कम्प्यूटर – रचना | Computer Rachana to each essay is provided in the list so that you can easily browse throughout different essay कम्प्यूटर and select needs one.
Read More: টেলিভিচন ৰচনা | Television Essay in Assamese
कम्प्यूटर
वर्तमान युग विज्ञान के युग के नाम से जाना जाता है। आज किसी देश की प्रगति का मूल्यांकन उस देश की वैज्ञानिक, औद्योगिक तथा तकनीकी की प्रगति के आधार पर हो किया जाता है। विज्ञान ने अपने आविष्कारों के द्वारा मानव को चमत्कृत कर दिया है। उसने जीवन को सरल बनाकर आनन्द-मनोरंजन से भर दिया है।
कम्प्यूटर विज्ञान का एक ऐसा आविष्कार है, जिसको चर्चा आज सारे विश्व में हो रही है। कम्प्यूटर एक ऐसा यंत्र है, जो यांत्रिक मस्तिष्कों का रूपात्मक तथा समन्वयात्मक योग और गुणात्मक धनत्व है, जो तीब्र गति से न्यूनतम समय में अधिक से अधिक गणन करने में सक्षम है। इसे इलेकट्रोनिक मस्तिष्क के नाम से भी जाना जाता है। देखना यह है, कि यांत्रिक मस्तिष्क मानव-मस्तिष्क को पीछे छोड़ सकता है, या नहीं। आज के युग में कम्प्यूटर की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। उसके बाद तो कम्पयूर की अनेक पीढ़िया आ चुकी है। वर्तमान युग तो सुपर कम्प्यूटर का युग है। यह एक ऐसा यंत्र है, जो बिजली की शक्ति से संचालित होता है। यह मानव मस्तिष्क से गणना कर सकता है। जोड़, भाग, गुणा घटा आदि के साथ-साथ लघुतम महत्रम, एवं प्रतिशत आदि अनेक गणनाएँ यह बड़ी तीव्र गति से कर सकता है। सुपर कम्प्यूटर एक सैकैन्ड में करोडों गणनाएँ कर सकता है।
आज की उपभोक्तावादी संस्कृति में ऐसे कम्प्यूटर की आवश्यकता है, जो बिना थके कम समय में ठीक-ठीक गणनाएँ कर सके। यहीं कारण है, कि अब भारतीय बैंकों के खातों का संचालन तथा हिसाब-किताब रखने का कार्य कम्प्यूटर करने लगा है। प्रत्येक व्यावसायिक संस्थानों के कार्यालयों सरकारी दफतरों, रेलवे, हवाइ जहाज के आशक्षण कार्यालयों तथा इंजीनियरिंग क्षेत्रों में कम्प्यूटर की सेवायें ली जा रही है। मानव मस्तिष्क एक निश्चित अवधि तक कार्य करने के पश्चात तक जाता है, और प्रायः गलतियाँ कर देता है। कम्प्यूटर से गलतियों की संभावना कम रहती है। कार्य शीघ्र और सही होता है। मानवीय शक्ति की बचत होती हैं। बची मानव शक्ति का उपयोग उत्पादन के अन्य कार्यों में किया जा सकता है।
हर वस्तु का सुप्रभाव तथा कुप्रभाव होता है। कम्प्यूटर का भी कुप्रभाव होता है। वर्तमान समय में कम्प्यूटर पर साईवर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं अश्लील फिल्म, आदि भी कम्प्यूटर पर प्राप्त कर सकते है। इसका कुप्रभाव समाज के युवा वर्ग पर पड़ रहा है। अतः इसे जल्द ही रोकना आवश्यक है। रेलवे के कार्यालयों में पहले पूरा-पूरा दिन आरक्षण करवाने में व्यतीत हो जाता था,
क्योंकि आरक्षण कार्यालय का बाबू रजिस्टर के पृष्ठ पलटता रहता था। आरक्षण के सभी कार्य हाथ से ही सम्पादित होते थे। जिसमें बहुत परिश्रम और समय लगता था। अब जिस भी गाड़ी का आरक्षण करवाना होता है, उस गाड़ी की सारी स्थिति कम्प्यूटर की स्क्रीन पर आ जाती है, और आरक्षण का शेष कार्य भी कम्प्यूटर से लगा प्रिंटर कर देता है। इसके अतिरिक्त जन्म-पत्री की आवश्यकता पड़े तो अपनी जन्म तिथि और समय बताइए, कम्प्यूटर ग्रह-नक्षत्रों की स्वयं गणना करके लम्बी चौड़ी जन्म-पत्री प्रस्तुत कर देगा। इतना ही नहीं वह आपके भविष्य का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत कर देता है। कम्प्यूटर के द्वारा ही अंतरिक्ष में छोड़े गए उपग्रहों से ऑकड़े प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया जा सकता हैं। इसके द्वारा ही मौसम की ठीक-ठीक भविष्यवाणी की जा सकती है।
निष्कर्षत: हम कह सकते है, कि कम्प्यूटर वर्तमान समय की आवश्यकता है। वर्तमान समय में कठिन से कठिन कार्य भी कम्प्यूटर द्वारा आसानी से किया जा सकता है। हर क्षेत्र में आज-समाज में इसका प्रयोग किया जाता है।
Read More: Class 11 Anthropology Question Answer

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:






