NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Notes and select need one. NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 7 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए। 

(क) प्रकाश संश्लेषण।

उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।

(ख) जल में शक्कर को घोलना।

उत्तर: भौतिक परिवर्तन।

(ग) कोयले को जलाना।

उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(घ) मोम को पिघलाना।

उत्तर: भौतिक परिवर्तन।

(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।

उत्तर: भौतिक परिवर्तन।

(छ) भोजन का पाचन।

उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।

2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: असत्य।

सही कथन: यह एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें केवल आकार बदलता है, पदार्थ का स्वरूप नहीं।

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: असत्य।

सही कथन: यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जैविक पदार्थों का अपघटन होता है और नया पदार्थ (खाद) बनता है।

(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: सत्य।

(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)

उत्तर: असत्य।

सही कथन: लोहा (Fe) एक धातु है, जबकि जंग (Fe₂O₃·xH₂O) एक ऑक्साइड यौगिक है।

(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)

उत्तर: सत्य।

3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए-

(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह __________ के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।

उत्तर: कैल्शियम कार्बोनेट।

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम _____________ है।

उत्तर: सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट।

(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है ____________ और ____________ हैं।

उत्तर: पेंट करना,यशद लेपन (गैल्वनीकरण)।

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल _____________ गुणों में परिवर्तन होता है।

उत्तर: भौतिक।

(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, _____________ परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर: रासायनिक।

4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

उत्तर: जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है यह गैस कार्बन डाइऑक्साइड है। यह रसायनिक परिवर्तन है। नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक अम्ल सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट से मिलता है तब कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है।

5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और ग्रसायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

उत्तर: भौतिक परिवर्तन – गर्म होने पर, मोमबत्ती का मोम पिघल जाता है, यह एक भौतिक परिवर्तन है। चूंकि यह ठंडा होने पर फिर से ठोस मोम में बदल जाता है।

रासायनिक परिवर्तन – लौ के पास का मोम जलता है और कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन कालिख, जल वाष्प, गर्मी और प्रकाश जैसे नए पदार्थ देता है।

ऐसा ही एक और उदाहरण:

रोटी सेंकना

भौतिक परिवर्तन: आटे की रोटी गरम तवे पर फूल जाती है।

रासायनिक परिवर्तन: रोटी का रंग बदलता है और उसका स्वाद भी बदल जाता है, जो नए पदार्थ बनने का संकेत है।

6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर: जमी हुई दही से दूध प्राप्त नहीं किया जा सकता। दूध और दही के गुण अलग है और यह गुण रसायनिक परिवर्तन दर्शाते हैं, इसलिए दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।

उत्तर: लकड़ी जलाना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जलने पर लकड़ी राख (कार्बन), कार्बन डाइऑक्साइड गैस, जल वाष्प, गर्मी और प्रकाश जैसे नए पदार्थों में परिवर्तित हो जाती है। इसके अलावा परिवर्तन अपरिवर्तनीय है। जबकि छोटे टुकड़ों में लकड़ी काटना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि लकड़ी की मूल संरचना नहीं बदलती है। कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।

8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर: किसी बीकर में लगभग एक कप जल लें और उसमें तनु सल्फ़्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाएँ। इसके बाद जल को गर्म करें। जब जल उबलना शुरू कर दे, तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फ़ेट का चूर्ण डालें और निरंतर हिलाते रहें। कॉपर सल्फ़ेट का चूर्ण तब तक मिलाते रहें जब तक कि वह पूरी तरह घुलना बंद न कर दे। अब इस संतृप्त विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लें और इसे ठंडा होने दें। विलयन ठंडा होते समय इसे हिलाएँ या किसी अन्य प्रकार से न छेड़ें। कुछ समय बाद, आप देखेंगे कि विलयन में कॉपर सल्फ़ेट के चमकदार नीले क्रिस्टल बनने लगे हैं।

9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेन्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।

उत्तर: जंग लगने के लिए, ऑक्सीजन और पानी (या जल वाष्प) दोनों की उपस्थिति की आवश्यकता होती है। पेंट की परत हवा और ऑक्सीजन के साथ लोहे के सीधे संपर्क को रोक कर जंग लगने से बचाता है।

10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है।

उत्तर: लोहे में जंग ऑक्सीजन अथवा नमी की मौजूदगी में लगता है क्योंकि समुद्रतटिय क्षेत्रों में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यहां लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक लगती है। रेगिस्तानी क्षेत्रों में नमी बहुत कम पाई जाती है।

11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी. या LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

12. अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top