NCERT Class 8 Social Science Chapter 1 प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Social Science Chapter 1 प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग and select need one. NCERT Class 8 Social Science Chapter 1 प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Social Science Texbook Solutions Hindi Medium.
NCERT Class 8 Social Science Chapter 1 प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Social Science Textual Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Social Science Notes, CBSE Class 8 Social Science Hindi Medium Solutions for All Chapters, You can practice these here.
प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग
Chapter: 1
| Part – 1: Samaj Ka Aadhyan: Bharat or Uske Aage |
महत्वपूर्ण प्रश्न:
1. हम प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कैसे करते हैं?
उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों को मुख्य रूप से दो आधारों पर वर्गीकृत किया जा सकता है:
जीवन और उपयोग के आधार पर: इन संसाधनों को जीवन के लिए अनिवार्य (जैसे वायु, जल, भोजन), सामग्री के लिए (जैसे लकड़ी, खनिज, कोयला), और ऊर्जा के स्रोत के रूप में (जैसे सौर ऊर्जा, पवन, खनिज तेल) वर्गीकृत किया जाता है।
नवीकरण के आधार पर: संसाधनों को नवीकरणीय (जो समय के साथ स्वयं को नवीनीकृत करते हैं, जैसे वन, जल, सौर ऊर्जा) और अनवीकरणीय (जिनका भंडार सीमित है और निर्माण में लंबी अवधि लगती है, जैसे कोयला, पेट्रोलियम, खनिज) श्रेणियों में भी बाँटा जाता है।
2. जीवन के विभिन्न पक्षों और प्राकृतिक संसाधनों के वितरण के मध्य क्या संबंध है?
उत्तर: प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी पर समान रूप से वितरित नहीं हैं। संसाधनों का यह असमान वितरण मानव बस्तियों, व्यापार प्रतिरूपों, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और संघर्षों को आकार देता है। प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण पाने के लिए कई युद्ध भी लड़े गए हैं। संसाधनों के निकट स्थित उद्योग स्थानीय लोगों के लिए आजीविका और आर्थिक अवसर सृजित करते हैं, लेकिन कई बार इसके कारण संसाधन-संपन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विस्थापित भी होना पड़ता है।
3. प्राकृतिक संसाधनों के असंधारणीय उपयोग/अतिशोषण से क्या आशय है?
उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों के असंधारणीय उपयोग या अतिशोषण का आशय है कि हम उनका दोहन प्रकृति की पुनरुस्थापन और पुनर्जजनन क्षमता से अधिक तेजी से कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, भूजल का अत्यधिक दोहन जिससे जल स्तर गहराई में चला जाता है, या कृषि में रसायनों का अति-उपयोग जिससे मृदा का क्षरण होता है। प्राकृतिक संसाधनों के इस अविवेकपूर्ण दोहन के कारण प्रदूषण, जैव-विविधता की हानि और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
4. प्रकृति कब एक संसाधन बन जाती है?
उत्तर: कोई भी प्राकृतिक तत्त्व (सजीव या निर्जीव) तब संसाधन बनता है जब मानव उसका उपयोग अपने जीवन-यापन के लिए करता है या उपभोग के लिए उससे नई वस्तुएँ बनाता है (जैसे वृक्ष काटकर लकड़ी से फर्नीचर बनाना)। किसी तत्त्व को संसाधन कहलाने के लिए उसका तकनीकी रूप से सुलभ होना, उसका दोहन आर्थिक रूप से व्यवहार्य होना और सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य होना आवश्यक है।
5. क्या आप ऐसी प्रथाओं के बारे में जानते हैं जो इसे प्रतिबिंबित करती हैं?
उत्तर: हाँ, मैं ऐसी कई प्रथाओं के बारे में जानता हूँ जो प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को दर्शाती हैं।
जैसे: पवित्र उपवनों में वृक्षों को न काटना, कृतज्ञता स्वरूप सूर्य को जल/अर्घ्य अर्पित करना, और पारंपरिक समुदायों द्वारा मछलियों की संख्या बनाए रखने के लिए उनके प्रजनन काल में मछली पकड़ने को नियंत्रित करना।
6. प्राकृतिक संसाधनों को वर्गीकृत करने के लिए हम कौन-से विभिन्न मानदंडों का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर: हम उन्हें उपयोग के आधार पर (जीवन के लिए अनिवार्य, सामग्री के स्रोत, ऊर्जा के स्रोत) और उनके नवीकरणीय या अनवीकरणीय होने के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं।
6. अपने आस-पास के उन मानवीय कार्यकलापों की पहचान करें जिनके परिणामस्वरूप प्रकृति अपनी पुनरुस्थापन और पुनर्जजनन की क्षमता खो रही है। प्रकृति के चक्र को पुनरुस्थापित करने के लिए किस प्रकार के हस्तक्षेप किए जा सकते हैं?
उत्तर: मानवीय कार्यकलाप: जीवाश्म ईंधन आधारित औद्योगीकरण, कृषि के लिए वनों की कटाई, उद्योगों का अपशिष्ट (बिना उपचार के) नदियों में प्रवाहित करना जिससे नदियाँ विषाक्त हो जाती हैं, और रसायनों/कीटनाशकों के प्रयोग एवं भूजल का अत्यधिक दोहन।
हस्तक्षेप/उपाय: प्रकृति के चक्र को बचाने के लिए हम नष्ट हुए वनों के स्थान पर पुनः वृक्षारोपण कर सकते हैं, अपशिष्ट प्रबंधन कर सकते हैं, जल-संचयन की पारंपरिक पद्धतियों को अपना सकते हैं, और सिक्किम की तरह पूर्ण रूप से जैविक खेती अपना सकते हैं।
7. वे कौन-से अनवीकरणीय संसाधन हैं जिनका आप प्रतिदिन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग करते हैं? उनके संभावित नवीकरणीय विकल्प क्या हैं? नवीकरणीय ऊर्जा की ओर अग्रसर होने के लिए हम कौन-से उपाय कर सकते हैं?
