🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क

NCERT Class 12 Home Science Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Textual Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Textbook Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Solutions For Class 12 Home Science in Hindi, CBSE Solutions For Class 12 Home Science Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 14

Part – 2: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
TEXTUAL SOLUTIONS

पुनरवलोकन प्रश्न:

1. आज के समय में निगमित संप्रेषण (Corporate Communication) का क्या महत्व है?

उत्तर: आज के समय में निगमित संप्रेषण (Corporate Communication) को प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। किसी संगठन की सफलता का प्रमुख आधार जनता का बोध (Public Perception) होता है। जनसाधारण, प्रतिद्वंदी और कर्मचारी संगठन के बारे में जो धारणा रखते हैं, वही उसकी सफलता और प्रतिष्ठा तय करती है। निगमित संप्रेषण का प्राथमिक उद्देश्य संगठन का दृष्टिकोण सभी साझेदारों के समक्ष रखना है और इस बात को नियंत्रित करना है कि ‘विश्व आपको किस रूप में देखता है’।

2. निगमित संप्रेषण के प्रकार्यों के नाम लिखिए। 

उत्तर: निगमित संप्रेषण के प्रमुख प्रकार्य निम्नलिखित हैं:

(i) कर्मचारियों, साझेदारों, संचार माध्यमों और ग्राहकों के साथ जानकारी साझा करना।

(ii) कंपनी के ब्रांड का सृजन और रख-रखाव करना।

(iii) संगठन की प्रतिष्ठा का प्रबंधन करना और सकारात्मक छवि प्रदर्शित करना।

(iv) बाहरी संस्थाओं के साथ संपर्क सुनिश्चित करना और संकट नियंत्रण (Crisis management) के लिए कार्य करना।

3. आंतरिक और बाह्य संप्रेषणों की तुलना कीजिए।

उत्तर: 

आंतरिक संप्रेषणबाह्य संप्रेषण
संगठन के नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच होता है।संगठन और बाहरी पक्षों (जैसे– सरकार, ग्राहक, वितरक आदि) के बीच होता है।
उद्देश्य संगठन को एकजुट रखना, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना तथा पारदर्शिता बनाए रखना है।उद्देश्य सकारात्मक छवि बनाना, ब्रांड संरक्षण, जनसंपर्क तथा विपणन (Marketing) को बढ़ावा देना है।
इसमें दिशा-निर्देश, आदेश, ज्ञापन (Memo), बुलेटिन बोर्ड आदि का उपयोग किया जाता है।इसमें विज्ञापन, पत्र, संस्थानिक पत्रिकाएँ, वार्षिक रिपोर्ट आदि का उपयोग किया जाता है।

4. संप्रेषण के कार्यक्षेत्र में क्रांति लाने वाले एक मात्र कारक का वर्णन कीजिए।

उत्तर: संप्रेषण के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला एकमात्र प्रमुख कारक प्रौद्योगिकी (Technology) है। विशेष रूप से “सूचना और संप्रेषण प्रौद्योगिकी” (ICT) ने विश्व भर में सूचनाओं, ज्ञान और समाचारों के द्वार खोल दिए हैं। इसमें डिजिटल प्रौद्योगिकियां, संचार उपकरण और सूचनाओं के भंडारण की तकनीकें शामिल हैं।

5. मौखिक और शब्दोत्तर कौशलों की सूची बनाइए और प्रत्येक वर्ग से किन्हीं तीन को संक्षिप्त रूप में समझाइए।

उत्तर: श्रवण कौशल, अंतर्वैयक्तिक कौशल, समझौते के कौशल, प्रस्तुतीकरण कौशल, तालमेल स्थापित करना, प्रभावी निर्णय लेना, टेलीफोन शिष्टाचार, मौखिक/लिखित कौशल, उच्चारण निष्प्रभावन, समय प्रबंधन और तनाव प्रबंधन। 

इनमें से तीन का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है:

(i) श्रवण कौशल (Listening Skills): यह एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसके तीन भाग होते हैं—सुनना, समझना और प्रतिक्रिया देना। इसमें सुनी गई जानकारी का मस्तिष्क द्वारा अर्थ निकालना और बातचीत के संदर्भ में निर्णय लेना शामिल है।

(ii) अंतर्वैयक्तिक कौशल (Interpersonal Skills): यह लोगों के साथ सामाजिक संप्रेषण और बातचीत करने की योग्यता है। अच्छे अंतर्वैयक्तिक कौशल वाले व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी भावनाओं को नियंत्रित रख सकते हैं, जिससे विवाद कम होते हैं और उत्पादकता बढ़ती है।

(iii) प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills): इसका उपयोग विचारों और जानकारी को श्रोताओं तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। इसमें विषय-वस्तु, रूपरेखा, पैकेजिंग और सॉफ्टवेयर (जैसे पॉवरपॉइंट) का उपयोग शामिल होता है ताकि श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

6. आज के जनसंपर्क (Public Relations) के अर्थ और महत्व को समझाइए।

उत्तर: जनसंपर्क एक कला भी है और विज्ञान भी। इसका अर्थ है जनसाधारण के समूहों के बीच संबंधों और संपर्कों को स्थापित करना तथा उन्हें बनाए रखने के लिए सुनियोजित प्रयास करना। इसका महत्व इसलिए है क्योंकि यह कंपनी की सकारात्मक छवि बनाने, संकट को निपटाने, कर्मचारियों को प्रेरित करने और उत्पादों के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए आवश्यक है।

7. आपके विचार से जनसंपर्क के कौन से दो क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं और क्यों?

उत्तर: दो सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र ये हो सकते हैं:

(i) प्रेस से संबंध: यह महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रेस और जनसंपर्क दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं; पत्रकारों को समाचार चाहिए और संगठन को अपना प्रचार चाहिए। सही समय पर प्रेस विज्ञप्ति देना और मधुर संबंध रखना संगठन की छवि सुधारता है।

(ii) विज्ञापन देना: यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी उत्पाद केवल अपने गुणों के आधार पर नहीं बिकता। लोगों तक जानकारी फैलाने और उन्हें उत्पाद उपभोग के लिए राजी करने हेतु विज्ञापन एक शक्तिशाली माध्यम है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top