NCERT Class 11 Business Studies MCQ Chapter 3 निजी सार्वजनिक एवं भमंडलीय उपक्रम Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Business Studies MCQ Chapter 3 निजी सार्वजनिक एवं भमंडलीय उपक्रम Solutions and select need one. NCERT Class 11 Business Studies MCQ Chapter 3 निजी सार्वजनिक एवं भमंडलीय उपक्रम Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Business Studies Multiple Choice Solutions in Hindi.
NCERT Class 11 Business Studies MCQ Chapter 3 निजी सार्वजनिक एवं भमंडलीय उपक्रम
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Business Studies Objective Type Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Business Studies MCQs Hindi Medium, CBSE Class 11 Business Studies MCQ Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.
निजी सार्वजनिक एवं भमंडलीय उपक्रम
Chapter: 3
| भाग – 1: व्यवसाय के आधार |
| MCQ |
1. भारतीय अर्थव्यवस्था में निजी और सरकारी दोनों स्वामित्व वाले उद्यम कार्य करते हैं, इसे क्या कहते हैं?
(a) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था।
(b) मिश्रित अर्थव्यवस्था।
(c) समाजवादी अर्थव्यवस्था।
(d) वैश्विक अर्थव्यवस्था।
उत्तर: (b) मिश्रित अर्थव्यवस्था।
2. सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों का स्वामित्व किसके पास होता है?
(a) निजी व्यक्तियों के पास।
(b) बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पास।
(c) पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से राज्य या केंद्र सरकार के पास।
(d) विदेशी निवेशकों के पास।
उत्तर: (c) पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से राज्य या केंद्र सरकार के पास।
3. निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक उद्यम का स्वरूप नहीं है?
(a) विभागीय उपक्रम।
(b) वैधानिक निगम।
(c) सरकारी कंपनी।
(d) एकल स्वामित्व।
उत्तर: (d) एकल स्वामित्व।
4. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का सबसे पुराना और परंपरागत स्वरूप कौन सा है?
(a) वैधानिक निगम।
(b) विभागीय उपक्रम।
(c) सरकारी कंपनी।
(d) भूमंडलीय उपक्रम।
उत्तर: (b) विभागीय उपक्रम।
5. रेलवे तथा डाक एवं तार विभाग किसके उदाहरण हैं?
(a) सरकारी कंपनी।
(b) विभागीय उपक्रम।
(c) वैधानिक निगम।
(d) बहुराष्ट्रीय कंपनी।
उत्तर: (b) विभागीय उपक्रम।
6. विभागीय उपक्रमों के लिए धन कहाँ से आता है?
(a) जनता से शेयर जारी करके।
(b) विदेशी बैंकों से ऋण लेकर।
(c) सीधे सरकारी खजाने (बजट) से।
(d) निजी निवेशकों से।
उत्तर: (c) सीधे सरकारी खजाने (बजट) से।
7. विभागीय उपक्रमों के कर्मचारी क्या कहलाते हैं?
(a) निजी कर्मचारी।
(b) सरकारी कर्मचारी।
(c) ठेका कर्मचारी।
(d) वैश्विक कर्मचारी।
उत्तर: (b) सरकारी कर्मचारी।
8. वैधानिक निगम की स्थापना कैसे की जाती है?
(a) कंपनी अधिनियम के तहत।
(b) संसद या विधान मंडल द्वारा पारित विशेष अधिनियम द्वारा।
(c) मंत्रालय के आदेश द्वारा।
(d) साझेदारी अधिनियम के तहत।
उत्तर: (b) संसद या विधान मंडल द्वारा पारित विशेष अधिनियम द्वारा।
9. वैधानिक निगम अपनी वित्त की आवश्यकता को साधारणतः कैसे पूरा करते हैं?
(a) केंद्रीय बजट से।
(b) केवल विदेशी अनुदान से।
(c) सरकार से ऋण लेकर या वस्तुओं/सेवाओं की बिक्री से।
(d) विश्व बैंक से।
उत्तर: (c) सरकार से ऋण लेकर या वस्तुओं/सेवाओं की बिक्री से।
10. भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013 की किस धारा के अनुसार सरकारी कंपनी को परिभाषित किया गया है?
(a) धारा 2(40)
(b) धारा 2(45)
(c) धारा 3(20)
(d) धारा 1(15)
उत्तर: (b) धारा 2(45)
11. एक सरकारी कंपनी वह है जिसकी कम से कम कितनी प्रतिशत चुकता अंशपूँजी केंद्र या राज्य सरकार के पास होती है?
(a) 49 प्रतिशत।
(b) 50 प्रतिशत।
(c) 51 प्रतिशत।
(d) 100 प्रतिशत।
उत्तर: (c) 51 प्रतिशत।
12. सरकारी कंपनी के अंश किसके नाम से क्रय किए जाते हैं?
(a) प्रधानमंत्री के नाम से।
(b) भारत के राष्ट्रपति के नाम से।
(c) वित्त मंत्री के नाम से।
(d) मुख्य न्यायाधीश के नाम से।
उत्तर: (b) भारत के राष्ट्रपति के नाम से।
13. सरकारी कंपनी में लेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
(a) राज्य सरकार।
(b) निजी शेयरधारक।
(c) केंद्रीय सरकार।
(d) बैंक।
उत्तर: (c) केंद्रीय सरकार।
14. 1956 के औद्योगिक नीति प्रस्ताव में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग-धंधों को आरक्षित किया गया था?
(a) 3
(b) 8
(c) 17
(d) 20
उत्तर: (c) 17
15. 1991 की औद्योगिक नीति में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या घटाकर कितनी कर दी गई थी?
(a) 17
(b) 8
(c) 3
(d) 5
उत्तर: (b) 8


