NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran.

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Notes. CBSE Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 6

हमारा पर्यावरण

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है।

उत्तर: दक्षिण अमेरिका महाद्वीप अमेज़न बेसिन में स्थित है।

(ख) अमेज़न बेसिन के लोग कौन-सी फ़सल उपजाते हैं?

उत्तर: अमेज़न बेसिन के लोग टेपियोका, अनन्नास, कॉफी, मक्का, कोको, शकरकंद, कसावा और गन्ना को प्रमुख रूप से उपजाते हैं।

(ग) अमेज़न के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?

उत्तर: अमेज़न के वर्षावन में टूकन और गुंजन पक्षी पाए जाते हैं।

(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?

उत्तर: गंगा नदी के तट पर स्थित प्रमुख शहर हैं— हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, मुंगेर, भागलपुर और कोलकात्ता।

(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: एक सींग वाले गैंडे ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाए जाता हैं। 

2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) ट्रकन क्या हैं?

(i) पक्षी।

(ii) पशु।

(iii) फसलें।

उत्तर: (i) पक्षी।

(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?

(i) गंगा बेसिन।

(ii) अफ़्रीका।

(iii) अमेज़न।

उत्तर: (iii) अमेज़न।

(ग) कोलकात्ता किस नदी के तट पर स्थित है?

(i) ऑरेन्ज।

(ii) हुगली।

(iii) भागीरथी।

उत्तर: (ii) हुगली।

(घ) देवदार एवं फ़र किसके प्रकार हैं?

(i) शंकुधारी वृक्ष।

(ii) पर्णपाती वृक्ष।

(iii) क्षुप।

उत्तर: (i) शंकुधारी वृक्ष।

(ङ) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?

(i) पर्वतों में।

(ii) डेल्टा क्षेत्रों में।

(iii) अमेज़न में।

उत्तर: (ii) डेल्टा क्षेत्रों में।

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

(क) सूती कपड़े(i) असम
(ख) मलोका(ii) वेदिका कृषि
(ग) पिरान्या(iii) रेशम कीटपालन
(घ) रेशम कीट(iv) ढालू छत
(ङ) काजीरंगा(v) गंगा के मैदान
(vi) वाराणसी
(vii) मत्स्य

उत्तर: 

(क) सूती कपड़े(v) गंगा के मैदान
(ख) मलोका(iv) ढालू छत
(ग) पिरान्या(vii) मत्स्य
(घ) रेशम कीट(i) असम
(ङ) काजीरंगा(ii) वेदिका कृषि

4. कारण बताइए—

(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।

उत्तर: विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं, जिससे वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।

(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

उत्तर: गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है कारण यहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है। इस क्षेत्र में अधिक वर्षा होती है।

5. मानचित्र कौशल—

(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें। उन देशों को चिह्नित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुज़रती है।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

6. आओ खेलें—

एक दीवार पर भारत के आकर्षक स्थानों के चित्रों को दर्शाएँ। पर्वतीय भू-दृश्य, समुद्री तटों, वन्यजीव स्थलों तथा ऐतिहासिक महत्त्व के स्थानों को दर्शाने के लिए आप अपनी कक्षा को विभिन्न समूहों में विभाजित कर सकते हैं।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top