🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता

NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता Solutions and select need one. NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Business Studies Textual Solutions in Hindi.

NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Business Studies Chapter 6 व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक नैतिकता Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Business Studies Notes, CBSE Class 11 Business Studies Notes Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 6

भाग – 1: व्यवसाय के आधार
अभ्यास

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व से क्या तात्पर्य है? यह कानूनी उत्तरदायित्व से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर: व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व का अर्थ उन नीतियों का अनुसरण करना, उन निर्णयों को लेना अथवा उन कार्यों को करना है जो समाज के लक्ष्यों एवं मूल्यों की दृष्टि से वांछनीय हैं। एक व्यवसाय के कानूनी उत्तरदायित्व की अपेक्षा सामाजिक उत्तरदायित्व अधिक विस्तृत होते हैं। कानूनी उत्तरदायित्वों को तो केवल कानूनी बातों का पालन करके ही पूरा किया जा सकता है जबकि सामाजिक उत्तरदायित्व उससे कहीं परे होता है, इसमें समाज के हितार्थ वे तत्व निहित हैं जिन्हें व्यवसायी स्वेच्छा से करते हैं।

2. वातावरण क्या है? वातावरण-प्रदूषण क्या है?

उत्तर: वातावरण की परिभाषा में मनुष्य के आस-पास के प्राकृतिक तथा मानव-निर्मित दोनों ही वातावरण को सम्मिलित किया जाता है। वातावरण-प्रदूषण से तात्पर्य वातावरण में हानिकारक तत्वों का मिलना है, जो विस्तृत रूप से औद्योगिक उत्पादन का ही परिणाम है। प्रदूषण मनुष्य-जीवन के लिए हानिकारक तथा अन्य वर्गों के जीवन को नष्ट करने वाला है।

3. व्यावसायिक नैतिकता क्या है? व्यावसायिक नैतिकता के आधारभूत तत्वों को बताइए।

उत्तर: नैतिकता शब्द का मूल ग्रीक शब्द ‘एथिक्स’ है जिसका अर्थ चरित्र मानक, आदर्श या नैतिकता से है, जो एक समाज में प्रचलित होते हैं। व्यावसायिक नैतिकता का सीधा संबंध व्यावसायिक उद्देश्य, चलन तथा तकनीक से है, जो समाज के साथ-साथ चलन में रहते हैं। 

व्यावसायिक नैतिकता के आधारभूत तत्व हैं: 

(i) उच्च स्तरीय प्रबंध की प्रतिबद्धता। 

(ii) सामान्य कोड का प्रकाशन। 

(iii) अनुपालन तंत्र की स्थापना।

(iv) हर स्तर पर कर्मचारियों को सम्मिलित करना। 

(v) परिणामों का मापन।

4. संक्षेप में समझाइए—

(क) वायु प्रदूषण। 

उत्तर: वायु प्रदूषण वह है जब बहुत से तत्व मिलकर वायु की गुणवत्ता को कम कर देते हैं। मोटर वाहनों द्वारा छोड़ा गया कार्बन मोनो ऑक्साइड और कारखानों से निकला हुआ धुआँ प्रदूषण फैलाता है।

(ख) जल प्रदूषण।

उत्तर: पानी मुख्यतः रसायन एवं कचरा के ढलाव से प्रदूषित हो जाता है। वर्षों से व्यवसायों एवं शहरों का कचरा नदियों एवं झीलों में फेंका जाता रहा है, जिसके कारण प्रति वर्ष हजारों पशुओं की मृत्यु हो जाती है और यह मानव जीवन के लिए गंभीर चेतावनी है।

(ग) भूमि प्रदूषण।

उत्तर: इस प्रदूषण का कारण कचरे को भूमि के अंदर दबा देने से होता है। इसके कारण भूमि की गुणवत्ता तो नष्ट होती ही है, भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है।

5. व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व के मुख्य क्षेत्र क्या हैं?

