Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 7 योग और हम

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 7 योग और हम, Assam Jatiya Vidyalaya | অসম জাতীয় বিদ্যালয় হিন্দী Class 7 Question Answer to each chapter is provided in the list of SEBA so that you can easily browse through different chapters and select needs one. Assam Jatiya Bidyalay Chapter 7 योग और हम Class 7 Hindi Question Answer can be of great value to excel in the examination.

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 7 योग और हम Notes covers all the exercise questions in Assam Jatiya Bidyalay SEBA Textbooks. The provided here ensures a smooth and easy understanding of all the concepts. Understand the concepts behind every chapter and score well in the board exams.

योग और हम

Chapter – 7

অসম জাতীয় বিদ্যালয়

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो : (তলত দিয়া প্ৰশ্নবোৰৰ উত্তৰ দিয়া)

(i) पाठ में अच्छे स्वास्थ्य का क्या रहस्य बताया गया है? (পাঠত ভাল স্বাস্থ্যৰ কি ৰাজ কোৱা হৈছে?) 

उत्तर: पाठ में अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य व्यायाम को बताया गया है।

(ii) व्यायाम क्यों अवश्यक है? (ব্যায়াম কিয় দৰকাৰী ?)

उत्तर: मानसिक सुख का मुख्य साधन शारीरिक स्वास्थ्य है और इसके लिए व्यायाम जरुरी है।

(iii) व्यायाम कब करना चाहिए? (ব্যায়াম কেতিয়া কৰিব লাগে?) 

उत्तर: व्यायाम नहाने से पूर्व करना चाहिए। 

(iv) योगाभ्यास से कुछ फायदें बताओ। (যোগাভ্যাসৰ কেইটামান লাভ লিখা)

उत्तर: बाल्यकाल से जो बालक व बालिका योगाभ्यास नियमित रूप से करते है, उनमें न केवल तेज, जीवन-शक्ति, कार्य क्षमता का संचार होता है, बल्कि चारों ओर से उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है। और वह जीवन भर तन और मन से स्वस्थ्य रहता है।

(v) व्यग्यान किसे कहते है? (ব্যায়াম কাক বোলে?)

उत्तर: शारीरिक अंगों द्वारा समुचित ढंग से परिश्रम करने को व्यायाम कहते है। 

(vi) व्यायम के तुरन्त बाद स्नान क्यों हानिकारक है? (ব্যায়ামৰ পিছত গা ধোঁৱা কিয় হানিকাৰক)

उत्तर: व्यायाम से शरीर के सभी अंगों में गर्मी आ जाती है, इसलिए व्यायाम के तुरंत बाद स्नान हानिकारक है।

(vii) खाने के बाद व्यायाम क्यों करना नहीं चाहिए? (খোৱাৰ পিছত ব্যায়াম কিয় কৰিব নালাগে?) 

उत्तर: खाने के बाद व्यायम करने से पाचनंतन्त्रों पर अधिक दबाव व कुप्रभावः पड़ता है, परिणाम स्वरूप पेट में विकार पैदा हो जाते है। 

(viii) व्यायाम को हम कितनी श्रेणियों में विभक्त कर सकते है? 

(ব্যায়ামক আমি কেই শ্রেণীত ভাগ কবিব পাৰো?) 

उत्तर: व्यायम को हम दो श्रेणियों में विभक्त कर सकते है – एक तो वे जिन्हें करने में शरीर के अंगों को विशेष शक्ति नहीं लगानी पड़ती है। और दूसरे वे जिनको करने में विशेष शक्ति लगानी पड़ती है।

(ix) टिप्पणी लिखो : (তিপ্পনী লিখা)

पद्मासन, वज्रासन, श्वासन 

उत्तर: पद्मासन (द्माসन) : भूमि पर बैठ कर, सबसे पहले बाँए पैर को मोड़कर एड़ी को नाभि के पास लगाते है, फिर दाँए पैर को एड़ी को भी उसी प्रकार नाभि के पास लगा लेते है। अब नाभि दोनों एड़ियों के बीच में आ जाती है। दोनों हाथों को घुटनो पर रखकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए आगे देखते है। 

