NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Itihas-Hamare Atit – II.

NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 7 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Itihas-Hamare Atit – II Notes. CBSE Class 7 Social Science Itihas-Hamare Atit – II Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 7

हमारे अतीत-२

1. पता लगाएँ कि पिछले दस सालों में कितने नए राज्य बनाए गए हैं। क्या इनमें से प्रत्येक राज्य एक अलग क्षेत्र है?

उत्तर: पिछले दस सालों (2009 से 2019) में भारत में कई नए राज्य का गठन हुआ था। हालांकि, 2014 में तेलंगाना राज्य का गठन किया गया था, जो आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना था। इसके अतिरिक्त, 2019 में जम्मू और कश्मीर राज्य को पुनर्गठित करके दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू और कश्मीर, तथा लद्दाख—का गठन किया गया।

हाँ, इनमें प्रत्येक का अपना एक अलग क्षेत्र है।

2. पता लगाएँ कि आपके घर में आप जो भाषा/भाषाएँ बोलते हैं, उसका/उनका लेखन में सर्वप्रथम कब प्रयोग हुआ होगा।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

3. पता लगाएँ कि क्या आपके नगर/गाँव में शूरवीरों/वीरांगनाओं की पंरपरा रही है? यदि हाँ, तो ये परंपराएँ राजपूतों के वीरतापूर्ण आदर्शों से कितनी समान या भिन्न हैं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

4. आपके विचार से द्वितीय श्रेणी की कृतियाँ लिखित रूप में क्यों नहीं रखी जाती थीं?

उत्तर: हमारे विचार से द्वितीय श्रेणी की कृतियाँ मौखिक रूप में ही निरस्त कर दी जाती थीं। उनकी तिथि प्रमाणित नहीं की जा सकती थी। इसलिए इन्हें लिखित रूप में नहीं रखा जाता था।

5. यहाँ दिए गए मंदिर की तुलना अध्याय 2 में दिए गए मंदिर से करें।

उत्तर: यहाँ जो मंदिर दिखाया गया है उसमें बड़े गुंबद के ऊपर एक बड़ा शिखर है, जबकि अध्याय 2 में दर्शाया गया मंदिर तिकोनी आकृति का है जिसकी बाहरी दीवार पर अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियाँ दर्शायी गयी हैं।

फिर से याद करें

1. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ:

अनंतवर्मनकेरल
जगन्नाथबंगाल
महोदयपुरमउड़ीसा
लीला तिलकमकांगड़ा
मंगलकाव्यपुरी
लघुचित्रकेरल

उत्तर: 

अनंतवर्मनउड़ीसा
जगन्नाथपुरी
महोदयपुरमकेरल
लीला तिलकमकेरल
मंगलकाव्यबंगाल
लघुचित्रकांगड़ा

2. मणिप्रवालम् क्या है? इस भाषा में लिखी पुस्तक का नाम बताएँ।

उत्तर: मणिप्रावलम एक लेखन शैली है जो केरल में प्रचलित थी। इसका शाब्दिक अर्थ है— हीरा और मूँगा, जो यहाँ दो भाषाओं-संस्कृत तथा क्षेत्रीय भाषा के साथ-साथ प्रयोग की ओर संकेत करता है। इस भाषा में लिखी गई पुस्तक लीला-तिलकम है, जो व्याकरण तथा काव्यशास्त्र विषयक हैं।

3. कत्थक के प्रमुख संरक्षक कौन थे?

उत्तर: राजस्थान (जयपुर) के राजदरबार तथा लखनऊ के नवाब वाजिदअली शाह कत्थक के प्रमुख संरक्षक थे।

4. बंगाल के मंदिरों की स्थापत्यकला के महत्त्वपूर्ण लक्षण क्या हैं?

उत्तर: बंगाल के मंदिरों की स्थापत्यकला के महत्त्वपूर्ण लक्षण निम्नलिखित हैं—

(i) बंगाल के मंदिरों की आकृति बंगाल की छप्परदार झोंपड़ियों की तरह दोचाला (दो छतों वाली), या चौपाला (चार छतों वाली) होती थी।

(ii) स्थानीय देवी-देवता जो पहले गाँवों में छान-छप्पर वाली झोपड़ियों में पूजे जाते थे।

(iii) मंदिर आमतौर पर एक वर्गाकार चबूतरे पर बनाए जाते थे।

(iv) मंदिरों की बाहरी दीवारें चित्रकारियों, सजावटी टाइलों अथवा मिट्टी की पट्टियों से सजी हुई थीं।

(v) उनके भीतरी भाग में कोई सजावट नहीं होती थी।

आइए विचार करें

5. चारण-भाटों ने शूरवीरों की उपलब्धियों की उद्घोषणा क्यों की?

उत्तर: चारण-भाटों ने शूरवीरों की उपलब्धि की उद्घोषणा उनकी स्मृति को संरि करने के लिए और लोगों में शूरवीरों अनुकरण करने का जोश भरने के लिए की। चारण-भाटों द्वारा गाए गए काव्य एवं गीत ऐसे शूरवीरों की स्मृति को सुरक्षित रखते थे। चारण-भाटों से यह आशा की जाती थी कि वे अन्य जनों को भी उन शूरवीरों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे। चारण-भाटों केवल उन बहादुर शूरवीरों के बारे में गाते थे, जिन्होंने हार मानने के बजाय युद्ध के मैदान पर मौत को चुना।

6. हम जनसाधारण की तुलना में शासकों के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में बहुत अधिक क्यों जानते हैं?

