NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन

NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 7

अभ्यास

1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(क) रंध्र(i) जल का अवशोषण
(ख) जाइलम(ii) वाष्पोत्सर्जन
(ग) मूल रोम(iii) भोजन का परिवहन
(घ) फ्लोएम(iv) जल का परिवहन
(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर:  

कॉलम Aकॉलम B
(क) रंध्र(ii) वाष्पोत्सर्जन
(ख) जाइलम(iv) जल का परिवहन
(ग) मूल रोम(i) जल का अवशोषण
(घ) फ्लोएम(iii) भोजन का परिवहन
(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ___________के द्वारा  होता है। 

उत्तर: धमनियों।

(ख) हीमोग्लोबिन ____________ कोशिकाओं में पाया जाता है।

उत्तर: लाल रक्त।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) धमनियाँ और शिराएँ _____________ के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।

उत्तर: केशिकाओं।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन ____________ कहलाता है।

उत्तर: हृदय स्पंदन।

(च) मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद _____________ है।

उत्तर: मूत्र।

(छ) पसीने में जल और ____________ होता है।

उत्तर: लवण।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम ____________ कहते हैं।

उत्तर: मूत्र।

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में _____________ द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर: वाष्पोत्सर्जन।

3. सही विकल्प का चयन करिए-

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है-

(i) जाइलम के द्वारा।

(ii) फ्लोएम के द्वारा।

(iii) रंध्रों के द्वारा।

(iv) मूलरोमों के द्वारा।

उत्तर: (i) जाइलम के द्वारा।

(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें-

(i) छाया में रखकर।

(ii) मंद प्रकाश में रखकर।

(iii) पंखे के नीचे रखकर।

(iv) पॉलीथीन की थैली से ढककर।

उत्तर: (iii) पंखे के नीचे रखकर।

4. पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।

उत्तर: पदार्थों का परिवहन, पादप और जंतु, दोनों में ही आवश्यक है क्योंकि इनकी सभी कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है ताकि वह ऊर्जा उत्पन्न कर सकें।

हमें अपने शरीर से लगातार कार्बन डाइऑक्साइड को निकालने की जरूरत होती है। इन सभी पदार्थों का परिवहन करने के लिए हमारे शरीर में विशेष परिवहन तंत्र मौजूद है। इसी तरह पादप में भी जल और भोजन के परिवहन के लिए परिवहन तंत्र है।

5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर: पट्टिकाणु रक्त के थक्के के लिए उत्तरदायी होते हैं। यदि पट्टिकाणु नहीं हैं, तो चोट लगने पर खून का बहना नहीं रुकेगा। इससे शरीर में रक्त कमी हो जाएगी और अंत में व्यक्ति की मृत्यु हो जाएगी।

6. रंध्र क्या है? रंध्रों के दो कार्य बताइए।

उत्तर: पत्तियों की बाह्यत्वचा में छोटे-छोटे छिद्र जैसे लक्षण होते हैं, जिनके माध्यम से गैसों और पानी का मार्ग होता है, जिन्हें रंध्र कहा जाता है। वायु एवं जल वाष्प के आदान-प्रदान के लिए विशेष प्रकार के सूक्ष्म। 

(i) वायु एवं के आदान-प्रदान में सहायता करते हैं।

(ii) जल का वाष्पीकरण भी इन्हीं से होता है।

7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर: पौधों की पत्तियाँ निरंतर वाष्पोत्सर्जन करती रहती हैं जिससे अतिरिक्त पानी को बाहर फेंक दिया जाता है। पानी की इस हानि की आपूर्ति जड़ से जल परिवहन द्वारा होती रहती है। पत्तियों में वाष्पोत्सर्जन से पौधे के अंदर कर्षण (खिंचाव) उत्पन्न होता है जिसके द्वारा जल पौधे के शीर्ष तक पहुँच जाता है और पौधे की पत्तियों में जल व खनिजों की आपूर्ति होती रहती है।

8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर: रक्त एक तरल है, जिसमें विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं। रक्त के मुख्य घटक निम्नलिखित हैं: 

प्लाज़्मा, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स।

9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: रक्त शरीर के सभी अंगों को अवशोषित भोजन व ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करता है। साथ ही रक्त उन अंगों से अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित कर बाहर निकालने का कार्य करता है। रक्त शरीर के सभी अंगों को होने वाली बीमारियों से भी बचाकर रक्षक की भूमिका अदा करता है।

10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर: रक्त का लाल रंग, लाल वर्णकयुक्त हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण होता है। हिमोग्लोबिन ऑक्सीजन का परिवहन करता है।

11. हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर: हृदय के कार्य:

1. शरीर के सभी अंगों (भागों) तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का परिवहन करना हृदय का कार्य है।

2. शरीर के सभी भागों से कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हृदय सहायक है।

12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: जब शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ अपना कार्य करती हैं तो कुछ पदार्थ अपशिष्ट के रूप में निर्मुक्त होते हैं। प्रायः ये पदार्थ विषाक्त होते हैं इसीलिए इन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक हो जाता है वरना इन पदार्थों से शरीर को कुछ भी हानि होना संभावित होती है।

13. मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर: मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का नामांकित चित्रः

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top