Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख and select needs one.

Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख Solutions for All Subject, You can practice these here.

दु:ख

पाठ – 11

Group – B: गद्य खंड

बौध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) दिलीप अपने भाई की साइकिल लेकर कहां पहुंचा?

(i) डलहौजी पार्क।

(ii) मिंटो पार्क।

(iii) गांधी पार्क।

(iv) राजाजी पार्क।

उत्तर: मिंटो पार्क।

(ख) लगातार फर्स्ट और सेकेंड क्लास के डिब्बे से निकलने वाली तीव्र प्रकाश से दिलीप समझ गया कि।

(i) पंजाब मेल जा रही है।

(ii) कालका एक्सप्रेस जा रही है।

(iii) फ्रंटियर मिल जा रही है।

(iv) ब्रह्मपुत्र मिल जा रही है।

उत्तर: फ्रंटियर मिल जा रही है।

(ग) लड़की के मुंह पर खोमचा बचने वालों की चतुरता ना थी बल्कि उसकी जगह थी एक-

(i) कायरता।

(ii) उदारता।

(iii) प्रसन्नता। 

(iv) उदासीनता।

उत्तर: कायरता।

(घ) “मैं इस जीवन में दुख ही देखने के लिए पैदा हुई हूं” यह उक्ति है।

(i) बच्चे की मां की।

(ii) जगतू की मां की। 

(iii) हेमा की।

(iv) रम्भा की।

उत्तर: हेमा की।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए:-

(क) दिलीप क्यों दुखी था?

उत्तर:- क्योंकि उसकी पत्नी नाराज होकर घर से मायके चली गई थी।

(ख) समय न बीतता देख दिलीप ने क्या प्रयत्न किया?

उत्तर:- सोने का प्रयत्न किया।

(ग) छोटे भाई ने दिलीप से किस बात की अनुमति मांगी?

उत्तर:- मोटरसाइकिल ले जाने की अनुमति मांगी।

(घ) लड़के की मां क्या काम करती थी?

उत्तर:- चौका बर्तन का काम करती थी।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:-

(क) दुःख कहानी के नायक दिलीप को अपने दुःख क्यों बनावटी-सा लगने लगे?

उत्तर:- दिलीप की पत्नी अनायास नाराज होकर मां के घर चली गई थी, इस बात से दिलीप बहुत उदास था। परंतु जब दिलीप ने देखा की ठिठुरती सर्दी में एक लड़का खोमचा बेचने निकला है जिसके पास तेल की ढिबरी तक नहीं थी, और वह ठंडी में सिकुड़ कर बैठा था, घर में खाने को सूखी रोटी थी छोटे लड़के और उसकी मां के दुख को देखकर दिलीप को अपने घर के दुख बनावटी लगने लगे।

(ख) दुःख कहानी का मूल उद्देश्य क्या है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- दुख एक भावना प्रधान कहानी है। बनावटी और स्वाभाविक दुख का चित्रण करना ही इस कहानी का मूल उद्देश्य है।

(ग) “इस जीवन में दुख झेलने के लिए ही पैदा हुई हूं” -हेमा ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर:- हेमा ने ऐसा कहा क्योंकि वह अपने बनावटी दुख को व्यक्त कर सके।

(घ) हेमा की चारित्रिक विशेषताएं बताइए।

उत्तर:- हेमा दु:ख कहानी के नायक दिलीप की धर्मपत्नी है। स्वतंत्र जीवन शैली, गुस्सा तथा छोटी-छोटी बातों पर रूष्ट हो जाना आदि हेमा की मुख्य चारित्रिक विशेषताएं है।

4. आशय स्पष्ट कीजिए:-

मनुष्य-मनुष्य में कितना भेद होता है किंतु मनुष्यता एक चीज है जो कभी-कभी भेद की सब दीवारों को लांघ जाती है।

उत्तर:- उक्त पंक्तियां अंबर भाग एक के दु:ख नमक कहानी से ली गई है इसके लेखक  यशपाल जी है।

मनुष्य-मनुष्य में कितना ही भेद क्यों ना हो किंतु, मनुष्यता एक ऐसा चीज है जो मनुष्य को एक जगह पर लाकर खड़ा कर देता है। मानवता की भावना जागृत होने पर मनुष्य सभी दीवारों को एक दूसरे के सुख दुख में सम्मिलित हो जाते हैं। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार दिलीप खोमचा बेचने वाले छोटे लड़के से सारे खोमचे खरीदता है और अंधेरी रात में गली और पानी कीचड़ को पार कर कर लड़के को उसके घर पहुंचना है।

