Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद and select needs one.

Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद Solutions for All Subject, You can practice these here.

पद

पाठ – 1

Group – A: पद्य खंड

1. सही विकल्प का चयन करें:

(क) ‘सोभा – सिंधु न अंत रही री’ – यहां किस स्थान की शोभा की बात कही गई है?

(i) ब्रज। 

(ii) गऊघाट।

(iii) रुणकता।    

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(iv) सीसी।

उत्तर:- (i) ब्रज।

(ख) ‘जसुमति’ कौन हैं?

(i) राधा।

(ii) यशोद।

(iii) कोशल्या।

(iv) सीता।

उत्तर:- यशोदा।

(ग) ‘बुझत श्याम कौन तू गोरी’ –  इनमें ‘गोरी’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? 

(i) यशोदा।

(ii) राधा।

(iii) रुक्मिणी।

(iv) गोपी।

उत्तर:- राधा। 

(घ) कवि ने ‘रसिक सिरोमनी ‘किसे कहा है?

(i) बलराम।

(ii) इंद्र।

(iii) कृष्ण।

(iv) नंद।

उत्तर:- कृष्ण।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए: 

(क) ‘सोभा – सिंधु’ से कवि का आशय क्या है? 

उत्तर:- ‘सोभा – सिंधु’ से बालक कृष्ण के अनुपम सौंदर्य का बोध होता है।

(ख) हजार मुखों से भी किसका वर्णन नहीं किया जा सकता है?

उत्तर:- हजार मुखों से भी कृष्ण के अनुपम सौंदर्य का वर्णन नहीं किया जा सकता है।

(ग) ब्रज की गोपियों के ह्रदय में कौन बसा हुआ है?

उत्तर:- ब्रज की गोपियों के ह्रदय में कृष्ण का सौंदर्य बसा हुआ है।

(घ) कृष्ण राधा से क्या प्रश्न करते है?

उत्तर:- कृष्ण राधा से पूछते है की वह कौन है और किसकी बेटी है।

(‌ङ) ‘तुम्हरौं कहा चोरि हम लैंहैं ‘ – यह किसका कथन है? 

उत्तर:- ‘तुम्हरौं कहा चोरि हम लैंहैं’ यह कथन कृष्ण का है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) गोपी ने कृष्ण के जन्मोत्सव और उनके सौंदर्य के व्यापक प्रभाव का किन शब्दों में वर्णन किया है?

उत्तर:- पूरे ब्रज में कृष्ण के जन्मोत्सव की बातें चल रही है चारों तरफ लोग कृष्ण की अनुपम सुंदरता का वर्णन कर रहे हैं इसी बीच एक गोपी ब्रज में दही बेचने आती है तो नंद भवन की सुंदरता तथा कृष्ण की अनुपम सौंदर्य को देखकर मुग्ध हो जाती है।

(ख) राधा ने कृष्ण पर क्या व्यंग्य किया?

उत्तर:- राधा ने श्री कृष्णा पर व्यंग्य करते हुए कहा मैंने सुना है नंद का बेटा है जो ब्रज में माखन दो दही चोरी करता फिरता है। 

(ग) कृष्ण ने राधा के व्यंग्य का उत्तर कैसे दिया?

उत्तर:- कृष्ण ने राधा के व्यंग्य का उत्तर देते हुए कहा, मैं तुम्हारा कहा कुछ चुराया है, बाते मत सुनो चलो साथ मिलकर खेलते हैं।

(घ) कृष्ण और राधा के प्रथम मिलन पर हुए संवादों को अपने  शब्दों में लिखिए।

उत्तर:- कृष्ण और राधा के प्रथम मिलन पर हुए बातों का वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है:-

कृष्ण:- तुम कौन हो?

कहां रहती हो? 

किसकी बेटी  हो?

तुम्हें देखा नहीं पहले कभी ब्रज की गलियों में।

राधा:- मैं क्यों आती ब्रज में मैं अपनी ही गलियों में खेलती रहती थी। और वैसे भी मैंने सुना है नंद का बेटा है जो ब्रज में माखन  दही चोरी है।

कृष्ण:- मैं तुम्हारा कहा कुछ चुराया है किसी की बातें मत सुनो चलो साथ मिलकर खेलते हैं।

(ङ) कवि सूरदास ने कृष्ण को रसिक शिरोमणि क्यों कहा है? 

उत्तर:- रसिक शिरोमणि का अर्थ होता है जो अपनी बातों से दूसरों के मन को मोह लेता है  ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार श्री कृष्ण ने राधा की बातों को भुला दि उनसे दोस्ती करने को कहा और साथ खेलने को कहा।

4. आशय स्पष्ट कीजिए:-

(क) जसुमति-उदर-अगाध उदधि तैं – उपजी ऐसी सबनि कही री।।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों अंबर भाग 1 के पद नामक कविता से ली गई है इसके कवि सूरदास है इस पंक्ति में कृष्ण के अनुपम सौंदर्य का वर्णन हुआ है।

पूरे ब्रज में कृष्ण के जन्मोत्सव की बात चल रही है चारों तरफ लोग श्री कृष्ण के अनुपम सौंदर्य का वर्णन कर रहे हैं। गोपिया ब्रजवासी श्री कृष्ण के अनुपम सुंदरता का वर्णन कर रहे हैं वह कह रहे हैं कि  यशोदा ने अपने पेट से सुंदरता के सागर को जन्म दिया है जिसके सुंदरता का वर्णन हजारों मुखों से भी नहीं किया जा सकता, वह  श्री कृष्ण के सुंदरता की तुलना इंद्र के नीलमणि से करते हैं। गोपियों के हृदय में श्री कृष्ण का अनुपम सौंदर्य  बसा हुआ है।

(ख) सुरदास प्रभु रसिक-शिरोमणि बातनि भुरइ राधिका भोरी।।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों अंबर भाग 1 के पद नामक कविता से ली गई है इसके कभी सूरदास है। इस पंक्ति में श्री कृष्ण को रसिक शिरोमणि कहा गया है जो अपनी बातों से  मन को मोह लेते हैं।

सूरदास श्री कृष्ण को रसिक शिरोमणि कहते हैं जो अपनी प्यारी बातों से मन को मोह लेते हैं। श्री कृष्ण का अनुपम सौंदर्य ब्रज की गोपियों के हृदय में बसा हुआ है। श्री कृष्ण के सौंदर्य से सब मुग्ध है और उनकी बातों में सब खो जाते हैं। जिस प्रकार राधा सब कुछ भूल कर उनकी बातों में खोकर  उनके साथ खेलने लगी। 

भाषा एवं व्याकरण:

निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित खड़ी बोली के अनुसार आधुनिक रूप लिखिए:

सोभा, जसुमति, चोरि, स्याम, नीलमनि, सिरोमनि, दधि

उत्तर: सोभा – शोभा।

जसुमति – यशोमति।

चोरि – चोरी।

स्याम – श्याम।

नीलमनि – नीलमणिसिरोमनि – शिरोमणि।

दधि – दही।

2. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:

शोभा, सिंधु, भवन, विधि, वनिता, श्याम

उत्तर: शोभा – सुंदरता, सौन्दर्य।

सिंधु – सागर, जलधि।

भवन – आवास, महल।

विधि – विधाता, ब्रह्मा।

विधि – उपाय, तरीका।

वनिता – स्त्री, महिला।

श्याम – कृष्ण, कन्हैया।

Additional Questions Answers

1 thought on “Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 1 पद”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top