🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 8 Social Science Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण

NCERT Class 8 Social Science Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Social Science Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण and select need one. NCERT Class 8 Social Science Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Social Science Texbook Solutions Hindi Medium.

NCERT Class 8 Social Science Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Social Science Textual Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Social Science Notes, CBSE Class 8 Social Science Hindi Medium Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 2

Part – 1: Samaj Ka Aadhyan: Bharat or Uske Aage

महत्वपूर्ण प्रश्न:

1. इस कालखंड में विदेशी आक्रमणों एवं नए राजवंशों के उदय ने भारत की राजनैतिक सीमाओं को किस प्रकार नया आकार दिया? 

उत्तर: 11वीं शताब्दी के आरंभ से मध्य एशियाई (तुर्क और अफगान) आक्रमणकारियों ने भारत के राजनैतिक मानचित्र को बदल दिया। दिल्ली सल्तनत और बाद में मुग़ल साम्राज्य की स्थापना के कारण कई नए राजवंशों का उदय हुआ, जिससे भारत की राजनैतिक सीमाएँ निरंतर बदलती रहीं। साम्राज्यों का विस्तार हुआ और कई बार वे टूटकर क्षेत्रीय शक्तियों (जैसे दक्कन सल्तनतें, विजयनगर, और राजपूत राज्य) में विभाजित हो गए।

2. भारतीय समाज ने विदेशी आक्रमणों का सामना किस प्रकार किया? राजनैतिक अस्थिरता के वातावरण में भारतीय अर्थव्यवस्था ने किस प्रकार सामंजस्य स्थापित किया? 

उत्तर: भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों (जैसे राजपूतों, अहोमों, सिखों, और जनजातीय समुदायों) ने विदेशी शक्तियों का कड़ा प्रतिरोध किया। उदाहरण के लिए, अहोमों ने अपनी भौगोलिक स्थिति और गुरिल्ला युद्धनीति का लाभ उठाकर मुग़लों को हराया। राजनैतिक अस्थिरता के बावजूद, अर्थव्यवस्था ने विकेंद्रीकृत प्रणालियों जैसे श्रेणियों (संघों), जातियों, और ‘हुंडी’ (बिना नकद के धन हस्तांतरण) जैसी ऋण प्रणालियों के माध्यम से सामंजस्य स्थापित किया। विदेशी व्यापारियों के आने से व्यापार और कृषि फली-फूली।

3. इस कालखंड ने लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव डाला? 

उत्तर: इस कालखंड में आम जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। निरंतर युद्धों, भारी कराधान (किसानों से उपज का आधा भाग तक वसूला जाना), और जबरन विस्थापन के कारण आम जनता और किसानों की आर्थिक स्थिति प्रायः दयनीय बनी रही, और कई किसान बंधुआ मजदूर बन गए। आक्रमणों के दौरान नगरों को लूटा गया, नागरिकों के नरसंहार हुए और महिलाओं व बच्चों को दास बनाया गया (जैसे तैमूर, बाबर और चित्तौड़ में अकबर द्वारा)। गैर-मुस्लिमों पर ‘जज़िया’ कर लगाया गया और कई मंदिर व शिक्षण केंद्र नष्ट कर दिए गए। हालाँकि, इस दौरान कला, वास्तुकला और व्यापार का भी विकास हुआ और विभिन्न संस्कृतियों के मिलने से एक साझा विरासत का निर्माण भी हुआ।

प्रश्न और क्रियाकलाप:

1. दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य की राजनैतिक रणनीतियों की तुलना कीजिए। इनमें क्या समानताएँ और भिन्नताएँ थीं? 

