NIOS Class 12 Painting Chapter 3 अजंता एवं उत्तर-अजंता चित्रकला

NIOS Class 12 Painting Chapter 3 अजंता एवं उत्तर-अजंता चित्रकला Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Painting Chapter 3 अजंता एवं उत्तर-अजंता चित्रकला Notes and select need one. NIOS Class 12 Painting Chapter 3 अजंता एवं उत्तर-अजंता चित्रकला Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Painting Paper Code: 332.

NIOS Class 12 Painting Chapter 3 अजंता एवं उत्तर-अजंता चित्रकला

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Painting Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Painting Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 3

Part – 1: सिद्धांत
पाठगत प्रश्न 3.1

A. सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. पद्मपाणि बोधिसत्व चित्र चित्रित किया गया है? 

(क) गुफा नं.1 में।

(ख) गुफा नं. 2 में।

(ग) गुफा नं 12 में।

(ख) गुफा नं 13 में।

उत्तर: (क) गुफा नंबर 1 में।

2. चित्र का शीर्षक अथवा विषय क्या है? 

(क) भगवान बोधिसत्व।

(ख) बोधिसत्व अवलोकितेश्वर।

(ग) लार्ड बोधिसत्व।

(ख) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (ख) बोधिसत्व अवलोकितेश्वर।

पाठगत प्रश्न 3.2

1. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

1.माध्यम(क) (रंग): गहरा भूरा
2.अप्सरा का वर्ण(ख) भित्ति चित्र
3.अप्सरा लिए हुए है(ग) खड़ताल (वाद्ययंत्र)

उत्तर:

1.माध्यम(ख) भित्ति चित्र
2.अप्सरा का वर्ण(क) (रंग): गहरा भूरा
3.अप्सरा लिए हुए है(ग) खड़ताल (वाद्ययंत्र)
पाठगत प्रश्न 3.3

A. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

1. छत की सजावट चित्र कृति में _________ माध्यम का उपयोग है।

उत्तर: छत की सजावट चित्र कृति में भित्ति चित्र माध्यम का उपयोग है।

2. बड़े पैनल और बॉर्डर ____, _____, _____ आदि से रंगे गए हैं।

उत्तर: बड़े पैनल और बॉर्डर पक्षी, विद्याधर युगल, पवित्र शंख आदि से रंगे गए हैं।

पाठगत प्रश्न 3.4

1. बाघ गुफाओं में चित्रांकन की कौन सी पद्धति प्रयुक्त की गई है? 

उत्तर: टेम्परा (Tempera)।

2. बाघ गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं? 

उत्तर: मध्य प्रदेश।

3. बाघ में मूलतः कितनी गुफाएं थीं? 

उत्तर: नौ (9)।

पाठांत प्रश्न

1. गुप्त काल को कला के इतिहास में स्वर्णकाल क्यों कहा जाता है?

 उत्तर: क्योंकि इस काल में विज्ञान एवं साहित्य के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए गए, और यह समय सुव्यवस्थित, विकासशील एवं सुसंस्कृत था।

2. अजंता के चित्र किस काल में बने थे?

उत्तर: अजंता की गुफाओं के अधिकांश चित्र गुप्त और वाकाटक काल में बनाए गए थे।

3. कौन सा शासक विक्रमादित्य के नाम से जाना जाता है और क्यों?

उत्तर: चंद्रगुप्त द्वितीय (375-405 ई.) को विक्रमादित्य के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने समुद्रगुप्त के बाद गुप्त साम्राज्य की बागडोर संभाली थी।

4. गुप्त काल के कौन-कौन से चरण हैं?

उत्तर: इस काल के मुख्य शासक चंद्रगुप्त प्रथम (320 ईस्वी), समुद्रगुप्त (335-375 ईस्वी), और चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) थे।

5. अजंता की गुफाएं कहां स्थित हैं?

उत्तर: अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 60 मील उत्तर-पूर्व में वाघोरा नदी के घुमावदार किनारे पर स्थित हैं।

6. अजंता गुफाओं की खोज कब और किसने की?

उत्तर: इन गुफाओं की खोज 1891 ईसवी में मद्रास रेजीमेंट के अधिकारियों ने की थी, जिनमें से एक मेजर जॉन स्मिथ थे।

7. अजंता में कौन-कौन सी चीजें हैं?

उत्तर: अजंता में कुल 30 गुफाएं हैं, जिनमें पूजा-अर्चना के लिए ‘चैत्य’ और बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए ‘विहार’ बनाए गए हैं। यहाँ की दीवारों, छतों और खंभों पर बुद्ध के जीवन के दृश्य, जातक कथाओं की कहानियाँ तथा पशु-पक्षियों के चित्र हैं।

8. जातक कथाओं में क्या है?

उत्तर: जातक कथाओं में भगवान बुद्ध के पिछले जन्मों की कहानियां वर्णित हैं।

9. ‘शिल्प-सूत्र’ में कौन से रंग प्रयुक्त हुए हैं?

उत्तर: इसमें पांच बुनियादी रंग प्रयुक्त हुए हैं: लाल गेरू, पीली मिट्टी, चिमनी के धुएं से तैयार काला, नीला, और चूने अथवा खड़िया से प्राप्त सफेद रंग।

10. अजंता की दीवारों को चित्रकारी के लिए किस प्रकार तैयार किया गया था?

उत्तर: सबसे पहले दीवार और छत पर मिट्टी में चावल का भूसा, गाय का गोबर और गोंद मिलाकर तैयार किया गया लेप लगाया जाता था। उसके ऊपर चूने का लेप लगाकर उसे सावधानीपूर्वक चिकना करके पॉलिश की जाती थी, जिसके बाद उस पर चित्रकारी होती थी।

11. ‘अप्सरा’ की त्वचा का रंग कौन सा है?

 उत्तर: ‘अप्सरा’ की त्वचा का रंग गहरा भूरा (Dark brown) बनाया गया है।

12. ‘अप्सरा’ अपने हाथ में क्या लिए हुए है?

उत्तर: अप्सरा अपने दोनों हाथों में वाद्ययंत्र (खड़ताल) लिए हुए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top