NIOS Class 10 Accountancy Chapter 8 बैंक समाधान विवरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Accountancy Chapter 8 बैंक समाधान विवरण Notes and select need one. NIOS Class 10 Accountancy Chapter 8 बैंक समाधान विवरण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Accountancy Notes Paper 224.
NIOS Class 10 Accountancy Chapter 8 बैंक समाधान विवरण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Accountancy Hindi Medium Solutions, NIOS Secondary Course Accountancy Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
बैंक समाधान विवरण
Chapter: 8
| पाठ्यक्रम – II: रोजनामचा एवं अन्य सहायक बहियाँ |
पाठगत प्रश्न 8.1
I. बहुविकल्पीय प्रश्न :
(i) बैंक समाधान विवरण किस-किस के बीच के अन्तर के कारणों को जानने के लिए बनाया जाता है?
(क) रोकड़ बही के रोकड़ खाने के शेष और पास-बुक के शेष को।
(ख) पासबुक और रोकड़ बही के बैंक खाने के शेष को।
(ग) दोनों में से कोई नहीं।
उत्तर: (ख) पासबुक और रोकड़ बही के बैंक खाने के शेष को।
(ii) बैंक समाधान विवरण है :
(क) एक बही खाता।
(ख) रोकड़ बही का एक हिस्सा।
(ग) पास बुक और रोकड़ बही के बैंक खाने के बीच अन्तर के कारणों को पता लगाने के लिए अलग से एक विवरण बनाना।
उत्तर: (ग) पास बुक और रोकड़ बही के बैंक खाने के बीच अन्तर के कारणों को पता लगाने के लिए अलग से एक विवरण बनाना।
(iii) बैंक समाधान विवरण किसकी सहायता से तैयार किया जाता है?
(क) बैंक पास-बुक तथा रोकड़-बही के बैंक खाने से।
(ख) बैंक पास-बुक तथा रोकड़-बही के रोकड़ खाने से।
(ग) दोनों में से कोई नहीं।
उत्तर: (क) बैंक पास-बुक तथा रोकड़-बही के बैंक खाने से।
II. सही शब्द/शब्दों से रिक्त स्थान भरिए :
(i) बैंक के पास ग्राहक के खाते की नकल ____________ कहलाती है।
उत्तर: पास-बुक।
(ii) जमा किए गए चेक रोकड़-बही के बैंक खाने में ____________ पक्ष में जमा होते हैं।
उत्तर: नाम।
(iii) बैंक समाधान विवरण पास बुक के शेष को और रोकड़ बही के बैंक खाने के शेष को ____________ के लिए तैयार किया जताा है।
उत्तर: मिलान करने।
(III) नीचे दिए गए विवरणों में जो सत्य है। उनके सामने सत्य लिखो तथा असत्य के सामने असत्य लिखो। बैंक समाधान विवरण बैंक द्वारा बनाया जाता है।
(i) बैंक समाधान विवरण बैंक द्वारा बनाया जाता है।
उत्तर: असत्य।
(ii) बैंक, ग्राहक की ओर से उसके निर्देशानुसार कुछ भुगतान कर सकता है।
उत्तर: सत्य।
(iii) बैंक व्यय कभी भी रोकड़-बही में नहीं चढ़ाए जाते।
उत्तर: असत्य।
(iv) बैंक द्वारा ग्राहक की ओर से सीधे प्राप्ति की रकम को पास बुक में बढ़ाया हुआ दर्शाता है।
उत्तर: सत्य।
पाठगत प्रश्न 8.2
I. यदि तुम्हें पास-बुक का शेष और रोकड़-बही का शेष दिया है। तुम्हें दोनों की ठीक-ठीक जांच करनी है। समस्त लेनदेनों में से, उस राशि के सामने ‘A’ लिखो जो पास-बुक के शेष में जुड़ेंगे और ‘R’ उनके सामने लिखो जो पास-बुक के शेष से घटाएगें।
(i) बैंक व्यय।
उत्तर: A
(ii) चैक निर्गमित हुए लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ।
उत्तर: R
(iii) चैक बैंक में जमा थे और निरस्कृत हो गए।
उत्तर: A
II. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(i) निम्न में से कौन सा एक सही विवरण है। जो “बैंक समाधान विवरण” से सम्बन्धित है।
(क) यह हर महीने तैयार किया जाता है।
(ख) यह हर छठे महीने तैयार होता है।
(ग) साल के अन्त में तैयार होता है।
(घ) यह सामयिक तैयार होता है।
उत्तर: (घ) यह सामयिक तैयार होता है।
(ii) यदि रोकड़-बही का शेष ₹ 8,000 है। ₹ 5,000 रूपये का चैक और₹ 18,000 का चैक निर्गमित किए लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं हुए। पास-बुक का समाधान के बाद क्या शेष होगा।
(क) ₹ 8,000
(ख) ₹ 13,000
(ग) ₹ 23,000
(घ) ₹ 31,000
उत्तर: (घ) ₹ 31,000
(iii) बैंक समाधान विवरण तैयार करते समय पास बुक के शेष में से निम्न में से कौन सी मद को घटाएंगे।
(क) चैक जमा हुए लेकिन वसूल नहीं हुआ।
(ख) चैक निर्गमित किया लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं हुए।
(ग) बैंक खर्च
(घ) बैंक द्वारा बीमे की किस्त भुगतान की।
उत्तर: (ख) चैक निर्गमित किया लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं हुए।
(iv) निम्न में से कौन सा विवरण, बैंक समाधान विवरण से सम्बन्धित है और सही है :
(क) एक व्यापारी के लिए लाभ का पता लगाने के लिए तैयार किया जाता है।
(ख) महीने के अंत में रोकड़-बही का शेष निकालने के लिए तैयार किया जाता है।
(ग) पास-बुक और रोकड़-बही के शेषों का मिलान करने के लिए तैयार किया जाता है।
(घ) व्यवसाय की वित्तीय स्थिति का पता लगाने के लिए तैयार किया जाता है।
उत्तर: (ग) पास-बुक और रोकड़-बही के शेषों का मिलान करने के लिए तैयार किया जाता है।
(v) पास-बुक ₹ 4,500 डेबिट (Dr.) शेष दर्शाता है और एक ग्राहक सीधे उसके खाते में ₹ 2,000 जमा कर देता है। जो कि रोकड़-बही में नहीं लिखा गया। रोकड़-बही का शेष क्या होगा ?
(क) ₹ 6,500
(ख) ₹ 2,500
(ग) ₹ 6,500 (ओवरड्राफ्ट)
(घ) ₹ 2,500 (ओवरड्राफ्ट)
उत्तर: (ग) ₹ 6,500 (ओवरड्राफ्ट)

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

