🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय

NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 9

अभ्यास

1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-

(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।

उत्तर: दोलन गति।

(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।

उत्तर: सरल रेखा के अनुदिश गति।

(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति।

उत्तर: वर्तुल गति।

(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति।

उत्तर: दोलन गति।

(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति।

उत्तर: दोलन गति।

(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।

उत्तर: सरल रेखा के अनुदिश गति।

2. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं हैं?

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।

(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।

(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।

(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।

(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।

उत्तर: (ख), (घ) और (च) सही नहीं हैं।

3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?

उत्तर: एक दोलन पूरा करने में लगने वाला समय लोलक का आवर्तकाल कहलाता है।

आवर्तकाल = कुल समय/दोलनों की सँख्या

= 32/20

= 1.6 सेकंड K

4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर: रेलगाड़ी की चाल = तय दूरी / लिया गया समय 

= 240km/4 h 

= 60km/h 

5. किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए। 

उत्तर: आरंभिक पथमापी का पाठ्यांक = 57321.0 km

अंतिम पथमापी का पाठ्यांक = 57336.0 km

कार के द्वारा तय की गई दूरी = 57336.0 – 57321.0 km = 15 km

कार 8:30 am बजे चलती है और 8:50 am बजे रुकती है

दूरी तय करने के लिए कार के द्वारा लिया गया समय (8:50 AM – 8: 30 AM) = 20min तय करी गई दूरी = 15 km

चाल = दूरी/समय = 15/20 = 0.75 km/min

हम जानते हैं कि, 60 min = 1hr

20min = (1/60) × 20 = 1/3 hr

कार के द्वारा लिया गया समय = 1/3 hr

चाल = दूरी/समय = 15/(1/3) = 45 km/hr

6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।

उत्तर: सलमा के द्वारा अपने घर से विद्यालय पहुंचने तक लिया गया समय = 15 min = 15 x 60 = 900s

साइकिल की चाल = 2 m/s

चाल = दूरी/समय

तय की गई दूरी = चाल समय = 2 x 900 = 1800 m

1000 m = 1 km

1800 m (1/1000) x 1800 = 1.8 km

7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ़ की आकृति दर्शाइए-

(क) नियत चाल से गति करती कार।

उत्तर: 

(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार।

उत्तर: 

8. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है?

(क) चाल =  दूरी समय।

(ख) चाल = दूरी/समय।

(ग) चाल = समय/दूरी।

(घ) चाल = 1/दूरी × समय।

उत्तर: (ख) चाल = दूरी/समय।

9. चाल का मूल मात्रक है-

(क) km/min

(ख) m/min

(ग) km/h

(घ) m/s

उत्तर: (घ) m/s

10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी-

(क) 100 km

(ख) 25 km

(ग) 15 km

(घ) 10 km

उत्तर: (ख) 25 km

(हल: पहले 15 मिनट में: चाल = 40 km/h तथा समय = 15 min = 15/60 hr

दूरी = चाल ×  समय = 40 × 15/60 = 10 km

बाद के 15 मिनट में: चाल = 60 km/h तथा समय = 15 min = 15/60 hr

दूरी = चाल × समय = 60 × 15/60 = 15 km

कुल दूरी = 10 km + 15 km = 25 km)

11. मान लीजिए चित्र 9.1 तथा चित्र 9.2 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर: नीली कार द्वारा एक सफेद पट्टी से दूसरी सफ़ेद पट्टी तक तय की गई दूरी = 1.4 cm

दर्शाया गया है कि, 1cm = 100m

1.4cm = 140m 

दोनों फोटोग्राफ के बीच खींचे जाने का समय  = 10s

चाल = दूरी/समय = 140/10 = 14 m/s

12. चित्र 9.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?

उत्तर: वाहन A, B की अपेक्षा तेज गति से चल रहा है क्योंकि इसने कम समय में अधिक दूरी तय की है।

13. निम्नलिखित दूरी-समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?

उत्तर: यदि चाल नियत हो तो उसका ग्राफ़ एक सरल रेखा को दर्शाता है। ग्राफ़ 

(iii) में गति सरल रेखा में नहीं है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top