Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 17 अमीर खुसरू की भारत भक्ति

Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 17 अमीर खुसरू की भारत भक्ति

पाठ्यपुस्तक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर:

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए: 

(क) अमीर खुसरू के पिता किसके शासनकाल में भारत आए थे?

(i) शेरशाह।

(ii) हुमायूँ।

(iii) औरंगजेब।

(iv) नसीरउद्दीन।

उत्तर: (iv) नसीरउद्दीन।

(ख) अमीर खुसरू का जन्म कहाँ हुआ था?

(i) दिल्ली।

(ii) राजस्थान।

(iii) पटियाला।

(iv) अजमेर।

उत्तरः (iii) पटियाला।

(ग) अमीर खुसरू के गुरु का क्या नाम था?

(i) सैफुद्दीन महमूद।

(ii) नसीरुद्दीन।

(iii) शेख निजामुद्दीन औलिया। 

(iv) इब्राहिम अदील शाह।

उत्तर: (i) सैफुद्दीन महमूद।

(घ) अंकों को अरबी में क्या कहते हैं?

(i) असा।

(ii) हिंदसा।

(iii) मुल्क।

(iv) हुनर।

उत्तर: (ii) हिंदसा।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) अमीर खुसरू का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: अमीर खुसरू का जन्म सन् 1253 में पंजाब के पटियाला में हुआ था।

(ख) अमीर खुसरू के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: अमीर खुसरू के पिता का नाम सैफुद्दीन महमूद था। 

(ग) अमीर खुसरू ने मुकरियाँ और पहेलियाँ किस भाषा में लिखी हैं?

उत्तर: अमीर खुसरू ने कुछ मुकरियाँ और पहेलियाँ खड़ीबोली में लिखी हैं। 

(घ) ख्याल का आविष्कार किसने किया था?

उत्तरः ख्याल का आविष्कार जौनपुर के नवाब सुलतान हुसैन शर्की ने किया था।

(ङ) आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद किस देश की धरती पर उतरे थे?

उत्तरः आदम और हौवा स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भारत की धरती पर उतरे थे। 

(च) अमीर खुसरू के अनुसार शतरंज के खेल का आविष्कार किस देश में हुआ?

उत्तर: अमीर खुसरू के अनुसार शतरंज के खेल का आविष्कार भारतवर्ष में हुआ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 

(क) हिंदुस्तान को अमीर खुसरू ने महान क्यों माना है?

उत्तर: हिंदुस्तान को अमीर खुसरू ने महान माना है, क्योंकि ज्ञान और विविध विद्याओं का यहाँ व्यापक प्रचार हुआ है। हिंदुस्तान के लोग गुणी और हुनरमंद हैं तथा वे तरह-तरह की चीजें बनाना जानते हैं। हिंदुस्तान के लोग इतने मेधावी और तेज हैं कि वे संसार भर की भाषाएँ शुद्धता से बोल सकते हैं। उनके अनुसार हिंदुस्तान ने कई चीजों का आविष्कार कर पूरी दुनिया में एक मिसाल पेश किया है।

(ख) भारत की संस्कृति पर अमीर खुसरू के क्या- क्या उपकार है? समझाकर लिखिए।

उत्तर: भारत की संस्कृति पर अमीर खुसरू के कई उपकार हैं। उन्होंने भारतीय संगीत और सूफी फकीर संगीत के बीच समन्वय स्थापित किया। वीणा को देखकर सितार का आविष्कार किया। इसी प्रकार मृदंग को देखकर उन्होंने तबले की ईजाद की। कहा जाता है कि कव्वाली भी उन्होंने ही ईजाद की थी। अमीर खुसरू मिजाज से सूफी होने के कारण सांप्रदायिकता से मुक्त रहे और हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि माना तथा सामाजिक संस्कृति को प्रोत्साहित एवं समन्वित किया।

(ग) भारत की किन-किन वस्तुओं की प्रशंसा अमीर खुसरू ने की है? 

उत्तर: अमीर खुसरू ने भारत और भारत की कई वस्तुओं भी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने भारतीय संगीत को सभी देशों के संगीत से श्रेष्ठ बताया है। अमीर खुसरू के अनुसार भारत और भारत के लोग बड़े महान हैं। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत का कोई जोड़ नहीं। भारत के वस्त्रों को उन्होंने बेजोड़ बताया है। भारतीय अंकों का विकास, शून्य का आविष्कार, शतरंज के खेल के आविष्कार पर अमीर खुसरू ने खूब प्रशंसा की है।

(घ) सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरू ने क्या कहा है?

उत्तर: सांप्रदायिक दृष्टिकोण का खंडन करते हुए अमीर खुसरू ने कहा है “मुमकिन है, कोई मुझसे पूछे कि मुसलमान होते हुए भी हिंदुस्तान के प्रति इतनी भक्ति मैं क्यों रखता हूँ। मेरा जवाब यह है कि सिर्फ इसलिए कि हिंदुस्तान मेरी जन्मभूमि है, हिंदुस्तान मेरा अपना देश है।”

(ङ) अमीर खुसरू ने भारतीय संगीत की विशेषताएँ किन रूपों में प्रस्तुत है?

