🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश

NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 11 प्रकाश Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 11

अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ___________ कहलाता है।

उत्तर: आभासी प्रतिबिंब। 

(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज़ में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ____________ द्वारा बना होगा।

उत्तर: दर्पण। 

(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने, तो दर्पण ______________ होगा।

उत्तर: समतल। 

(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ____________ प्रतिबिंब कहलाता है। 

उत्तर: वास्तिव प्रतिबिंब। 

(च) अवतल ___________ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर: लेंस। 

2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’:

(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर: असत्य। 

(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर: सत्य। 

(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर: सत्य। 

(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर: असत्य। 

(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर: असत्य। 

3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए-

कॉलम Aकॉलम B
(क) समतल दर्पण(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(ख) उत्तल दर्पण(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(घ) अवतल दर्पण(iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।
(च) अवतल लेंस(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है।
(vi) सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर: 

कॉलम Aकॉलम B
(क) समतल दर्पण(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है।
(ख) उत्तल दर्पण(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(घ) अवतल दर्पण(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(च) अवतल लेंस(vi) सीधा तथा बिंब के साइज़ से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
(iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।

4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।

उत्तर: समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब सीधा होता है। यह आभासी होता है, तथा बिंब के समान साइज़ का होता है। प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है, जितनी कि दर्पण के सामने बिंब की दूरी होती है।

दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब में, बिंब का बाईं ओर भाग प्रतिबिंब के दक्षिण भाग की भाँति दिखाई देता है तथा बिंब का दक्षिण भाग प्रतिबिंब के वाम भाग की भाँति दिखाई देता है।

5. अँग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

उत्तर: अँग्रेजी भाषा में A, H, I, M, O, T, U, V, W और x वे अक्षर हैं जो अक्षर के समान छवि बनाते हैं। अतः ये अक्षर पार्श्व सममित हैं।

6. आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।

उत्तर: जब किसी बिंब को स्क्रीन पर नहीं लाया जा सकता तब उस बिंदु को आभासी प्रतिबिंब कहा जाता है।

जब हम किसी दर्पण के सामन खड़े होते हैं तब हमें आभासी प्रतिबिंब दिखाई देता है।

7. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।

उत्तर: 

उत्तल लेंसअवतल लेंस
(i) उत्तल लेंस द्वारा बनाए गए प्रतिबिंब वस्तु से बड़े, छोटे अथवा वस्तु के आकार के बराबर हो सकते हैं। (i) अवतल लेंस हमेशा छोटे प्रतिबिंब बना सकता है।
(ii) एक उत्तल लेंस वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब दोनों बनाता है। (ii) एक अवतल लेंस हमेशा एक आभासी प्रतिबिंब ही बनाता है।

8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए?

उत्तर: (i) अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सक, सौर भट्टी, टॉर्च के प्रतिक्षेपक आदि के रूप में किया जाता है।

(ii) उत्तल दर्पण का उपयोग पश्च-दृश्य दर्पण में किया जाता है। इनमें चालक अपने पीछे के वाहनों को देखकर सुरक्षित वाहन चला सकते हैं।

9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?

उत्तर: अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?

उत्तर: अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए-

11. बिंब से बड़े साइज़ का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है?

(i) अवतल लेंस द्वारा।

(ii) अवतल दर्पण द्वारा।

(iii) उत्तल दर्पण द्वारा।

(iv) समतल दर्पण द्वारा।

उत्तर: (ii) अवतल दर्पण द्वारा। 

12. डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4m है। यदि वह दर्पण की ओर 1m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी-

(i) 3 m.

(ii) 5 m.

(iii) 6 m.

(iv) 8 m.

उत्तर: (iii) 6 m.

13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है-

(i) 1 m/s

(ii) 2 m/s

(iii) 4 m/s

(iv) 8 m/s

उत्तर: (iii) 4 m/s

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top