NCERT Class 8 Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.
NCERT Class 8 Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 3 कोयला और पेट्रोलियम Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
कोयला और पेट्रोलियम
Chapter: 3
| अभ्यास |
1. सीएनजी और एलपीजी का ईधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर: सीएनजी और एलपीजी का उपयोग परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा रहा है क्योंकि ये कम प्रदूषणकारी है और स्वच्छ ईंधन होने के साथ-साथ सस्ते भी हैं। सीएनजी और एलपीजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहाँ इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है।
2. पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर: पक्की सड़कों के निर्माण में कोलतार के स्थान पर एक पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमेन का प्रयोग किया जाता है।
3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर: लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने वन थे। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण, ये वन मृदा के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक मृदा जम जाने के कारण वे संपीडित हो गए। जैसे-जैसे वे गहरे होते गए उनका ताप भी बढ़ता गया। उच्च दाब और उच्च ताप पर, पृथ्वी के भीतर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहा जाता है ।
4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) _____________ तथा ____________ जीवाश्म ईंधन हैं।
उत्तर: कोयला तथा पेट्रोलियम।
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ___________ कहलाता है।
उत्तर: संशोधन।
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन _____________ है।
उत्तर: सीएजी।
5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए।
(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।
(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।
(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य।
(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।
6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं।
उत्तर: जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है क्योंकि मृत जीवों को ईंधन में परिवर्तित होने में लाखों वर्ष का समय लग जाता है और उपलब्ध भंडार सिर्फ कुछ सालों तक के लिए ही पर्याप्त है। इसलिए हमें इनका न्यायोचित प्रयोग करना चाहिए।
7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: यह एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। कोक का उपयोग इस्पात के उद्योग निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।
8. पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर: पेट्रोलियम हजारों सालों से समुद्र तल में दबे हुए मृत जीवों से बनता है। इन मृत जीवों पर रेत और मिट्टी की परत जमती जाती है। बहुत अधिक दबाव, तापमान और हवा की कमी की वजह से वे मृत जीवधीरे-धीरे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो जाते हैं।
9. निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत् की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आँकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।
| क्र.सं | वर्ष | कमी (%) |
| 1 | 2004 | 7.8 |
| 2 | 2005 | 8.6 |
| 3 | 2006 | 9.0 |
| 4 | 2007 | 9.5 |
| 5 | 2008 | 9.9 |
| 6 | 2009 | 11.2 |
| 7 | 2010 | 10.0 |
उत्तर:

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

