NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 10

अभ्यास

1. विद्युत परिपथों के निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खींचिए-संयोजक तार, स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में, विद्युत बल्ब, विद्युत सेल, स्विच ‘ऑन’ की स्थिति में तथा बैटरी।

उत्तर: 

2. चित्र 10.21 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खींचिए।

उतर: 

3. चित्र 10.22 में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?

उत्तर: सेलों से बैटरी बनाने के लिए, एक सेल का धन टर्मिनल (+) हमेशा अन्य सेल के ऋण टर्मिनल (-) से जुड़ा होना चाहिए।

4. चित्र 10.23 में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: सेल के समान टर्मिनल एक दूसरे से जुड़े है, इसी कारणवश बल्ब दिप्त नहीं हो पाता। सेल के अलग टर्मिनल को एक दूसरे से जोड़ेंगे तो बल्ब दिप्त हो जाएगा।

5. विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।

उत्तर: विद्युत धारा के दो प्रभावों के नाम  है। 

(i) विद्युत धारा का तापिया प्रभाव।

(ii) विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव।

6. जब किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को ‘ऑन’ करते हैं, तो तार के निकट रखी चुंबकीय सुई अपनी उत्तर-दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जब एक तार से विद्युत धारा बहती है, तो वह तार एक चुंबक की तरह कार्य करने लगता है। यदि एक चुंबकीय सुई को ऐसी तार के पास रखा जाए, तो वह सुई अपनी दिशा बदल लेती है।

7. यदि चित्र 10.24 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को ‘ऑफ’ किया जाए, तो क्या चुंबकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?

उत्तर: नहीं, चुंबकीय सुई स्विच बंद होने पर विक्षेप नहीं दिखाएंगी, क्योंकि विद्युत प्रवाह का कोई स्रोत (बैटरी या सेल) नहीं है। यहाँ एक सेल या बैटरी को जोड़ने की जरूरत है। विद्युत प्रवाह की अनुपस्थिति में, तारों द्वारा कोई चुंबकीय क्षेत्र नहीं है। इसलिए, चुंबकीय सुई कोई विक्षेप नहीं दर्शाएगी।

8. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके ___________ टर्मिनल को निरूपित करती है।

उत्तर: धन। 

(ख) दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को ___________ कहते हैं।

उत्तर: बैटरी। 

(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते हैं, तो इसका ____________ रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।

उत्तर: अवयव। 

(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को ___________ कहते हैं।

उत्तर: फ्यूज़। 

9. निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए-

(क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं। (सत्य/असत्य)

उत्तर: असत्य। 

(ख) जब किसी फ़्यूज़ में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: सत्य। 

(ग) विद्युत चुंबक, चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य)

उत्तर: असत्य। 

(घ) विद्युत घंटी में विद्युत चुंबक होता है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: सत्य। 

10. क्या विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: विद्युत चुंबक, एक चुंबक की तरह है और यह केवल लोहे के टुकड़ों को आकर्षित कर सकता है। प्लास्टिक में कोई चुंबकीय गुण नहीं होता है, इसलिए कचरे के ढेर से प्लास्टिक की थैलियों को अलग करने के लिए विद्युत चुंबक का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

11. मान लीजिए कि कोई विद्युत मिस्त्री आपके घर के विद्युत परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ़्यूज़ के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

उत्तर: हम इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं होंगे और मिस्त्री को तांबे की तार को फ़्यूज़ के रूप मैं उपयोग करने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि हर तार को फ़्यूज़ अवयव के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता। एक फ़्यूज़ के पिघलने की सीमा कम होती है, अगर उसमें से सुरक्षा सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित हो तो वह पिघल कर टूट जाता है और अतिप्रिय होने से रोकता है।

ऐसा जरूरी नहीं कि तांबे की तार भी टूटकर पिघल जाए। इसलिए हमें फ़्यूज़ की जगह तांबे की तार का उपयोग नहीं करना चाहिए।

12. जुबैदा ने चित्र 10.4 में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।

उत्तर: संभावित कारण इस प्रकार हैं:

(i) बल्ब फ़्यूज हो सकता है या ख़राब हो सकता है।

(ii) सेल ठीक से जुड़ी नहीं हैं।

(iii) ढीले कनेक्शन हो सकते हैं।

(iv) स्विच अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा हो।

(v) सेल की शक्ति समाप्त हो गई है।

13. चित्र 10.25 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में-

(क) जब स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा?

उत्तर: नहीं, जब स्विच ऑफ की स्थिति में है तब विद्युत धारा परिपथ में से प्रभावित नहीं होगी इसलिए बल्ब दीप्त नहीं होगा।

(ख) जब स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों A,B तथा C के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?

उत्तर: जब स्विच को ऑन की स्थिति में लाते हैं तब तीनों बल्ब एक साथ दीप्त होंगे क्योंकि वह एक ही बैटरी और स्विच से जुड़े हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top