NIOS Class 10 Accountancy Chapter 9 क्रय एवं विक्रय बही Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 9 क्रय एवं विक्रय बही Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 9 क्रय एवं विक्रय बही Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.
NIOS Class 10 Accountancy Chapter 9 क्रय एवं विक्रय बही
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
क्रय एवं विक्रय बही
Chapter: 9
| पाठ्यक्रम – II: रोजनामचा एवं अन्य सहायक बहियाँ |
पाठगत प्रश्न 9.1
निम्न में से कौन से लेनदेन की प्रविष्टि क्रय बही, क्रय वापसी बही में की जाएगी, या फिर इनमें से किसी भी बही में नहीं :
(i) मै. सौरभ फर्नीचर से फर्नीचर क्रय किया।
उत्तर: किसी भी बही में नहीं।
कारण: फर्नीचर माल (Goods) नहीं है, यह परिसंपत्ति है।
(ii) मै. केशव से क्रय किए गए माल को उन्हें लौटा दिया गया, क्योंकि माल निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं था।
उत्तर: क्रय वापसी बही।
(iii) मै वार्नर ब्रदर्स से ₹12,000 का माल नकद खरीदा।
उत्तर: किसी भी बही में नहीं।
कारण: नकद खरीद क्रय बही में दर्ज नहीं की जाती।
(iv) मै पुरी एंड संस ने ₹1,500 के माल की उधार आपूर्ति की।
उत्तर: क्रय बही।
(v) क्वात्रा से ₹2,000 के माल का उधार क्रय किया गया।
उत्तर: क्रय बही।
पाठगत प्रश्न 9.2
I. निम्नलिखित में से कौन से लेनदेन विक्रय बही में और कौन से विक्रय वापसी बही में लिखे जाएंगे? (यदि किसी में नहीं आएँ तो लिखें — ‘इनमें से कोई भी नहीं’)
1. राघव को एक महीने के उधार पर माल बेचा।
उत्तर: विक्रय बही।
2. राजेश को पुराना फर्नीचर उधार पर बेचा।
उत्तर: इनमें से कोई भी नहीं
कारण: फर्नीचर ‘माल’ नहीं है।
3. माल का नकद विक्रय किया।
उत्तर: इनमें से कोई भी नहीं।
कारण: नकद बिक्री विक्रय बही में नहीं लिखी जाती।
4. मै. कपूर प्रा. लि. को माल बेचा।
उत्तर: विक्रय बही।
(यह उधार बिक्री मानी जाती है — जब तक “नकद” लिखा न हो)
5. मै. देशबंधु एंड संस लि. ने हमें माल वापस किया।
उत्तर: विक्रय वापसी बही।
6. दोषपूर्ण प्रेषण के कारण राघव से माल वापस प्राप्त किया।
उत्तर: विक्रय वापसी बही।
7. आग से माल नष्ट हुआ।
उत्तर: इनमें से कोई भी नहीं।
8. सुरेश से छूट प्राप्त हुई।
उत्तर: इनमें से कोई भी नहीं।
(छूट किसी बही में नहीं जाती)
9. मै. कपूर प्रा. लि. से नकद राशि प्राप्त हुई।
उत्तर: इनमें से कोई भी नहीं।
(यह नकद प्राप्ति है, विक्रय से संबंधित बही में नहीं लिखी जाती)
II. बहुविकल्पीय प्रश्न
(i) इन लेनदेन के योग की खतौनी क्रय खाते में की जाती है :
(क) स्टेशनरी का नकद क्रय।
(ख) क्रय वापसी।
(ग) उधार क्रय।
(घ) मशीनरी का क्रय।
उत्तर: (ग) उधार क्रय।
(ii) विक्रय बही से प्रत्येक प्रविष्टि की :
(क) किसी भी खाते में खतौनी नहीं की जाती।
(ख) प्रत्येक खाते के जमा पक्ष में खतौनी की जाती है।
(ग) प्रत्येक खाते के नाम पक्ष में खतौनी की जाती है।
(घ) विक्रय खाते के जमा में खतौनी की जाती है।
उत्तर: (घ) विक्रय खाते के जमा में खतौनी की जाती है।
(iii) विक्रय वापसी बही के आवधिक योगों की खतौनी की जाती है :
(क) विक्रय खाते में।
(ख) विक्रय वापसी खाते में।
(ग) क्रय वापसी खाते में।
(घ) माल खाते में।
उत्तर: (ख) विक्रय वापसी खाते में।
(iv) विक्रय बही के योग की खतौनी जिस खाते के जमा पक्ष में की जाती है, वह है :
(क) विक्रय खाता।
(ख) विक्रय वापसी खाता।
(ग) क्रय वापसी खाता।
(घ) माल खाता।
उत्तर: (क) विक्रय खाता।
(v) क्रय बही के योग की खतौनी जिस खाते के नाम पक्ष में की जाती है, वह है :
(क) विक्रय खाता।
(ख) क्रय खाता।
(ग) माल खाता।
(घ) क्रय वापसी खाता।
उत्तर: (ख) क्रय खाता।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

