NIOS Class 10 Accountancy Chapter 1 लेखांकन परिचय

NIOS Class 10 Accountancy Chapter 1 लेखांकन परिचय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 1 लेखांकन परिचय Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 1 लेखांकन परिचय Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.

NIOS Class 10 Accountancy Chapter 1 लेखांकन परिचय

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

पाठ्यक्रम -।: परिचय एवं मूलभूत अवधारणाएं

पाठगत प्रश्न 1.1

I. ज्ञात कीजिए: कौन से कथन सत्य हैं तथा कौन से असत्य?

(i) एक दुकान के अंतर्गत माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर हस्तांतरण करना व्यावसायिक लेनदेन होता है।

उत्तर: असत्य।

(ii) लाभ, स्वामी के लिए उसकी व्यावसायिक क्रियाओं का प्रतिफल होता है।

उत्तर: सत्य।

(iii) घर में उपयोग करने के लिए सज्जाओं का क्रय, एक व्यावसायिक लेनदेन नहीं है।

उत्तर: सत्य।

(iv) व्यक्तिगत उपयोग के लिए मित्र से माल का उधार क्रय, व्यावसायिक लेनदेन होता है।

उत्तर: असत्य।

II. निम्नलिखित को व्यावसायिक तथा अव्यावसायिक लेनदेन में वर्गीकृत कीजिए :

(i) रहीम ने ₹1,00,000 लगाकर व्यवसाय प्रारम्भ किया।

उत्तर: व्यावसायिक।

(ii) उसने बैंक में ₹50,000 जमा किए।

उत्तर: अव्यावसायिक।

(iii) उसने नकद माल क्रय किया ₹10,000।

उत्तर: व्यावसायिक।

(iv) उसने दुकान से ₹1,000 निकालकर अपनी पत्नी को साड़ी क्रय करने के लिए दिए।

उत्तर: अव्यावसायिक।

(v) एक पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होने पर ₹3,000 मूल्य का उपहार पाया।

उत्तर:अव्यावसायिक।

(vi) अपने घरेलू नौकर को अपनी जेब से ₹500 का वेतन भुगतान करना।

उत्तर: अव्यावसायिक।

पाठगत प्रश्न 1.2

निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन सत्य हैं तथा कौन से असत्य :

(i) पुस्तपालन का सम्बंध व्यावसायिक लेनदेनों को व्यवस्थित एवं महत्वपूर्ण ढंग से 

अभिलेखित करना है।

उत्तर: सत्य।

(ii) पुस्तपालन तथा लेखांकन दोनों समरूप शब्द हैं।

उत्तर: असत्य।

(iii) पुस्तपालन, लेखांकन से व्यापक मद है।

उत्तर: असत्य।

(iv) पुस्तपालन, व्यवसाय का बजट तैयार करने में सहायक होता है।

उत्तर: असत्य।

पाठगत प्रश्न 1.3

I. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

(i) लेखांकन __________ की भाषा है।

उत्तर: व्यवसाय।

(ii) लेखांकन में केवल __________ प्रकृति के लेनदेन का अभिलेखन किया जाता है।

उत्तर: वित्तीय।

(iii) लेखांकन वहीं से प्रारम्भ होता है जहाँ __________ समाप्त होती है।

उत्तर: पुस्तपालन।

(iv) __________ व्यक्तियों निर्णयों से प्रभावित होता है।

उत्तर: लेखांकन।

(v) __________ का सम्बन्ध केवल व्यवसाय के लेनदेन के अभिलेखन से होता है।

उत्तर: पुस्तपालन।

II. बहुविकल्पीय प्रश्न

(i) निम्न में से कौन सा लेखांकन का लाभ है :

(क) इससे व्यक्तिगत निर्णय प्रभावित करते हैं।

(ख) व्यवसाय अद्यत एवं सुव्यवस्थित रखने में सहायक होता है।

(ग) विश्वसनीय प्रमाण का काम करता है।

(घ) व्यवसाय के स्थायी अभिलेख नहीं दर्शाता है।

उत्तर: (ख) व्यवसाय अद्यत एवं सुव्यवस्थित रखने में सहायक होता है।I

(ii) निम्न में से कौन सा लेखांकन का लाभ नहीं है :

(क) स्मृति का स्थानापन्न है।

(ख) तुलनात्मक अध्ययन में सहायक होता है।

(ग) वैकल्पिक व्यवहार की छूट देता है।

(घ) व्यवसाय के मूल्य को ज्ञात करने में सहायक होता है।

उत्तर: (क) स्मृति का स्थानापन्न है।I

(iii) निम्न में से कौन सी लेखांकन की सीमा है :

(क) व्यवसाय के मूल्य का निर्धारणI

(ख) यह व्यक्तिगत निर्णयों से प्रभावित होता हैI

(ग) यह सही निर्णयों में सहायक हैI

(घ) तुलनात्मक अध्ययन को सुगम बनाता हैI

उत्तर: (क) व्यवसाय के मूल्य का निर्धारण।I

(iv) निम्न में से कौन सा कथन पुस्तपालन के लिए सही है :

(क) पुस्तपालन, विविध प्रकृति के व्यावसायिक लेनदेन का वर्गीकरण एवं विश्लेषण करना है

(ख) पुस्तपालन, लेनदेन की खाता बहियों में खातोंनी करना है।

(ग) पुस्तपालन, व्यावसायिक लेनदेन का विधिवत् अभिलेखन है।

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (क) पुस्तपालन, विविध प्रकृति के व्यावसायिक लेनदेन का वर्गीकरण एवं विश्लेषण करना है।I

(v) ‘परिचालन लाभ या हानि का निर्धारण करना’ है :

(क) लेखांकन का उद्देश्यI

(ख) लेखांकन का लाभI

(ग) लेखांकन की सीमाI

(घ) लेखांकन की आवश्यकताI

उत्तर: (क) लेखांकन का उद्देश्य।I

(vi) पुस्तपालन में अभिलेखित किया जाता है :

(क) व्यवसाय को प्रभावित करने वाली सभी घटनाओं काI

(ख) सभी व्यावसायिक लेनदेन काI

(ग) केवल बाहर के लोगों से व्यावसायिक लेनदेन काI

(घ) केवल व्यवसाय के आंतरिक लेनदेन काI

उत्तर: (ख) सभी व्यावसायिक लेनदेन का।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top