उत्तर: समानताएँ: दोनों साम्राज्यों ने विस्तार के लिए सैन्य अभियानों और युद्धों का सहारा लिया और दोनों ही साम्राज्यों में उत्तराधिकार के लिए प्रायः हिंसक संघर्ष (जैसे भाइयों या पिताओं की हत्या) हुए। दोनों ने ही शुरुआत में मंदिरों को नष्ट करने और लूटपाट की नीतियाँ अपनाईं। 

भिन्नताएँ: दिल्ली सल्तनत मुख्य रूप से सैन्य बल और बलपूर्वक नियंत्रण पर निर्भर थी तथा उसने ‘जज़िया’ जैसे भेदभावपूर्ण कर लगाए। इसके विपरीत, मुग़ल साम्राज्य (विशेषकर अकबर के समय) ने अधिक कूटनीतिक रणनीतियाँ अपनाईं। अकबर ने ‘सुलह-ए-कुल’ (सभी के साथ शांति) की नीति अपनाई, जज़िया कर समाप्त किया, और राजपूतों के साथ वैवाहिक गठबंधन व उन्हें प्रशासन में शामिल करके साम्राज्य को स्थिरता प्रदान की।

2. विजयनगर साम्राज्य और अहोम साम्राज्य जैसे अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक समय तक पराजित होने से कैसे बच सके? उनकी सफलता में किन भौगोलिक, सैन्य और सामाजिक कारकों का योगदान था? 

उत्तर: अहोम साम्राज्य: इनकी सफलता में भौगोलिक कारकों का बड़ा योगदान था। उन्होंने असम की नदियों, पहाड़ियों और घने जंगलों का उपयोग अपने लाभ और ‘गुरिल्ला युद्ध’ के लिए किया। उनकी ‘पाइक’ प्रणाली एक अनूठा सामाजिक-सैन्य कारक थी, जिसमें हर सक्षम व्यक्ति राज्य को श्रम या सैन्य सेवा देता था, जिससे बिना स्थायी सेना के भी विशाल सैन्य बल उपलब्ध रहता था।

विजयनगर साम्राज्य: यह साम्राज्य कृष्णदेवराय जैसे शासकों के अधीन अपनी मजबूत सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कारण लंबे समय तक टिका रहा। उनका मजबूत प्रशासनिक ढांचा, फलता-फूलता व्यापार, विदेशी संपर्क (घोड़ों का व्यापार) और कृषि राजस्व ने उन्हें आर्थिक व सैन्य रूप से शक्तिशाली बनाए रखा।

3. कल्पना कीजिए कि आप अकबर या कृष्णदेवराय के दरबार में एक विद्वान हैं। अपने किसी मित्र को पत्र लिखकर वहाँ की राजनीति, व्यापार, संस्कृति और समाज का वर्णन कीजिए। 

उत्तर: (कृष्णदेवराय के दरबार के संदर्भ में) प्रिय मित्र, मैं विजयनगर की राजधानी से लिख रहा हूँ। यहाँ के राजा कृष्णदेवराय एक महान शासक होने के साथ-साथ विद्वानों के बड़े संरक्षक हैं। वे स्वयं साहित्य की रचना कर रहे हैं और उन्होंने’आमुक्तमाल्यदा’ नामक महाकाव्य लिखा है। यहाँ का समाज अत्यंत समृद्ध है और संस्कृति अपने चरम पर है; राजा ने विट्ठल मंदिर सहित कई भव्य मंदिरों का निर्माण कराया है। यह नगर रोम जितना ही विशाल और सुंदर है, जहाँ झीलें और बाग-बगीचे हैं। बाज़ारों में भारी चहल-पहल है और विदेशी पुर्तगाली यात्री यहाँ उत्तम नस्ल के घोड़े बेचने आते हैं। यहाँ सब कुछ विपुल मात्रा में उपलब्ध है।

4. अकबर, जो अपनी युवावस्था में एक क्रूर विजेता था, कुछ वर्षों बाद कैसे सहिष्णु और दयालु हो गया? ऐसे परिवर्तन का क्या कारण हो सकता है? 

