Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 5 शक्ति और क्षमा

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 5 शक्ति और क्षमा answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 5 शक्ति और क्षमा and select needs one.

Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 5 शक्ति और क्षमा

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 5 शक्ति और क्षमा Solutions for All Subject, You can practice these here.

शक्ति और क्षमा

पाठ – 5

Group – A: पद्य खंड

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:-

(क) ‘नर-व्याघ्र’ की आख्या किसे दी गई है?

1. सुयोधन को।

2. दु:शासन को।

3. धृतराष्ट्र को।

4. शकुनि को।

उत्तर:- सुयोधन को।

(ख) क्षमा वही भुजंग कर सकता है, जिसके पास-

1. धन हो।

2. शस्त्रास्त्र हो। 

3. शक्ति हो।

4. विष हो।

उत्तर:- शक्ति हो।

(ग) केवल विनम्रता को __________ समझ लिया जाता है|

1. वीरता।

2. मित्रता।

3. कायरता।

4. सहनशीलता।

उत्तर:- कायरता।

(घ) तीन दिवस तक कौन पंथ मांगते रहे?

1. दुर्योधन।

2. पाण्डव।

3. कृष्ण।

4. श्री राम।

उत्तर:- श्री राम।

(ङ) प्रस्तुत कविता वास्तुत: युधिष्ठिर के प्रति कहा गया कथन है। यह किसका कथन है?

1. पाण्डु का।

2. भीष्म का।

3. श्री कृष्ण का।

4. कुन्ती का।

उत्तर:- भीष्म का।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

(क) पाण्डव कौरवों से अपनी बात क्यों नहीं मानव का रहे थे?

उत्तर:- पाण्डव कौरवों से विनम्र सरल भाव से बात कर रहे थे इसलिए इसका प्रभाव कौरवों पर नहीं पड़ रहा था।

(ख) श्री राम के अनुनय का समुद्र पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर:- श्री राम समुद्र से 3 दिन तक विनयपूर्वक अनुनय कर रहे थे परंतु समुद्र पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

(ग) समुद्र की उपेक्षा पर श्रीराम ने क्या किया?

उत्तर:- समुद्र के उत्तर न देने पर श्री राम को हिट हो उठे धनुष-वान लेकर जब उन्होंने अपना रौद्र रूप दिखाया तो समुद्र त्राहिमाम करते हुए उनकी शरण में आ गया।

(घ) कविता के आधार पर बताइए की वास्तविक वीरता क्या है?

उत्तर:- जिस व्यक्ति में क्षमा, दया ,तपस्या, त्याग तथा नम्रता आदि है और आवश्यक पड़ने पर शक्ति तथा शौर्य का प्रदर्शन करता है वास्तविक में वही वीर है।

(ङ) श्री राम समुद्र से किस बात के लिए अनुनय कर रहे थे?

उत्तर:- श्री राम समुद्र से सेतु बनाने के लिए मार्ग मांग रहे थे वह समुद्र से 3 दिन तक विनम्रता से शांत होने के लिए कह रहे थे।

(च) पठित कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।

उत्तर:- यह कविता रामधारी सिंह द्वारा रचित है यह काव्य विनय एवं साहस की शिक्षा से परिपूर्ण है केवल विनम्रता को दुर्बलता समझ लिया जाता है जबकि शक्ति के साथ होने पर यह विनम्रता गुण बन जाती है। इसीलिए क्षमा दया नम्रता के साथ शक्ति का होना भी आवश्यक है।

3. निम्नलिखित पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए

(क) क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो उसको क्या, जो दंतहिन विषरहित, विनीत ,सरल हो।

उत्तर:- उक्त पंक्तियां अंबर भाग 1 के शक्ति और क्षमा नामक कविता से ली गई है इसके कवि रामधारी सिंह दिनकर है इसमें कवि ने सरलता विनम्रता और शक्ति का वर्णन किया है।

जिस प्रकार जो साप दंतहीन तथा विष रहित होता है अर्थात जिस साप का विष नही होता है उसकी अहिंसा या क्षमा का कोई मोल नहीं होता क्योंकि उस अवस्था में उसकी अहिंसा अथवा क्षमा लाचारी होती है। केवल विनम्रता को दुर्बलता समझ लिया जाता है। जो इंसान केवल विनम्र, दया, क्षमा करने वाला होता है और उसके पास कोई बल या शक्ति नही होता उस अवस्था में उसकी क्षमा का कोई मोल नहीं होता क्योंकि क्षमा को उसकी लचालरी समझ लिया जाता है, जबकि शक्ति के साथ होने पर यह विनम्रता एक गुण बन जाती हैं।

(ख) सहनसीलता, क्षमा, दया को, तभी पूजता जग है। बल का दर्प चमकता उसके, पीछे जब जगमग है।

उत्तर:- उक्त पंक्तियां अंबर भाग 1 के शक्ति और क्षमा नामक कविता से ली गई है इसके कवि रामधारी सिंह दिनकर है। इसमें कवि ने सरलता विनम्रता और शक्ति का वर्णन किया है।

कवि इस पंक्ति के द्वारा यह कहना चाहते है कि सहनसीलाता, क्षमा, दया तब ही समाज में पूज्य होती है जब आपके पास बल या शक्ति हो। अर्थात जिसके पास शक्ति है उसके क्षमा का गुणगान होता है, और जिसके पास शक्ति नही है उसकी क्षमा का कोई महत्व नहीं होता क्योंकि सक्ति के बिना क्षमा को लाचारी समझ लिया जाता है।

भाषा एवं व्याकरण:

1. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

क्षमा, विनीत, गरल, ग्रहण, कायर

उत्तर: क्षमा – दण्ड।

विनीत – धृष्ट (अविनीत)।

गरल – अमृत।

ग्रहण – त्याग।

कायर – वीर।

2. निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए:

रिपु, भुजंग, नाद, रघुपति, सागर, देह

उत्तर: रिपु: शत्रु, अरि, दुश्मन।

भुजंग: सर्प, नाग, साँप।

नाद: आवाज, ध्वनि, शब्द।

रघुपति: राम, रघुनन्दन, सीतापति।

सागर: समुद्र, सिन्धु, रत्नाकर।

देह: शरीर, काया, गात।

3. निम्नलिखित अभिव्यक्तियों को एक-एक शब्द में प्रकाशित कीजिए:

(i) जिसके दाँत न हो।

उत्तर: दंतहीन।

(ii) जो विष से रहित हो।

उत्तर: विषरहित।

(iii) जो सहन कर सकता हो।

उत्तर: सहनशील।

(iv) जिसमें शक्ति हो।

उत्तर: शक्तिशाली।

(v) जिसमें धीरज न हो।

उत्तर: अधीर।

Additional Questions Answers

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top