NIOS Class 10 Accountancy Chapter 11 तलपट तथा लेखांकन अशुद्धियाँ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 11 तलपट तथा लेखांकन अशुद्धियाँ Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 11 तलपट तथा लेखांकन अशुद्धियाँ Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.
NIOS Class 10 Accountancy Chapter 11 तलपट तथा लेखांकन अशुद्धियाँ
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
तलपट तथा लेखांकन अशुद्धियाँ
Chapter: 11
| पाठ्यक्रम – III: खाता बही एवं तलपट |
पाठगत प्रश्न 11.1
नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। इनमें से कुछ कथन ठीक हैं तथा कुछ कथन गलत हैं। सही कथन के लिए ‘सही’ तथा गलत कथन के लिए ‘गलत’ लिखिए।
(i) तलपट, लेखांकन प्रक्रिया का अनिवार्य अंग है।
उत्तर: सही।
(ii) तलपट वर्ष में केवल एक बार बनाया जाता है।
उत्तर: गलत।
(इसे आवश्यकता अनुसार मासिक, तिमाही या अर्धवार्षिक भी बनाया जा सकता है।)
(iii) यदि तलपट के दोनों स्तंभों का योग समान हो तो इसका अर्थ है—खतौनी बिल्कुल ठीक है।
उत्तर: गलत।
(योग समान होने पर भी सिद्धांत त्रुटियाँ, चूक, प्रतिलोम त्रुटियाँ बची रह सकती हैं।)
(iv) तलपट के नाम स्तंभ में नाम शेष तथा जमा स्तंभ में जमा शेष लिखे जाते हैं।
उत्तर: गलत।
(तलपट में “नाम” का अर्थ खाते का नाम है, न कि नाम शेष।)
(v) संपत्तियों एवं व्ययों के खाते, जमा शेष दर्शाते हैं।
उत्तर: गलत।
(संपत्ति और व्यय के खाते डेबिट शेष दिखाते हैं, जमा शेष नहीं।)
पाठगत प्रश्न 11.2
उचित शब्द या शब्दों द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
(i) तलपट का मिलान होगा जब उसके __________ समान होंगे।
उत्तर: नाम और जमा का योग।
(ii) तलपट का मिलान खाताबही की खतौनी की __________ शुद्धता को सिद्ध करती है।
उत्तर: गणितीय।
(iii) तलपट में खातों के शेषों के लिए __________ स्तम्भ और एक __________स्तम्भ होता है।
उत्तर: नाम, जमा।
(iv) हस्तस्थ रोकड़ को तलपट के __________ स्तम्भ में लिखा जाता है।
उत्तर: डेबिट स्तम्भ।
पाठगत प्रश्न 11.3
राम की पुस्तकों में कुछ अशुद्धियाँ पाई गईं। उन अशुद्धियों की पहचान करो, जो तलपट पर प्रभाव डालती हैं।
(i) श्याम को ₹2,500 की बिक्री की और बहियों में लेखा करना भूल गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव पड़ता है।
(ii) क्रय रोजनामचा का योग ₹2,500 से अधिक था।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव पड़ता है।
(iii) बिक्री रोजनामा का योग ₹3,000 कम किया गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव पड़ता है।
(iv) अनिल को किए गए भुगतान को गलती से सुनील के खाते में लिख दिया गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव नहीं पड़ता।
(v) बैंक ओवरड्राफ्ट को तलपट के नाम स्तम्भ में दिखाया गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव पड़ता है।
(vi) रोहतास को ₹3,000 की बिक्री को राम की बिक्री लिख दिया गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव नहीं पड़ता।
(vii) मशीन की स्थापना में दी गई मजदूरी को गलत से मजदूरी खर्च में लिख दिया गया।
उत्तर: तलपट पर प्रभाव नहीं पड़ता।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