उत्तर: हम प्रतिदिन जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम) और खनिजों (लोहा, ताँबा आदि) का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग करते हैं। इनके संभावित नवीकरणीय विकल्प सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और प्रवाहित जल से उत्पन्न ऊर्जा हैं। नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए हम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे प्रयासों का हिस्सा बन सकते हैं, तथा सौर पार्कों और नवीकरणीय विकल्पों के विकास में निवेश कर सकते हैं।
8. आपके विचार से विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को सक्षम बनाने के लिए कौन-कौन से इनपुट आवश्यक हैं?
उत्तर: प्रचुर प्राकृतिक संसाधन होना आर्थिक वृद्धि की गारंटी नहीं है (इसे “संसाधन अभिशाप” कहते हैं)। संसाधनों के उपयोग को सक्षम बनाने के लिए मानवीय ज्ञान, सुशासन, उचित नीति, और संसाधनों को उच्च मूल्य वाले उत्पादों में परिवर्तित करने वाली प्रौद्योगिकी एवं उद्योगों के विकास में निवेश आवश्यक है।
प्रश्न और क्रियाकलाप:
1. आज जो संसाधन नवीकरणीय है, उसे कल अनवीकरणीय कैसे बनाया जा सकता है? कुछ ऐसे उपायों का वर्णन कीजिए जिनसे ऐसा होने से रोका जा सकता है।
उत्तर: यदि हम नवीकरणीय संसाधनों का दोहन उनके प्राकृतिक पुनरुस्थापन और पुनर्जजनन की गति से अधिक मात्रा में करते हैं, तो वे समाप्त होकर अनवीकरणीय बन सकते हैं (जैसे वनों की कटाई उनके बढ़ने की गति से ज्यादा करना या भूजल का अति-दोहन)। इसे रोकने के उपाय: भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जल-संचयन की पारंपरिक पद्धतियों और तालाबों का पुनरुद्धार करना, प्राकृतिक चक्रों को बाधित न करना, और पारंपरिक जैविक कृषि पद्धतियों (जैसे गोबर और प्राकृतिक उर्वरक का उपयोग) को अपनाकर मृदा का संरक्षण करना।
2. पाँच पारिस्थितिकी तंत्र कार्यों के नाम बताइए जो मानव के लिए उपयुक्त हैं।
उत्तर: पाठ के अनुसार पाँच प्रमुख पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (सेवाएँ) हैं:
(i) वृक्षों द्वारा प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन उत्पन्न करना।
(ii) वन द्वारा प्राकृतिक रूप से जल को शुद्ध करना।
(iii) मृदा-अपरदन को रोकना।
(iv) पशुओं के लिए आवास प्रदान करना।
(v) परागित फसलों और कृषि भूमि से हमें लाभान्वित करना।
3. नवीकरणीय संसाधन क्या हैं? ये अनवीकरणीय संसाधनों से कैसे भिन्न हैं? लोग यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर सकते हैं कि नवीकरणीय संसाधन हमारे और आने वाली पीढ़ियों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहें? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: नवीकरणीय संसाधन वे हैं जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से समय के साथ स्वयं को स्वस्थ, नवीनीकृत और संरक्षित करते हैं। ये अनवीकरणीय संसाधनों से इस रूप में भिन्न हैं कि अनवीकरणीय संसाधन लंबी अवधि में निर्मित होते हैं और उनके उपयोग की दर उनकी पुनःपूर्ति दर से कहीं अधिक होती है, जिससे वे खत्म हो जाते हैं। लोग यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे नवीकरणीय संसाधनों का दोहन उनकी प्राकृतिक पुनरुत्पादन दर के भीतर ही करें।
उदाहरण 1: भूजल का अत्यधिक दोहन रोकने के लिए जल-संचयन पद्धतियों को अपनाना।
उदाहरण 2: सिक्किम की तरह रसायनों का उपयोग रोककर जैविक खेती अपनाना, जिससे मृदा की उपजाऊ क्षमता वापस लौट सके।
4. अपने घर और पड़ोस में ऐसी सांस्कृतिक प्रथाओं की पहचान कीजिए जो प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की ओर इंगित करती हैं।
उत्तर: प्रकृति को पवित्र और पालनकर्ता मानना, पवित्र उपवनों में पेड़ों को काटने को सांस्कृतिक रूप से अस्वीकार्य मानना, सूर्य को अर्घ्य देना, मछलियों के प्रजनन काल के दौरान उन्हें न पकड़ने का नियम, और मृदा को ‘धरती माता’ मानकर उसका संरक्षण करना।
13. वर्तमान उपयोग के लिए वस्तुओं के उत्पादन में किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर: वस्तुओं के उत्पादन में यह ध्यान रखना चाहिए कि उत्पादन प्रक्रिया कम प्रदूषणकारी हो और अपशिष्ट से प्रकृति के चक्र में व्यवधान न आए। हमें प्रदूषण कम करने वाली वैकल्पिक और पुनर्नवीनीकरण सामग्री (जैसे अपशिष्ट प्लास्टिक, वनस्पति आधारित सामग्री, पत्थर, मृदा) का उपयोग करना चाहिए। साथ ही, उत्पादन ऐसा हो जो संधारणीय (sustainable) हो, स्थानीय रोजगार प्रदान करे और उस स्थान की जलवायु को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

