🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 10 Accountancy Chapter 6 रोजनामचा

NIOS Class 10 Accountancy Chapter 6 रोजनामचा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 6 रोजनामचा Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 6 रोजनामचा Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.

NIOS Class 10 Accountancy Chapter 6 रोजनामचा

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

पाठ्यक्रम – II: रोजनामचा एवं अन्य सहायक बहियाँ

 पाठगत प्रश्न 6.1

I. रोजनामचा का अर्थ बताते हुए वाक्यों की पूर्ति कीजिए :

(i) रोजनामचा वह लेखा-बही है जिसमें ____________।

उत्तर: रोजनामचा वह लेखा-बही है जिसमें सभी लेन-देन का क्रमबद्ध लेखांकन किया जाता है।

(ii) स्पष्टीकरण का अर्थ है ______________________।

उत्तर: स्पष्टीकरण का अर्थ है लेन-देन का स्पष्ट विवरण।

(iii) खाता पृष्ठ संख्या स्तम्भ का उपयोग __________________ के लिए किया जाता है।

उत्तर: खाता पृष्ठ संख्या स्तम्भ का उपयोग उस खाते के पृष्ठ संख्या लिखने के लिए किया जाता है जिसमें प्रविष्टि पोस्ट की गई है।

II. गलत कथनों को सही कीजिए

(i) रोजनामचा में केवल नकद लेनदेनों का ही लेखा किया जाता है।

उत्तर: रोजनामचा में नकद तथा उधार दोनों प्रकार के लेन-देन का अभिलेखन किया जाता है।

(ii) रोजनामचा का दूसरा नाम नहीं है।

उत्तर: रोजनामचा का दूसरा नाम ‘दैनिक बही’ है।

(iii) प्रत्येक व्यवसायी बड़ा हो अथवा छोटा, एक रोजनामचा बही रखता है।

उत्तर: छोटे व्यवसाय एक रोजनामचा रखते हैं, जबकि बड़े व्यवसाय कई विशेष रोजनामचे तैयार करते हैं।

पाठगत प्रश्न 6.2 

नीचे कुछ लेन-देन दिए गए हैं। प्रभावित खातों के नाम और प्रकारों को दिए गए ‘नाम’ और ‘जमा’ स्तम्भों में लिखिए।

नाम जमा 
लेन-देनखाता का नामखाता का प्रकारखाता का नामखाता का प्रकार
i. माल का क्रय किया तथा चेक से भुगतान किया।
ii. वेतन का भुगतान किया।
iii. अजबू जो एक देनदार है, से नकद प्राप्त हुआ।
iv. माया को माल का विक्रय किया।
v. निजी उपयोगों के लिए नकद का आहरण।

उत्तर:

नाम जमा 
लेन-देननाम (Debit) – खाता का नामखाता का प्रकारजमा (Credit) – खाता का नामखाता का प्रकार
i. माल का क्रय किया तथा चेक से भुगतान किया।खरीद खाताव्यय/आयात्मकबैंक खातापरिसंपत्ति
ii. वेतन का भुगतान किया।वेतन खाताव्ययनकद खातापरिसंपत्ति
iii. अजबू जो एक देनदार है, से नकद प्राप्त हुआ।नकद खातापरिसंपत्तिअजबू खाताव्यक्तिगत
iv. माया को माल का विक्रय किया।माया खाताव्यक्तिगतबिक्री खाताआय
v. निजी उपयोगों के लिए नकद का आहरण।आहरण (ड्रॉइंग्स) खाताव्यक्तिगतनकद खातापरिसंपत्ति

पाठगत प्रश्न 6.3 

(i) रोजनामचा तैयार करने का उद्देश्य है :

(क) सभी व्यावसायिक लेनदेनों का तिथि अनुसार अभिलेखन।

(ख) व्यवसाय का लाभ-हानि ज्ञात करना।

(ग) व्यवसाय की वित्तीय स्थिति ज्ञात करना।

(घ) तिथि विशेष को रोकड़ की उपलब्धता का निर्धारण करना।

उत्तर: (क) सभी व्यावसायिक लेनदेनों का तिथि अनुसार अभिलेखन।

(ii) संयुक्त रोजनामचा प्रविष्टि वह प्रविष्टि है, जिसमें :

(क) एक से अधिक नाम राशि है।

(ख) एक से अधिक जमा राशि है।

(ग) एक से अधिक नाम या जमा राशि है।

(घ) एक से अधिक नाम या जमा राशि नहीं है।

उत्तर : (ग) एक से अधिक नाम या जमा राशि है।

(iii) रोजनामचा को कहते हैं :

(क) द्वितीयक प्रविष्टि की पुस्तक।

(ख) प्राथमिक प्रविष्टि की पुस्तक।

(ग) प्राथमिक और द्वितीयक प्रविष्टि की पुस्तक।

(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।

उत्तर: (ख) प्राथमिक प्रविष्टि की पुस्तक।

(iv) रोजनामचा को इस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है :

(क) विशिष्ट रोजनामचा।

(ख) विशेष रोजनामचा।

(ग) विशिष्ट रोजनामचा एवं विशेष रोजनामचा।

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (ग) विशिष्ट रोजनामचा एवं विशेष रोजनामचा।

(v) स्पष्टीकरण को जिस स्तम्भ में लिखा जाता है वह है :

(क) तिथि।

(ख) नाम राशि।

(ग) विवरण।

(घ) जमा राशि।

उत्तर: (ग) विवरण।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top