इस आसन से पैर, हाथ व रीढ़ की हड्डी स्वस्थ्य व सबल रहती है, पाचन शक्ति बढ़ जाती है तथा मन एकाग्र व शांत हो जाता है। तपस्वी इसी आसन को लगाकर ईश्वर भक्ति करते थे। इसे कमलासन भी कहते है। 

वज्रासन (वामन) : घुटनों के बल भूमि पर बैठ कर दोनों पैरों के पंजो को उलट कर मोड़ लेते है। उसके बाद दोनों पैरों पर बैठ जाते है। अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सामने देखते है।

इस आसन से शरीर सुदृढ़ होता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है। यही एकमात्र ऐसा आसन है जो भोजन के बाद किया जाता है। 

श्वासन (भान) : भूमि पर पीठ के बल लेटते हुए दोनों पैरों को आपस में मिलाकर हाथों को इस प्रकार रखते है कि हथेलियाँ ऊपर की ओर रहे। इसके बाद सम्पूर्ण शरीर के अंगों एवं मन को एकदम ढीला छोड़ देते है।     

इस आसन के करने से शारीरिक व मानसिक थकान दूर होती है तथा शरीर में स्फूर्ति वा ताजगी बनी रहती है।

2. निम्नलिखित खाली जगहों को पूर्ति करो : (তলত দিয়া খালী ঠাইবোৰ পুৰোৱা)

उत्तर: (i) व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। (प्रतिदिन / कभी-कभी)

(ii) व्यायाम करने से अंगों में गर्मी आती है। (गर्मी /ठंडी)

(iii) व्यायाम खुली जगह में करना चाहिए। (खुली जगह में/ बंद जगह में)

(iv) योग हमारा चहुँमुखी विकास करता है। (चहुँमुखी / एकतरफ)

(v) योग डर से छुटकारा दिलाकर हमें निडर बनाता है। (निडर / डरपोक)

(vi) व्यायाम शारीरिक और मानसिक उन्नति का मूल है। (उन्नति / अवनति)

3. व्याख्यामूलक प्रश्न : (ব্যাখ্যামূলক প্রশ্ন)

(क) “पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते प्रभाव ने इस ओर से कुछ समय के लिए ध्यान हटा दिया था, लेकिन अब फिर लोग अपनी भारतीयता की धरोहर को पहचानने लगे है।”

(i) पाश्चात्य सभ्यता किसे कहा गया है? (পশ্চিমীয়া সভ্যতা কাক কোৱা হয়?)

उत्तर: पश्चिंम देशों की सभ्यता को पाश्चात्य सभ्यता कहा जाता है। 

(ii) पाश्चात्य प्रभाव पड़ने पर क्या हुआ था? (পশ্চিমীয়া প্ৰভাৱ পৰাৰ ফলত কি হৈছিল?)

उत्तर: पाश्चात्य प्रभाव पड़ने से लोगों का ध्यान योगासन से कुछ समय के लिए हट गया था। लेकिन अब फिर से भारतीय लोग अपनी इस धरोहर को पहचानने लगे है।

(iii) ‘अपनी भारतीयता की धरोहर को पहचानने लगे हैं’, से लेखक क्या कहना चाहते है? (ইয়াতে লেখকে কি ক’ব বিচাৰিছে?) 

उत्तर: इस उक्ति से लेखक हमें यह कहना चाहते है कि भारत के लोग अपने देश के अमूल्य धन को पहचानने लगे है। 

(ख) “व्यायाम ही स्वस्थ्य जीवन का रहस्य है और मानसिक बल व शान्ति का साधन है।”

(i) ‘व्यायाम ही स्वस्थ्य जीवन का रहस्य है’ से क्या मतलब है? 

(প্রস্তুত শাৰীৰে লেখকে কি বুজাইছে?)

उत्तर: इस उक्ति का मतलब यह है कि हमें स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए व्यायाम करना आवश्यक है। 

(ii) मानसिक बल और शान्ति का साधन क्या है? (মানসিক বল আৰু শান্তি আমি কেনেকৈ উপার্জন কৰিব পাৰো?) 

