NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran.

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 7 रेगिस्तान में जीवन Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Notes. CBSE Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 7

हमारा पर्यावरण

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?

उत्तर: विश्व में दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं: गर्म रेगिस्तान और ठंडा रेगिस्तान।

(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: सहारा रेगिस्तान उत्तरी अफ़्रीका महाद्वीप में स्थित है।

(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं?

उत्तर: अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। इस ऊँचाई पर वायु परत पतली होती है जिससे सूर्य की गर्मी की अत्यधिक तीव्रता महसूस होती है। ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0 सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान शून्य से 30 सेल्सियस से नीचे चला जाता है। शीत ऋतु में यह बर्फीला ठंडा हो जाता है, तापमान लगभग हर समय 40 सेल्सियस से नीचे ही रहता है। चूँकि यह हिमालय के वृष्टि-छाया क्षेत्र में स्थित है, अतः यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है, मुश्किल से 10 सेंटीमीटर प्रति वर्ष।

(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं?

उत्तर: गोंपा-दर्शन, घास के मैदानों व हिमनदों की सैर एवं उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखना लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं।

(ङ) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?

उत्तर: सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।

(च) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।

उत्तर: लद्दाख में कहीं-कहीं पर ही घास एवं छोटी झाड़ियाँ मिलती हैं। घाटी में शरपत (विलो) एवं पॉप्लर के उपवन देखे जा सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में सेब, खुबानी एवं अखरोट जैसे पेड़ पल्लवित होते हैं।

2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?

(i) दक्षिणी।

(ii) उत्तरी।

(iii) पश्चिमी।

उत्तर: (ii) उत्तरी।

(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?

(i) ठंडा।

(ii) गर्म।

(iii) मृदु।

उत्तर: (ii) गर्म।

(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं—

(i) ईसाई एवं मुसलमान।

(ii) बौद्ध एवं मुसलमान।

(iii) ईसाई एवं बौद्ध।

उत्तर: (ii) बौद्ध एवं मुसलमान।

(घ) रेगिस्तान की विशेषता है—

(i) विरल वनस्पति।

(ii) अधिक वर्षण।

(iii) अल्प जलवाष्पण।

उत्तर: (i) विरल वनस्पति।

(ङ) लद्दाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है—

(i) मंदिर।

(ii) चर्च।

(iii) बौद्ध मठ।

उत्तर: (iii) बौद्ध मठ।

(च) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है—

(i) गेहूँ।

(ii) मकई।

(iii) कपास।

उत्तर: (iii) कपास।

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

(क) मरूद्यान(i) लीबिया
(ख) बेदूईन(ii) बौद्ध मठ
(ग) तेल(iii) हिमनद
(घ) गैंग्री(iv) जल के साथ गर्त
(ङ) लामायुरू(v) ठंडा रेगिस्तान
(vi) सहारा

उत्तर: 

(क) मरूद्यान(iv) जल के साथ गर्त
(ख) बेदूईन(vi) सहारा
(ग) तेल(i) लीबिया
(घ) गैंग्री(iii) हिमनद
(ङ) लामायुरू(ii) बौद्ध मठ

4. कारण बताइए—

(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।

उत्तर: रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है क्योंकि इन क्षेत्रों में कम वर्षा होती है तथा विरल वनस्पति एवं चरम तापमान होती हैं।

(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।

उत्तर: सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।

5. मानचित्र कौशल—

(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आस-पास किन्हीं चार देशों को चिह्नित करें।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

(ख) भारत के रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं ज़ोज़ीला दर्रा को चिह्नित करें।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top