उत्तर: व्यवसाय के विभिन्न संबंधित वर्गों के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व के मुख्य क्षेत्र निम्नलिखित हैं: 

(i) अंशधारियों अथवा स्वामियों के प्रति उत्तरदायित्व। 

(ii) कर्मचारियों के प्रति उत्तरदायित्व। 

(iii) उपभोक्ताओं के प्रति उत्तरदायित्व। 

(iv) सरकार के प्रति उत्तरदायित्व।

(v) समाज के प्रति उत्तरदायित्व।

6. कंपनी अधिनियम-2013 के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व को परिभाषित करें।

उत्तर: भारत में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 द्वारा शासित होती है। अधिनियम में दिए गए प्रावधान उन कंपनियों पर लागू होते हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर 10,000 करोड़ रु. या अधिक है अथवा शुद्ध मूल्य 500 करोड़ रु. या अधिक है अथवा शुद्ध लाभ 5 करोड़ रु. या अधिक है। यह अधिनियम कंपनियों को प्रोत्साहित करता है कि वे पिछले तीन वर्षों के अपने औसत शुद्ध लाभ का 2% निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पर व्यय करें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. सामाजिक उत्तरदायित्व के पक्ष तथा विपक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर: सामाजिक उत्तरदायित्व के पक्ष में तर्क: 

(i) अस्तित्व एवं विकास के लिए औचित्य: व्यवसाय की उन्नति एवं विकास तभी संभव है जब समाज को वस्तुएँ एवं सेवाएँ लगातार उपलब्ध होती रहें। 

(ii) फर्म का दीर्घकालीन हित: एक फर्म दीर्घकाल तक अधिकतम लाभ तभी कमा सकती है जब उसका सर्वोच्च लक्ष्य समाज सेवा करना हो। 

(iii) सरकारी विनियम से बचाव: व्यवसायी वर्ग स्वेच्छा से सामाजिक उत्तरदायित्व को ग्रहण करके सरकारी विनियम की समस्या से बच सकते हैं। 

(iv) समाज का रखरखाव: जो लोग यह सोचते हैं कि उन्हें व्यवसाय से वह नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए, वे असामाजिक गतिविधियों का सहारा ले सकते हैं, इसलिए सामाजिक उत्तरदायित्व आवश्यक है। अन्य तर्कों में व्यवसाय में संसाधनों की उपलब्धता, समस्याओं का लाभकारी अवसरों में रूपांतरण, व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण और सामाजिक समस्याओं के लिए व्यवसाय का उत्तरदायी होना शामिल हैं।

सामाजिक उत्तरदायित्व के विपक्ष में तर्क: 

(i) अधिकतम लाभ उद्देश्य पर अतिक्रमण: व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य अधिकतम लाभ कमाना होता है, अतः सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह इस सिद्धांत के विपरीत है। 

(ii) उपभोक्ताओं पर भार: प्रदूषण नियंत्रण अत्यंत खर्चीले उपाय हैं, जिसका आर्थिक बोझ व्यवसायी मूल्य बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं। 

(iii) सामाजिक दक्षता की कमी: व्यवसायियों को सामाजिक समस्याओं को सुलझाने की न तो कोई समझ होती है और न ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। 

(iv) विशाल जन-समर्थन का अभाव: जनता सामान्य रूप से सामाजिक कार्यक्रमों में उलझना पसंद नहीं करती है।

2. उन शक्तियों का वर्णन कीजिए जो व्यावसायिक उद्यमों की सामाजिक ज़िम्मेदारियों को बढ़ाने के लिए उत्तरदायी हैं।

उत्तर: व्यावसायिक उद्यम सामाजिक उत्तरदायी होने के लिए कुछ बाह्य ताकतों (शक्तियों) के प्रभाव के कारण बाध्य हैं, जो इस प्रकार हैं:

(i) सार्वजनिक नियमन की आशंका: जब व्यावसायिक संगठन सामाजिक उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य नहीं करते हैं तो जनता की सुरक्षा हेतु सार्वजनिक विनियमों को लागू किए जाने की कार्रवाई की जाती है।