उत्तर: मानसिक बल और शान्ति का साधन व्यायाम है। 

(iii) मानसिक बल और शारीरिक बल में क्या अन्तर है? (মানসিক শক্তি আৰু শাৰীৰিক শক্তিৰ মাজত পার্থক্য কি?) 

उत्तर: दिमाग के बल को मानसिक बल कहते है और शरीर के बल को शारीरिक बल कहते हैं।

4. निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ : (তলত দিয়া শব্দবোৰেৰে বাক্য সাজা)

तन-मन, धरोहर, मानसिक, योगाभ्यास, एकाग्र, आपस में, प्रतिदिन, परिणाम, सभ्यता, जीवन भर 

उत्तर: तन-मन- एक गृहिणी तन-मन से अपने परिवार की सेवा करती है।

धरोहर – हमें अपने देश के धरोहर की रक्षा करनी चाहिए।

मानसिक – व्यायाम मानसिक बल को बढ़ाता है। 

योगाभ्यास – हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। 

एकाग्र – ऋषि-मुनि एकाग्र मन से वन में तपस्या करते है। 

आपस में – राम और श्याम ने आपस में सोस-विचार कर एक फैसला लिया है।

प्रतिदिन – हमें प्रतिदिन सुबह पैदल चलना चाहिए।

परिणाम – हमारी वार्षिक परीक्षा का परिणाम आ गया है।

सभ्यता – हमें अपने देश की सभ्यता का मान करना चाहिए।

जीवन-भर – बाल्यकाल से ही व्यायाम की आदत डालने से हम जीवन-भर स्वस्थ्य रह सकते हैं।

5. रेखांकित शब्द का लिंग परिवर्तन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करों: (আঁচ টনা শব্দবোৰৰ লিংগ পৰিৱৰ্তন কৰি খালী ঠাই পূৰণ কৰা)

उत्तर: (i) छोटीसी बात को लेकर ननद और ननदोई में झगड़ा शुरु हो गया। 

(ii) बाघ और बाधिन ने एक हिरण का शिकार किया।

(iii) ठाकुर और ठाकुराइन दोनों ही क्रोधी स्वभाव के है। 

(iv) उसका पुत्र आज्ञाकारी है और पुत्री आज्ञाकारिणी। 

(v) पेड़ पर बन्दर और बंदरिया आम खा रहे है। 

(vi) राजीव एक तेज वक्ता है और उसकी बेटी प्रियंका भी एक तेज वक्ती है।

Inside Questions

1. शारीरिक और मानसिक उन्नति का मूल क्या है? (শাৰীৰিক আৰু মানসিক উন্নতিৰ মূল কি?)

उत्तर: व्यायाम।

2. व्यायाम कब करना चाहिए? (ব্যায়াম কেতিয়া কৰিব লাগে?)

उत्तर: व्यायाम प्रतिदिन नियमपूर्वक करना चाहिए और नहाने के पेहले। 

3. व्यायाम किसे कहते है? (ব্যায়াম কাক কয়?)

उत्तर: शारीरिक अंगों द्वारा समुचित ढंग से परिश्रम करना व्यायाम है।

4. व्यायाम के बाद स्नाम करना क्यों हानिकारक है? (ব্যায়ামৰ পিছত স্নান কৰা কিয় হানিকাৰক?)

उत्तर: स्नान हमेशा सामान्य तापमान में करना चाहिए। व्यायाम से शरीर के सभी अंगों में गर्मी जाती है।

5. भारत में योगासन की प्रथा कब से चली आ रही है? (ভাৰতত যোগাসনৰ প্ৰথা কেতিয়াৰ পৰা চলি আহিছে?) 

उत्तर: भारत में योगासन की प्रथा प्राचीन समय चली आ रही है।

6. कुछ लाभकारी आसन के नाम लिखिए। (কেইটামান লাভকাৰী আসনৰ নাম লিখা) 

उत्तर: पद्मासन, वज्रासन, श्वासन।

7. पद्मासन के दूसरा नाम क्या है? (পদ্মাসনৰ আন এটা নাম কি?)

उत्तर: कमलासन।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

2 thoughts on “Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 7 योग और हम”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top