NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 12

अभ्यास

प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए:

1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?

(क) प्लास्टिक का पैमाना।

(ख) तांबे की छड़।

(ग) फूला हुआ गुब्बारा।

(घ) ऊनी वस्त्र।

उत्तर: (ख) तांबे की छड़।

2. जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़-

(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।

(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।

(घ) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।

उत्तर: (ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

3. निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने T तथा गलत के सामने F लिखिए।

(क) सजातीय आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। (T/F)

उत्तर: F

(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। (T/F)

उत्तर: T

(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। (T/F)

उत्तर: F

(घ) भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है। (T/F)

उत्तर: F

4. सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: आम तौर पर, स्वेटर ऊन से बना होता है और अन्य आंतरिक कपड़े जैसे कमीज़ कपास और संश्लेषिक तन्तु से बने होते हैं। इनमें रगड़, स्थिर आवेश स्वेटर पर संचित हो जाता है। स्वेटर उतारते समय, स्वेटर और शरीर के बीच एक विद्युत विसर्जन होता है, जिसके परिणामस्वरूप चट चट की ध्वनि सुनाई देती है।

5. जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती हैं, व्याख्या कीजिए।

उत्तर: हम जानते है कि हमारा शरीर विद्युत का चालक होता है। जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वस्तु का आवेश हमारे शरीर से होते हुए ज़मीन में स्थानांतरित हो जाता है। परिणामस्वरूप छूते ही वह अपना आवेश खो देती है।

6. उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी।

उत्तर: भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफ़ी), भूकंपों की विनाशी ऊर्जा को मापता है। हां, अगर किसी भूकंप की माप 3 है तो इसे भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफ़ी) से रिकार्ड किया जा सकता है। इससे ज्यादा हानि नहीं पहुँचेगी।

7. तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।

उत्तर: तङित से अपनी सुरक्षा करने के तीन उपाय निम्नलिखित है-

(i) खुले स्थान में नही रहना चाहिए। कही बाहर होने की स्थिति में किसी बंद स्थान पर जाना चाहिए।

(ii) सभी तरह के विद्युत उपकरणों तथा जलिय स्थानों से दूर रहना चाहिए।

(iii) तङित की गर्जन सुनकर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और किसी वृक्ष के नीचे शरण नही लेना चाहिए।

(iv) धातु की जगह लकड़ी से बने हैंडल वाले छतरी का इस्तेमाल करना चाहिए।

8. आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: दो आवेशित गुब्बारे सतहों पर समान आवेशित होते हैं। चूँकि समान आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं, इसीलिए आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है। आवेशित और अनावेशित एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं, इसलिए एक आवेशित किया गया गुब्बारा अनावेशित को आकर्षित करता है।

9. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।

उत्तर:  

सबसे पहले एक जार लेकर उसे गत्ते से ढक देते है। एल्युमीनियम की दो पत्तियाँ लेते है और एक पेपर क्लिप में पत्तियो को लटका देते है। अब इस पेपर क्लिप को गत्ते में चित्रानुसार डाल देते है। इसके बाद एक पेन की आवेशित रिफिल को पेपर क्लिप से संपर्क कराते है। जब ऐसा किया जाता है तो एल्युमीनियम कीपत्तियाँ एक दूसरे से दूर हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रिफिल का आवेश पेपर क्लिप से होता हुआ एल्युमीनियम की पत्तियों पर आ जाता है। चुकि दोनों पत्तियों और वस्तु पर एक ही तरह का आवेश है, इस कारण वह एक दूसरे से दूर होती हैं। इस युक्ति को विद्युतदर्शी कहते है।

10. भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं।

उत्तर: भारत के वह तीन राज्य है-

जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश।

11. मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

उत्तर: यदि वाहन में होंगे तो बाहर नहीं निकलेंगे और धीरे धीरे सुरक्षित स्थान पर पहुँचेंगे।

(i) यदि हम घर से बाहर है और भूकंप के झटके लगते हैं तो हम निम्न सावधानियाँ बरतेंगे।

(ii) भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर रहेंगे और खुले स्थानों को ढूँढ धरती पर लेट जाएँगे।

12. मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: यदि मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि तड़ित झंझा की संभावना है तो उस दिन हम छतरी लेकर बाहर नहीं जाएँगे।

तड़ित झंझा विद्युत वित्सर्जन का ही प्रकार है और हम जानते हैं धातु विद्युत की संचालक होती है। छाते की डंडी भी धातु की बनी होती है अतः तड़ितउसकी डंडी पर आघात कर सकती है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top