(ii) श्रम आंदोलनों का दबाव: आज श्रमिक अधिक शिक्षित एवं संगठित हैं, जिसने उद्योगपतियों को उनके हितार्थ कार्य करने के लिए बाध्य किया है।

(iii) उपभोक्ता जागरण का प्रभाव: जनसंपर्क साधनों तथा शिक्षा के विकास ने उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक बना दिया है।

(iv) व्यवसायियों के लिए सामाजिक मानकों का विकास: नवीन सामाजिक मानकों के कारण कोई भी व्यवसाय मनमाने ढंग से वस्तुओं का विक्रय नहीं कर सकता।

(v) व्यावसायिक शिक्षा का विकास: शिक्षा के प्रसार ने समाज के विभिन्न अंगों (उपभोक्ता, कर्मचारी, स्वामी) को अपने हितों के प्रति अधिक समझदार बना दिया है।

(vi) सामाजिक हित तथा व्यावसायिक हितों में संबंध: व्यावसायिक उद्यमों ने यह सोचना आरंभ कर दिया है कि सामाजिक हित तथा व्यावसायिक हित एक-दूसरे के विरोधी न होकर पूरक हैं।

(vii) पेशेवर एवं प्रबंधकीय वर्ग का विकास: पेशेवर प्रबंधक व्यवसाय के सफलतापूर्वक संचालन के लिए केवल लाभ अर्जित करने की अपेक्षा समाज के विविध हितों में अधिक रुचि लेते हैं।

3. “व्यवसाय निश्चित रूप से एक सामाजिक संस्था है, न कि केवल लाभ कमाने की क्रिया।” व्याख्या कीजिए।

उत्तर: व्यवसाय मात्र धंधा नहीं रह गया है बल्कि एक ऐसा आर्थिक संस्थान है जो अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन आर्थिक हितों की आवश्यकताओं का मिलान करता है। यह सत्य है कि व्यवसाय एक आर्थिक क्रिया है और वह उसे प्रमाणित भी करता है, लेकिन यह भी सत्य है कि व्यवसाय समाज का एक अंग है तथा उस कर्तव्य को वह समाज की आवश्यकताओं को निरंतर पूरा करके निभाता है। एक व्यावसायिक संगठन का संचालन केवल स्वामियों के लाभ कमाने के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के हितार्थ भी किया जाना चाहिए जो समाज में ग्राहक, कर्मचारी, आपूर्तिकर्ता, सरकार और समुदाय के रूप में रहते हैं। व्यवसाय की उन्नति एवं विकास तभी संभव है जब समाज को वस्तुएँ एवं सेवाएँ लगातार उपलब्ध होती रहें, इसलिए सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा ही इसके अस्तित्व को औचित्य प्रदान करती है।

4. व्यावसायिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों को अपनाने की क्यों आवश्यकता है?

उत्तर: प्रदूषण को नियंत्रित करने के कुछ मुख्य कारण (आवश्यकता) निम्नलिखित हैं:

(i) स्वास्थ्य संबंधी आशंकाओं को कम करना: कैंसर, हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियाँ वातावरण में दूषित तत्वों के कारण हैं। प्रदूषण नियंत्रण उपाय इन बीमारियों की भयंकरता को रोकते हैं तथा मानव-जीवन को सुखी बनाने में सहायक होते हैं।

(ii) दायित्वों के जोखिम को कम करना: व्यावसायिक इकाइयों को जहरीली गैस आदि से पीड़ित कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति करने के लिए उत्तरदायी बनाया जा सकता है, इसलिए इस जोखिम को कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित करना आवश्यक है।

(iii) लागत में बचत: अधिक कचरा छोड़ने वाली उत्पादन प्रक्रिया में कचरे तथा मशीन की सफाई में अधिक धन व्यय करना पड़ेगा, जिसे सही प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों द्वारा बचाया जा सकता है।

(iv) सार्वजनिक छवि में सुधार: जब एक संस्था वातावरण को अच्छा बनाने का दायित्व स्वयं ग्रहण कर लेती है, तो उस संस्था की सार्वजनिक प्रतिष्ठा एक सार्वजनिक कर्तव्यनिष्ठ उद्यम के रूप में उभरती है।

5. वातावरण को प्रदूषित होने के खतरों से बचाने के लिए एक उद्यम क्या-क्या उपाय कर सकता है?

