Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 6 सुझ-बूझ

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 6 सुझ-बूझ, Assam Jatiya Vidyalaya | অসম জাতীয় বিদ্যালয় হিন্দী Class 7 Question Answer to each chapter is provided in the list of SEBA so that you can easily browse through different chapters and select needs one. Assam Jatiya Bidyalay Chapter 6 सुझ-बूझ Class 7 Hindi Question Answer can be of great value to excel in the examination.

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 6 सुझ-बूझ Notes covers all the exercise questions in Assam Jatiya Bidyalay SEBA Textbooks. The provided here ensures a smooth and easy understanding of all the concepts. Understand the concepts behind every chapter and score well in the board exams.

सुझ-बूझ

Chapter – 6

অসম জাতীয় বিদ্যালয়

१. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो : 

(i) आगरा किले के पास किसकी दुकान थी?

उत्तरः आगरा किले के पास पान की दुकान थी। 

(ii) बादशाह अकबर ने शाही नौकर से क्या लाने को कहा था?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: बादशाह अकबर ने शाही नौकर से एक पाव चूना लाने को कहा था। 

(iii) महेशदास ने क्यों शाही नौकर को सम्भलकर बादशाह के सामने जाने को कहा?

उत्तरः महेशदास ने शाही नौकर को सम्हलकर बादशाह के सामने जाने को कहा क्यों कि महेशदास बादशाह की चतुराई को जान गये थे। 

(iv) बादशाह अकबर किस गलती की सजा देने के लिए नौकर को चूना खिलाना चाहता था।

उत्तरः बादशाह अकबर के पान में चूना अधिक होने की गलती की सजा शाही नौकर को चूना खिलाना चाहता था।

(v) महेशदास ने साही नौकर को संकट से बचने का क्या उपाय दिया? 

उत्तरः महेशदास ने संकट से बचने के लिए शाही नौकर को सेर भर घी पीने का उपाय दिया।

(vi) नोकर ने चूने के असर से बचने के लिए क्या किया था?

उत्तरः नौकर ने चूने के असर से बचने के लिए घी पी रखा था। 

(vii) बादशाह ने महेशदास को अपने पास क्यों रख लिया? 

उत्तर: महेशदास की विलक्षण बुद्धि एवं प्रतिभाशाली देखकर बादशाह अपने पास रख लिया।

(viii) महेशदास आगे चलकर किस नाम से विख्यात हुआ? 

उत्तर: महेशदास आगे चलकर बीरबल नाम से विख्यात हुआ। 

२. खाली जगह भरो :

(i) अकबर स्वयं बड़ा….., पारखी और….. था।

उत्तरः अकबर स्वयं बड़ा चतुर, पारखी और गुण ग्राहक था।

(ii) यह सलाह मेरी नहीं बल्की ….. की है।

उत्तरः यह सलाह मेरी नहीं बल्की पान वाले की है।

(iii) शाही नौकर ने तुरंत एक सेर…. लेकर पी लिया।

उत्तरः शाही नौकर ने तुरंत एक सेर घी लेकर पी लिया।

(iv) उससे उनकी …….. कट गयी होगी।

उत्तरः उससे उनकी जीभ कट गयी होगी। 

(v) महेशदास को कुछ….. हुआ।

उत्तरः महेशदास को कुछ कौतूहल हुआ। 

३. आशय स्पष्ट करो :

(i) हीरा जब खराद पर चढ़ता है, तो और भी चमकता है।

उत्तरः खराद एक प्रकार का मशीन है जो धातु को निखारता है। उसपर चढ़ने के बाद किसी भी धातु का रंग चमकिला हो जाता है। यह उदाहरण एक प्रकार का मुहावरा भी है। अच्छे का संग मिलने पर साधारण आदमी भी उच्छकोटि का हो जाता है। बादशाह अकबर का संग पाकर एक पान बेचने वाला गरीब लड़का महेशदास से बीरबल बन गया।

४. भाषा अध्ययन :

(i) वर्षा हुई। (सामान्य भूत) 

(ii) वर्षा हुई है। (आसन्न भूत)

(iii) वर्षा हुई थी। (पूर्ण भूत) 

(iv) वर्षा हो रही थी। (तात्कालिन भूत)

(v) वहाँ पहले खूब वर्षा होती थी। (अपूर्ण भूत)

(vi) वर्षा हुई होगी। (संदिग्ध भूत)

(vii) यदि वर्षा होती तो खेती नहीं सुखती। (हेतु-हेतुभद भूत)

ऊपर के वाक्यों की क्रिया से पता चलता है कि कामबीते हुए समय में हुआ है। जिस क्रिया से बीते हुए समय का बोध होता है उसे भूत काल कहते हैं। भूतकाल के सात भेद माने जाते हैं- जो उपर्युक्त वाक्यों के कोष्टक में दिखाए गये है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top