उत्तर: अमीर खुसरू भारतीय संगीत से काफी प्रभावित थे। उन्होंने भारतीय संगीत की प्रशंसा करते हुए इसकी कई विशेषताएँ भी प्रस्तुत की है। भारतीय संगीत को उन्होंने इस्लाम में भी सम्मिलित कर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता स्थापित करने की कोशिश की। वे संगीत के पारंगत विद्वान थे। उन्होंने वीणा को देखकर सितार और मृदंग को देखकर तबले का आविष्कार किया। भारतीय संगीत की मधुरता, सौम्यता और अनुपम गुणों के कारण ही अमीर खुसरू ने संगीत के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ किया था। 

(च) भारतीय एकता में अमीर खुसरू का क्या योगदान है? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर: अमीर खुसरू भारत के सबसे पहले राष्ट्रवादी मुसलमान थे। उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता और भाईचारे को स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अमीर खुसरू ने खड़ीबोली में कुछ रचनाएँ लिखकर हिंदी और उर्दू के भविष्य की राह खोल दी। संगीत के माध्यम से भी उन्होंने भारतीय एकता को बल दिया। यह कहा जा सकता है कि संगीत के क्षेत्र में हिंदू और मुसलमान आपस में जितने नजदीक आए, उतने नजदीक वे और कहीं नहीं आ सके।

अमीर खुसरू सूफी साधक थे और वे सांप्रदायिकता से परे थे। उन्होंने भारतवर्ष और भारतवर्ष के लोगों की प्रशंसा की और हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि माना। खासकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच की दूरी को पाटने में अमीर खुसरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाषा एवं व्याकरण: (Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 17 अमीर खुसरू की भारत भक्ति)

1. निम्नलिखित संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए: 

संप्रदाय, प्रचलन, समास, आविष्कार, विकास, ज्ञान, भाषा, भारत, राजनीति, संसार

उत्तर: 

संज्ञाविशेषण
संप्रदायसंप्रदायिक
प्रचलनप्रचलित
समाससामासिक
आविष्कारआविष्कृत
विकासविकसित
ज्ञानज्ञान
भाषाभाषिक, भाषाई
भारतभारतीय
राजनीतिराजनैतिक
संसारसांसारिक

2. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

शिष्य, देश, जन्म, पराजय, अमीर, संयोग, सुसंगति, प्रशंसा स्वर्ग प्रेम

उत्तरः

शिष्यगुरु
देशविदेश
जन्ममृत्यु
पराजयजय
अमीरगरीब
संयोगवियोग
सुसंगतिकुसंगति
प्रशंसानिंदा
स्वर्गनर्क
प्रेमघृणा

3. एक शब्द में लिखिए:

गणित जानने वाला, आविष्कार करने वाला, संगीत जानने वाला, कविता लिखने वाला, मेधा संपन्न व्यक्ति

उत्तर: गणित जानने वाला  –  गणितज्ञ

आविष्कार करने वाला  – आविष्कारकर्ता, आविष्कारक

संगीत जानने वाला  –  संगीतज्ञ

कविता लिखने वाला  –  कवि

मेधा संपन्न व्यक्ति –  मेधावी

लेखक संबंधित प्रश्न उत्तर: (Class 10 Ambar Bhag 2 Chapter 17 अमीर खुसरू की भारत भक्ति)

(1) ‘अमीर खुसरू की भारत भक्ति’ नमक पाठ के लेखक का नाम क्या है?

उत्तर: रामधारी सिंह ‘दिनकर’।

(2) लेखक का जन्म कहा हुआ था?

उत्तर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म बिहार प्रदेश के मुंगेर जिले के गंगा के उत्तरी तट पर स्थित सिमरिया गांव में हुआ था।

(3) उनकी जीवनी के बारे में लिखिए?

उत्तर: रामधारी सिंह दिनकर का जन्म सिमरिया गांव में हुआ था, उनके पिता कृषक थे। उनके पिता का देहांत तभी हो गया, जब दिनकर दो वर्ष के थे। उनका लालन पालन उनकी माता में किया। प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पाकर, मैट्रिक की परीक्षा दिनकर ने मोकामाघाट के हाईस्कूल से सन् 1928 ई. में पास की। इसके बाद उन्होंने पटना कॉलेज से सन् 1932 में बी.ए. किया। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी न थी की दिनकर आगे पढ़ सके इसलिए वे एक हाईस्कूल में पढ़ने लगे। 

सन् 1934 में उन्होंने बिहार सरकार में नौकरी आरंभ की और सन् 1952 तक विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे। सन् 1952 में कांग्रेस में उन्हे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। सन् 1965 में भारत सरकार ने उन्हें हिंदी सहालकार के पद पर नियुक्त किया। इस पद पर वे मृत्युप्रायंत बने रहे।

(4) उन्हे  कौन कौन से पुरस्कार प्राप्त हुए हैं?

उत्तर: उनकी गद्य की पुस्तक “संस्कृति के चार अध्याय” को साहित्य अकादमी पुरस्कार और काव्य – ग्रंथो उर्वशी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति ने उन्हें ‘पद्मभूषण” से सम्मानित किया।

(5) वह किस विषय पर लेख लिखते थे और उनकी प्रमुख कृतियों के नाम लिखिए?

उत्तर: उनकी प्रमुख कृतियों के नाम है:-

गद्य: मिट्टी की ओर, अर्धनारीश्वर, देश -विदेशी, उजली आग, भारत की सांस्कृतिक कहानी और रेती के फूल आदि।

पद्य: प्राणभांग, रेणुका, हुंकार, रसवंती, कुरुक्षेत्र और राशिमर्थी आदि।

दिनकर के निबंधो में विचार की स्पष्टता और अभिव्यक्ति की सहजता एवं सजीवता का अद्भुत मेल है।उन्होंने सामाजिक जीवन, संकृति एवं राष्ट्रीय समस्याओं पर विचारोत्तेजक लेख लिखते थे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top