उत्तर: हम जनसाधारण की तुलना में शासकों के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में अधिक जानते हैं क्योंकि—

(i) शासकों द्वारा निर्मित कराए गए धार्मिक स्मारकों में हमें उनके सांस्कृतिक रीति-रिवाजों की जानकारी मिलती है।

(ii) इनकी गतिविधियों के बारे में बहुत से ग्रन्थकारों और लेखको ने वर्णन किया हैं।

(iii) शासक धनी और शक्तिसम्पन्न थे। अतः वे अपनी उपलब्धियों को प्रशिक्षित व्यक्तियों को नियुक्त करके कविता व कहानियों में संरक्षित करवाने में समर्थ होते थे।

(iv) सांस्कृतिक परंपराएँ कई क्षेत्रों के शासकों के आदर्शों तथा अभिलाषाओं के साथ घनिष्ठता से जुड़ी थीं।

(v) शासकों की उपलब्धियाँ कविता, वीरता, शौर्य, प्रेम मित्रता आदि के रूप में होती थी, जबकि जनसाधारण के सांस्कृतिक रीति-रिवाज जीवन यापन के रूप में ही होते थे।

7. विजेताओं ने पुरी स्थित जगन्नाथ के मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने के प्रयत्न क्यों किए?

उत्तर: बारहवीं शताब्दी में गंग वंश के एक अत्यंत प्रतापी राजा अनंतवर्मन ने पुरी में पुरुषोत्तम जगन्नाथ के लिए एक मंदिर बनवाने का निश्चय किया। उसके बाद 1230 में राजा अनंगभीम तृतीय ने अपना राज्य पुरुषोत्तम जगन्नाथ को अर्पित कर दिया और स्वयं को जगन्नाथ का ‘प्रतिनियुक्त’ घोषित किया।

ज्यों-ज्यों इस मंदिर को तीर्थस्थल यानी तीर्थ यात्रा के केंद्र के रूप में महत्त्व प्राप्त होता गया, सामाजिक तथा राजनीतिक मामलों में भी इसकी सत्ता बढ़ती गई। जिन्होंने भी उड़ीसा को जीता, जैसे मुग़ल, मराठे और अँग्रेज़ी ईस्ट इंडिया कंपनी, सबने इस मंदिर पर अपना नियंत्रण स्थापित करने का प्रयत्न किया। वे सब यह महसूस करते थे कि मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने से स्थानीय जनता में उनका शासन स्वीकार्य हो जाएगा।

8. बंगाल में मंदिर क्यों बनाए गए?

उत्तर: मंदिर और अन्य धार्मिक भवन अकसर उन व्यक्तियों या समूहों द्वारा बनाए जाते थे, जो शक्तिशाली बन रहे थे। वे इनके माध्यम से अपनी शक्ति तथा भक्तिभाव का प्रदर्शन करना चाहते थे। बंगाल में जैसे-जैसे लोगों की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति सुधरती गई, उन्होंने इन मंदिर स्मारकों के निर्माण के माध्यम से अपनी प्रस्थिति या प्रतिष्ठा की घोषणा कर दी।

आइए करके देखें

9. भवनों, प्रदर्शन कलाओं, चित्रकला के विशेष संदर्भ में अपने क्षेत्र की संस्कृति के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लक्षणों/विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर: हमारी संस्कृति और हमारे क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं:

(i) हिंदू संस्कृति।

(ii) विशाल मंदिर।

(iii) देवी-देवताओं की पेंटिंग।

(iv) देवी-देवताओं की पूजा।

(v) भजन और कीर्तन।

10. क्या आप (क) बोलने, (ख) पढ़ने, (ग) लिखने के लिए भिन्न-भिन्न भाषाओं का प्रयोग करते हैं? इनमें से किसी एक भाषा की किसी प्रमुख रचना के बारे में पता लगाएँ और चर्चा करें कि आप इसे रोचक क्यों पाते हैं?

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

11. उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी और मध्य भारत से एक-एक राज्य चुनें। इनमें से प्रत्येक के बारे में उन भोजनों की सूची बनाएँ, जो आमतौर पर सभी के द्वारा खाए जाते हैं। आप उनमें कोई अंतर या समानताएँ पाएँ, तो उन पर प्रकाश डालें।

उत्तर: 

राज्यभोजनों की सूची
पंजाब (उत्तर)मक्के की रोटी, सरसों का साग, छोले-भटूरे, राजमा-चावल, परांठे, आलू, गोभी, मूली आदि।
राजस्थान (पश्चिम)दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी आदि।
तमिलनाडु (दक्षिण)इडली और सांभर, डोसा, नारियल की चटनी आदि।
पश्चिम बंगाल (पूर्व)माछ-भात (मछली और चावल), आलू पोस्तो, रसमलाई आदि।
मध्य प्रदेश (मध्य)दाल-फरा, पोहा, जलेबी, भुट्टा आदि।

12. इनमें से प्रत्येक क्षेत्र से पाँच-पाँच राज्यों की एक-एक अन्य सूची बनाएँ और यह बताएँ कि प्रत्येक राज्य में महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा आमतौर पर कौन-से वस्त्र पहने जाते हैं। अपने निष्कर्षों पर चर्चा करें।

उत्तर: 

राज्यपुरुषमहिला
पंजाब (उत्तर)लुंगी, कुर्ता और हेड गियरसलवार और कमीज़
राजस्थान (पश्चिम)धोती-कुर्ताघाघरा-चोली
उड़ीसा (पूर्व)धोती, कुर्तासाड़ी और ब्लाउ
तमिलनाडु (दक्षिण)धोती/मुंडूकांजीवरम साड़ी
छत्तीसगढ़ (मध्य)कमीज, धोती/पंत, पतलूनसाड़ी और ब्लाउज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top