NCERT Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन Notes and select need one. NCERT Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन Question Answers Download PDF. NCERT Class 6 Solutions for Social Science India and the World: Land and the People.
NCERT Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given Class 6 Social Science Chapter 3 स्थलरूप एवं जीवन Notes. CBSE Class 6 Social Science India and the World: Land and the People Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
स्थलरूप एवं जीवन
Chapter: 3
भारत एवं विश्व: भूभाग एवं उनके निवासी
महत्वपूर्ण प्रश्न
1. स्थलरूपों के प्रमुख प्रकार कौन-से हैं और जीवन तथा संस्कृति के लिए इनका क्या महत्व है?
उत्तर: स्थलरूप के प्रमुख प्रकार हैं– पर्वत, पठार और मैदान। इनकी भौतिक विशेषताएँ और विस्तार बहुत भिन्न-भिन्न प्रकार के होते हैं। इन स्थानों पर रहने वाले लोग अपने दैनिक कार्यों और जीवनशैली में इन स्थलरूपों से प्रभावित होते हैं, जिनमें वे निवास करते हैं।
पर्वत: कठिन जीवन और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग, जैसे कृषि और पर्यटन।
पठार: कृषि और खनिज संसाधनों के लिए उपयुक्त, जीवन और संस्कृति पर जलवायु का प्रभाव।
मैदान: समतल और विस्तृत, कृषि और व्यापार के लिए उपयुक्त, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास।
2. प्रत्येक स्थलरूप के साथ संबंधित जीवन की क्या चुनौतियाँ एवं अवसर हैं?
उत्तर: प्रत्येक स्थलरूप की अपनी विशिष्ट चुनौतियाँ और अवसर होते हैं। पर्वतीय क्षेत्र कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी खनिज और पर्यटन के अवसर प्रदान करते हैं। मैदानी क्षेत्रों में कृषि और जनसंख्या घनत्व के कारण अवसर होते हैं, रेगिस्तान में पानी की कमी और गर्मी से जूझता है, लेकिन सौर ऊर्जा के अवसर प्रदान करता है। तटीय क्षेत्र समुद्री तूफान जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं, जबकि मछली पालन और पर्यटन के लाभ भी मिलते हैं।
प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ |
1. आपका कस्बा या गाँव या नगर किस प्रकार के स्थलरूप पर स्थित है? इस अध्याय में बताई गई विशेषताओं में से कौन-सी विशेषताएँ आप अपने आस-पास देखते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
2. आइए, छोटा नागपुर से प्रयागराज और अल्मोड़ा की हमारी आरंभिक यात्रा पर चलें। इस मार्ग में आने वाले तीन स्थलरूपों के बारे में बताइए।
उत्तर: छोटा नागपुर से प्रयागराज और अल्मोड़ा की हमारी आरंभिक यात्रा पर चलें। इस मार्ग में आने वाले तीन स्थलरूपों के बारे में है– पर्वत, पठार और मैदान।
3. भारत के कुछ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की सूची बनाइए। यह भी लिखिए कि वे कौन-से स्थलरूप के अंतर्गत आते हैं।
उत्तर:
तीर्थ स्थल | स्थलरूप |
बद्रीनाथ | उत्तराखंड – पर्वतीय क्षेत्र |
वाराणसी | उत्तर प्रदेश – नदी तट |
पुरी | उड़ीसा – तटीय क्षेत्र |
अमृतसर | पंजाब – मैदानी क्षेत्र |
सोमनाथ | गुजरात – तटीय क्षेत्र |
4. सही या गलत बताइए-
→ हिमालय गोल शिखरों वाली नवीन पर्वत श्रृंखला है।
उत्तर: गलत।
→ पठार प्रायः एक ओर से उठे हुए होते हैं।
उत्तर: सही।
→ पर्वत और पहाड़ियाँ एक ही प्रकार के स्थलरूप हैं।
उत्तर: गलत।
→ भारत में पर्वत, पठार और नदियों में एक ही प्रकार के वनस्पति और प्राणी जगत पाए जाते है।
उत्तर: गलत।
→ गंगा, यमुना की सहायक नदी है।
उत्तर: सही।
→ मरुस्थल का वनस्पति जगत और प्राणी जगत विलक्षण होता है।
उत्तर: सही।
→ हिम के पिघलने से नदियों में जल आता है।
उत्तर: सही।
→ मैदानों में नदियों द्वारा एकत्र किए गए तलछट भूमि को उपजाऊ बनाते हैं।
उत्तर: सही।
→ सभी मरुस्थल गर्म होते हैं।
उत्तर: गलत।
5. शब्दों के जोड़े बनाइए।
माउंट एवरेस्ट | अफ्रीका |
राफ्टिंग | विश्व की छत |
ऊँट | धान के खेत |
पठार | मरुस्थल |
गंगा का मैदान | नदी |
जलमार्ग | गंगा |
माउंट किलिमंजारो | सहायक नदी |
यमुना | पर्वतारोहण |
उत्तर:
माउंट एवरेस्ट | पर्वतारोहण |
राफ्टिंग | गंगा |
ऊँट | मरुस्थल |
पठार | धान के खेत |
गंगा का मैदान | नदी |
जलमार्ग | गंगा |
माउंट किलिमंजारो | अफ्रीका |
यमुना | सहायक नदी |