीद।
उत्तर: ✓
(iii) ₹ 20,000 किराए का भुगतान।
उत्तर: ✓
(iv) ₹ 40,000 की वस्तु दान के रूप में दी गई।
उत्तर: ✓
(v) कच्चे माल की आपूर्ति में देरी।
उत्तर: ✗
पाठगत प्रश्न 2.3
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) चालू व्यापार अवधारणा यह बताती है कि प्रत्येक व्यापार अपने कार्याें/लाभों को _________ तक चलता रहेगा। (निश्चित काल, अनिश्चित काल)
उत्तर: अनिश्चित काल।
(ii) स्थायी संपत्तियों को उनके _________ पर दर्शाया जाता है। (लागत मूल्य, बाजार मूल्य)
उत्तर: लागत मूल्य।
(iii) जिस अवधारणा के अनुसार, व्यावसायिक उपक्रम को निकट भविष्य में बंद नहीं किया जाएगा, उसे _________ कहते हैं।(चालू व्यापार अवधारणा, मुद्रा मात्र अवधारणा)
उत्तर: चालू व्यापार अवधारणा।
(iv) चालू व्यापार अवधारणा के आधार पर एक व्यवसाय अपना _________ तैयार करता है।
(वित्तीय विवरण, बैंक विवरण, रोकड़ विवरण)
उत्तर: वित्तीय विवरण।
(v) _________ अवधारणा का मानना है कि व्यवसाय एक पृथक इकाई है, जिसका अस्तित्व उसके स्वामी से अलग है। (चालू व्यापार अवधारणा, व्यावसायिक इकाई अवधारणा)
उत्तर: व्यावसायिक इकाई अवधारणा।
पाठगत प्रश्न 2.4
निम्न लेनदेन से प्रभावित होने वाले दोनों पक्षों को लिखिए :
| क्र.सं. | लेनदेन | प्रथम पक्ष | द्वितीय पक्ष |
| i. | स्वामी व्यवसाय में रोकड़ लाता है | ||
| ii. | नकद माल खरीदा | ||
| iii. | नकद माल बेचा | ||
| iv. | फ़र्नीचर नकद खरीदा | ||
| v. | शर्मा से रोकड़ प्राप्त हुआ | ||
| vi. | राम से उधार खरीदी | ||
| vii. | राम को भुगतान किया | ||
| viii. | वेतन का भुगतान किया | ||
| ix. | किराए का भुगतान किया | ||
| x. | कमीशन प्राप्त हुआ |
उत्तर:
| क्र.सं. | लेनदेन | प्रथम पक्ष | द्वितीय पक्ष |
| i. | स्वामी व्यवसाय में रोकड़ लाता है | रोकड़ (Cash) | पूँजी (Capital) |
| ii. | नकद माल खरीदा | खरीद (Purchases) | रोकड़ (Cash) |
| iii. | नकद माल बेचा | रोकड़ (Cash) | बिक्री (Sales) |
| iv. | फ़र्नीचर नकद खरीदा | फ़र्नीचर (Furniture) | रोकड़ (Cash) |
| v. | शर्मा से रोकड़ प्राप्त हुआ | रोकड़ (Cash) | शर्मा (Debtor) |
| vi. | राम से उधार खरीदी | खरीद (Purchases) | राम (Creditor) |
| vii. | राम को भुगतान किया | राम (Creditor) | रोकड़ (Cash) |
| viii. | वेतन का भुगतान किया | वेतन (Salary Expense) | रोकड़ (Cash) |
| ix. | किराए का भुगतान किया | किराया (Rent Expense) | रोकड़ (Cash) |
| x. | कमीशन प्राप्त हुआ | रोकड़ (Cash) | कमीशन आय (Commission Income) |

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