उत्तर: वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए व्यावसायिक इकाइयाँ निम्नलिखित उपाय कर सकती हैं:

(i) उच्च स्तरीय प्रबंधकों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए वचनबद्ध होकर कार्य करना।

(ii) इस बात का विश्वास दिलाना कि उद्यम की प्रत्येक इकाई पर्यावरण सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

(iii) अच्छे किस्म के कच्चे माल के क्रय के लिए नियम बनाना, उच्च कोटि की तकनीक अपनाना, कचरे के निष्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाना ताकि प्रदूषण का नियंत्रण हो।

(iv) प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना।

(v) प्रदूषित नदियों की सफाई, वृक्षारोपण तथा वनों की कटाई को रोकने जैसे सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करना।

(vi) समय-समय पर प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम की लागत एवं प्रतिफल का मूल्यांकन करना।

(vii) आपूर्तिकर्ता, डीलर्स तथा क्रेताओं के तकनीकी ज्ञान तथा अनुभवों का लाभ प्राप्त करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करना।

6. व्यावसायिक नैतिकता के विभिन्न तत्वों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: व्यावसायिक नैतिकता के मूल तत्व निम्नलिखित हैं:

(i) उच्च स्तरीय प्रबंध की प्रतिबद्धता: मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य उच्च स्तरीय प्रबंधकों को निश्चित रूप से तथा दृढ़तापूर्वक नैतिकता के व्यवहार के लिए वचनबद्ध होना चाहिए और संगठन के मूल्यों के विकास के लिए अपना नेतृत्व प्रदान करना चाहिए।

(ii) सामान्य कोड का प्रकाशन: उद्यमों को सभी संगठनों के लिए नैतिक सिद्धांतों को लिखित प्रलेखों के रूप में परिभाषित करना चाहिए, जिन्हें ‘कोड’ कहा जाता है (जैसे ईमानदारी, उत्पाद सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा आदि)।

(iii) अनुपालन तंत्र की स्थापना: यह निश्चित करने के लिए कि निर्णय फर्म के नैतिक स्तरों के अनुसार हो रहे हैं, उचित तंत्र निर्माण करना चाहिए (जैसे भर्ती के समय नैतिक मूल्यों की ओर ध्यान देना)।

(iv) हर स्तर पर कर्मचारियों को सम्मिलित करना: व्यवसाय को नैतिकता का वास्तविक रूप देने के लिए फर्म की नैतिक नीतियों के निर्धारण में कर्मचारियों के छोटे गुटों को सम्मिलित किया जाना चाहिए।

(v) परिणामों का मापन: यद्यपि नैतिक कार्यक्रमों को मापना कठिन कार्य है, लेकिन फिर भी फर्मों को कुछ मानक स्थापित करके ऐसा करना चाहिए।

7. कंपनी अधिनियम-2013 के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व रूपरेखा की व्याख्या करें।

उत्तर: कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की रूपरेखा इस प्रकार है:

(i) यह प्रावधान उन कंपनियों पर लागू होते हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर 10,000 करोड़ रु. या अधिक है अथवा शुद्ध मूल्य 500 करोड़ रु. या अधिक है अथवा शुद्ध लाभ 5 करोड़ रु. या अधिक है।

(ii) इन कंपनियों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने मंडल सदस्यों की एक सी.एस.आर. (CSR) समिति बनाएँ, जिसमें न्यूनतम एक स्वतंत्र निदेशक हो।

(iii) अधिनियम कंपनियों को प्रोत्साहित करता है कि वे पिछले तीन वर्षों के अपने औसत शुद्ध लाभ का 2% निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पर व्यय करें।

(iv) केवल भारत में की जाने वाली निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व क्रियाएँ ही मान्य होंगी।

(v) ऐसी क्रियाएँ जो केवल कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के लिए की गई हों, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत योग्य नहीं होंगी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top