भाषा एवं व्याकरण:

1. कोष्ठक में दिए गए शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) ठंड से बचने के लिए लड़के ने अपनी __________ तेज कर दी। (चलना)

उत्तर: चाल।

(ख) राहुल की ___________ साफ है। (लिखना)

उत्तर: लिखावट।

(ग) कुतुबमीनार की ____________ अधिक है। (ऊँचा)

उत्तर: ऊंचाई।

(घ) आजकल __________ पाना बहुत कठिन है। (नौकर) 

उत्तर: नौकरी।

(ङ) जब मैं विनीत के घर पहुँचा, वह दीवार की __________ कर रहा था। (पोतना)

उत्तर: पोताई।

(च) इस कमरे की __________ सुन्दर है। (सजाना)

उत्तर: सजावट।

(छ) कारगिल की __________ में भारतीय सिपाहियों ने बड़ी वीरता दिखाई। (लड़ना)

उत्तर: लड़ाई।

(ज) हवाई पट्टी से साथ कई हवाई जहाज ___________ भर रहे थे। (उड़ना)

उत्तर: उड़ान।

(झ) 200 मीटर __________ में रोहित को प्रथम स्थान मिला। (दौड़ना )

उत्तर: दौड़।

(ञ) उसने दो मित्रों के बीच ___________ घोल दी। (कड़वा)

उत्तर: कड़वाहट।

2. निम्नलिखित शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों को भरिए:

प्रेमपूर्वक, नियमपूर्वक, जल्दी, अचानक, ऊँचा, झटपट, सावधानी से, ध्यानपूर्वक, धीरे, प्यार से, दूर–दूर से, सहसा, धीरे–धीरे। 

(क) सोनपुर के मेले में __________ व्यापारी आते हैं।

उत्तर: दूर–दूर से।

(ख) उसकी तबीयत __________ बिगड़ गई।

उत्तर: अचानक।

(ग) बच्चों को __________ समझाओगे तो वे अवश्य मान जायेंगे। 

उत्तर: प्यार से।

(घ) गंगी बड़ी __________ ठाकुर के कुएँ से पानी भरने गई थी।

उत्तर: सावधानी से।

(ङ) हमें __________ किसी बात का निर्णय नहीं लेना चाहिए।

उत्तर: झटपट।

(च) __________ एक तौर आकर श्रवण कुमार के सीने में लगी।

उत्तर: सहसा।

(छ) __________ देखो! यह उसी रम्भा का तस्वीर है।

उत्तर: ध्यानपूर्वक।

(ज) __________ चलो, वरना गाड़ी छूट जाएगी।

उत्तर: जल्दी।

(झ) तुम इतना _________ क्यों बोलना हो? चाहिए।

उत्तर: धीरे।

(ञ) हमें सबसे __________ बोलना चाहिए।

उत्तर: प्रेमपूर्वक।

3. निम्नलिखित का संधि–विच्छेद कीजिए: 

वेदान्त, भावार्थ, विद्यार्थी, कवीन्द्र, रवीश, भानूदय, हिमालय, रेखांकित।

उत्तर: वेदान्त – वेद + अन्त = वेदान्त (अ + अ = आ)।

भावार्थ – भाव + अर्थ = भावार्थ (अ + अ = आ)।

विद्यार्थी – विद्या + अर्थी  = विद्यार्थी (आ + अ = आ)।

कवीन्द्र – कवि + इन्द्र = कवीन्द्र (इ + इ = ई)।

रवीश – रवि + ईश = रवीश (इ + ई = ई)।

भानूदय – भानु  + उदय = आलय भानूदय (उ + उ = ऊ)।

हिमालय – हिम + आलय = हिमालय (अ + आ = आ)।

रेखांकित – रेखा + अंकित = रेखांकित (आ + अ = आ)।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

3 thoughts on “Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 11 दु:ख”

  1. Sir aapke answers page blank kyu hai?
    Mein kal se try kar Raha hu lekin kisi bhi chapter ka question answer nahi aa raha hai

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top