🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण

NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 2

अभ्यास

1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण _________,__________, __________, __________ एवं  __________ हैं।

उत्तर: अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण एवं निष्कासन।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ___________ है।

उत्तर: यकृत।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं ____________का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं। 

उत्तर: पाचन रस।

(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो _____________ कहलाते हैं।

उत्तर: दीर्घरोम।

(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन _____________ में करता है।

उत्तर: भोजन रिक्तिका।

2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।

उत्तर: असत्य।

(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।

उत्तर: सत्य।

(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।

उत्तर: सत्य।

(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।

उत्तर: सत्य।

3. निम्न में से सही विकल्प पर (√) का चिह्न लगाइए।

(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है-

(i) आमाशय।

(ii) मुख।

(iii) क्षुद्रांत्र।

(iv) बृहदांत्र।

उत्तर: (iii) क्षुद्रांत्र।

(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है-

(i) आमाशय।

(ii) ग्रसिका।

(iii) क्षुद्रांत्र।

(iv) बृहदांत्र।

उत्तर: (iv) बृहदांत्र।

4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(i) खाद्य घटक(i) पाचन के उत्पाद
(ii) कार्बोहाइड्रेट्स(ii) वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
(iii) प्रोटीन(iii) शर्करा
(iv) वसा(iv) ऐमीनो अम्ल

उत्तर: 

कॉलम Aकॉलम B
(i) खाद्य घटक(i) पाचन के उत्पाद
(ii) कार्बोहाइड्रेट्स(iii) शर्करा
(iii) प्रोटीन(iv) ऐमीनो अम्ल
(iv) वसा(ii) वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

5. दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?

उत्तर: क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते हैं।

वे पचे हुए भोजन के अवशोषण के लिए सतह क्षेत्र को बढ़ाते हैं। दिर्घरोम के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं पचे हुए भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करती है।

6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?

उत्तर: पित्त रस का स्राव यकृत (मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि) करता है जिसे पित्ताशय नामक थैली में संग्रहित किया जाता है। पित्त वसा के पाचन में मदद करता है।

7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर: उस कार्बोहाइड्रेट का नाम सैल्यूलोज हैं। जिसे पचाने में रूमिनेन्ट सहायता करता है। रूमिनेंट में बड़ी थैली जैसी संरचना होती हैं जो की बड़ी आत और छोटी आत के बीच स्थित होती है। बैक्टीरिया की क्रिया से कुछ भोजन का सेल्यूलोज पच जाता है जो मनुष्य में मौजूद नहीं होते हैं। जिसके कारण सैल्यूलोज का पाचन मानव द्वारा नहीं किया जाता है।

8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?

उत्तर: ग्लूकोस एक सरल शर्करा है। जब हम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं, तब वह ग्लूकोस के रूप मे पच जाता है। जैसे ग्लूकोस रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाता है, वैसे ही शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

इसलिए, जब ग्लूकोस सीधे लिया जाता है, इसे पचाने की आवश्यकता नहीं होती और इस प्रकार यह ऊर्जा के एक त्वरित स्रोत के रूप में कार्य करता है।

9. आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं-

(i) पचे भोजन का अवशोषण ____________।

उत्तर: क्षुद्रांत्र।

(ii) भोजन को चबाना _____________।

उत्तर: मुखं।

(iii) जीवाणु नष्ट करना ____________।

उत्तर: आमाशय।

(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन _____________।

उत्तर: क्षुद्रांत्र।

(v) मल का निर्माण ______________।

उत्तर: बृहद्रांत्र।

10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।

उत्तर: समानताः भोजन के पाचन तथा उससे प्राप्त ऊर्जा की बुनियादी प्रक्रिया अमीबा के साथ-साथ इंसानों में भी समान है। अमीबा में, भोजन में पाचन रस स्रावित होता है जो भोजन पर कार्य करते हैं और इसे सरल पदार्थों में तोड़ देते हैं। धीरे-धीरे पचा हुआ भोजन अवशोषित होता है। इसी तरह, मानव में विभिन्न पाचक रस (मुंह, पेट, आंत आदि) भोजन में मिलकर काम करते हैं और इसे सरल पदार्थों में तोड़ देते हैं।

अंतरः अमीबा में पाचन प्रक्रिया सरल है जबकि मनुष्य में यह एक जटिल प्रक्रिया है। अंतर्ग्रहण और उत्सर्जन की प्रक्रिया भी काफी भिन्न होती है। अमीबा अपने भोजन को पदाभ के माध्यम से पकड़ता है। अवशोषण के पश्चात् बिना पचा हुआ भोजन खाद्यधानी द्वारा बाहर निकल दिया जाता है। जबकि मनुष्यों में, भोजन (जो जटिल पदार्थ है) मुंह के अंदर ले जाया जाता है और पाचन और अवशोषण की एक जटिल प्रक्रिया से गुजरता है। अंत में बचा हुआ पदार्थ मल के रूप में निष्कासित कर दीया जाता है।

11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(i) पित्त रस का स्रवण
(ख) आमाशय(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(ग) यकृत(iii) लाला रस स्रावित करना
(घ) मलाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(च) क्षुद्रांत्र(v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र(vi) जल का अवशोषण
(vii) मल त्याग

उत्तर: 

कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(iii) लाला रस स्रावित करना
(ख) आमाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(ग) यकृत(i) पित्त रस का स्रवण
(घ) मलाशय(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण 
(च) क्षुद्रांत्र(v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र(vi) जल का अवशोषण

12. चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

उत्तर: 

13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का सब्जियों घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर: नहीं, हरी सब्जियों घास में केवल सेल्युलोज पाया जाता है जिसका पाचन मानव पाचन तंत्र में नहीं होता है। इसलिए हम उन सब्जियों को उबालते या पकाते हैं जो सेल्यूलोज को सरल कार्बोहाइड्रेट में तोड़ देती हैं। हम केवल सब्जियों को उबले हुए या पके हुए रूप में लेकर खाकर उसको पचा सकते हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top