🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा

NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 3 ऊष्मा Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 3

अभ्यास

1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

उत्तर: समानताएँ:

(i) दोनों थर्मामीटर का कार्य सिद्धांत समान है।

(ii) दोनों का उपयोग तापमान को मापने के लिए किया जाता है।

अंतर:

(i) प्रयोगशाला थर्मामीटर का उपयोग कारखानों और प्रयोगशाला में विभिन्न वस्तुओं के तापमान को मापने के लिए किया जाता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग केवल मनुष्यों के तापमान को मापने के लिए किया जाता है।

(ii) आम तौर पर, प्रयोगशाला थर्मामीटर में तापमान – 10°C से 110°C तक होता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर में तापमान 35°C से 42°C तक होता है।

2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: ऊष्मा चालक – एलुमिनियम, लोहा।

ऊष्मा-रोधी – लकड़ी, प्लास्टिक।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ____________ द्वारा प्राप्त होती है। 

उत्तर: तापमान।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप ___________ तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

उत्तर: डॉक्टरी।

(ग) ताप को डिग्री ___________ में मापते हैं।

उत्तर: सेल्सियस।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ___________ कहते हैं।

उत्तर: विकरण।

(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण _____________ प्रक्रम द्वारा करेगी।

उत्तर: चालन।

(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ____________ रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं। 

उत्तर: गहरे।

4. कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए-

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(i) गर्मियाँ
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(ii) सर्दियाँ
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(iii) दिन
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(iv) रात

उत्तर:  

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(iv) रात
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(iii) दिन
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(ii) सर्दियाँ
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(i) गर्मियाँ

5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है क्योंकि मोटाई की कई परतों का बने वस्त्र के बीच वायु होती है और वो वायु शरीर कीगर्मी को बाहर नहीं निकलने देती जिसके कारण उष्णता बनीं रहती है।

6. चित्र 3.13 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।

उत्तर: चित्र मे देखते हुए हम यह कह सकते है की जाली से पतीले तक मेंचालन हो रहा है, पतीले में संवहन हो रहा है और पतीले के ऊपरविकिरण द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरित हो रहा है।

7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफ़ेद) पेन्ट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: गर्म जलवायु के स्थानों में यह सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि सफ़ेद रंग उस पर पड़ने वाली अधिकांश गर्मी को परावर्तित कर देता है अर्थात हम कह सकते हैं कि सफ़ेद रंग कम मात्रा में गर्मी को अवशोषित करता है। इसलिए, घर के अंदर का तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ता है।

8. 30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा-

(क) 80°C

(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80° C से कम।

(ग) 20° C

(घ) 30°C तथा 50°C के बीच।

उत्तर: (घ) 30°C तथा 50°C के बीच।

9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा-

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।

(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर: (ख) न तो लोहे की गोली से जल कौं ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा-

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।

(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।

(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।

(घ) ठंडा नहीं होगा।

उत्तर: (घ) ठंडा नहीं होगा।

11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है-

(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।

(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।

(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर: (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top