उत्तर: अपनी युवावस्था में अकबर ने चित्तौड़गढ़ में 30,000 नागरिकों के नरसंहार का आदेश दिया था और अत्यंत क्रूरता दिखाई थी। लेकिन बाद में, उसने विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के ग्रंथों (जैसे महाभारत और रामायण) का अध्ययन किया और फतेहपुर सीकरी में ‘अनुवाद भवन’ स्थापित कर विद्वानों से संवाद किया। अबुल फ़ज़ल के अनुसार, अकबर को यह महसूस हुआ कि दूसरों को बलपूर्वक अपना धर्म स्वीकारने के लिए विवश करना अनुचित है और ज्ञान प्राप्त होने पर उसे अपने पुराने कृत्यों पर लज्जा हुई। अपने विशाल साम्राज्य में स्थिरता और शांति बनाए रखने की राजनीतिक आवश्यकता ने भी उसे ‘सुलह-ए-कुल’ (सभी के साथ शांति) की नीति अपनाने के लिए प्रेरित किया।

5. यदि विजयनगर साम्राज्य तालीकोटा का युद्ध जीत जाता तो क्या होता? कल्पना कीजिए और दक्षिण भारत के राजनैतिक और सांस्कृतिक इतिहास पर उसके प्रभाव का वर्णन कीजिए। 

उत्तर: 1565 में तालीकोटा के युद्ध में पराजय के कारण विजयनगर को महीनों तक लूटा गया, उसके भव्य मंदिर, घर और महल नष्ट कर दिए गए और नागरिकों का जनसंहार हुआ; साम्राज्य छोटे-छोटे भागों (नायकों के अधीन) में बँट गया। यदि विजयनगर यह युद्ध जीत जाता, तो दक्षिण भारत का राजनैतिक विखंडन नहीं होता। विजयनगर (हम्पी) के अद्वितीय वास्तुशिल्प और संगीत स्तंभों वाले मंदिर सुरक्षित रहते। यह साम्राज्य दक्कन की सल्तनतों के खिलाफ एक शक्तिशाली और संगठित राज्य के रूप में लंबे समय तक अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि बनाए रखता।

6. प्रारंभिक सिख पंथ द्वारा प्रचारित अनेक मूल्य जैसे समानता, सेवा और न्याय आज भी प्रासंगिक हैं। इनमें से किसी एक मूल्य का चयन कीजिए और चर्चा कीजिए कि यह समकालीन समाज में कैसे प्रासंगिक है। 

उत्तर: गुरु नानक देव जी द्वारा प्रचारित ‘समानता’ का मूल्य आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उस दौर में मुग़ल शासकों की असहिष्णुता और उत्पीड़न के खिलाफ सिख गुरुओं ने न्याय और समानता के लिए ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी। समकालीन समाज में भी समानता का सिद्धांत भेदभाव और अन्याय को समाप्त करने का आधार है। यह सिखाता है कि जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए, और एक न्यायपूर्ण व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए।

7. कल्पना कीजिए कि आप किसी बंदरगाह नगर (सूरत, कालीकट या हुगली) में एक व्यापारी हैं। वहाँ वस्तुओं, व्यापार करने वाले लोगों, जहाजों की आवा-जाही आदि के संबंध में आप जो दृश्य देखते हैं, उनका वर्णन कीजिए। 

उत्तर: मैं सूरत बंदरगाह का एक व्यापारी हूँ। यहाँ का दृश्य अत्यंत जीवंत है। बंदरगाह पर जहाजों के निर्माण और आवाजाही की भारी भीड़ है। अरब, फारस (ईरान) और मध्य एशिया से आए अनेक विदेशी व्यापारी यहाँ व्यापार कर रहे हैं। हम भारत से चावल, गेहूँ, मसाले, सूती वस्त्र, रेशम और जूट का भारी मात्रा में निर्यात करते हैं, और बदले में रेशम, उत्तम नस्ल के घोड़े, और धातुएँ आयात करते हैं। हम व्यापारियों ने ‘हुंडी’ प्रणाली विकसित कर ली है, जिससे हमें नकदी ढोने की आवश्यकता नहीं पड़ती; हम केवल एक लिखित निर्देश से राजनीतिक सीमाओं के पार भी सुरक्षित रूप से धन का लेन-देन कर लेते हैं, जिससे लूटपाट का डर नहीं रहता। यहाँ की आर्थिक गतिविधियां बहुत तेजी से फल-फूल रही हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top