⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NCERT Class 8 Social Science Chapter 7 उत्पादन के कारक

NCERT Class 8 Social Science Chapter 7 उत्पादन के कारक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Social Science Chapter 7 उत्पादन के कारक and select need one. NCERT Class 8 Social Science Chapter 7 उत्पादन के कारक Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Social Science Texbook Solutions Hindi Medium.

NCERT Class 8 Social Science Chapter 7 उत्पादन के कारक

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Social Science Textual Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Social Science Notes, CBSE Class 8 Social Science Hindi Medium Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 7

Part – 1: Samaj Ka Aadhyan: Bharat or Uske Aage

महत्त्वपूर्ण प्रश्न:

1. उत्पादन के कौन-कौन से कारक हैं? 

उत्तर: उत्पादन के चार मुख्य कारक हैं— भूमि, श्रम, पूँजी, और उद्यमिता। प्रौद्योगिकी एक सहयोगी और महत्वपूर्ण कारक है।

2. ये कारक कैसे अंतर्संबंधित हैं? 

उत्तर: उत्पादन के सभी कारक एक-दूसरे के पूरक और अंतर्संबंधित होते हैं। किसी भी वस्तु या सेवा के निर्माण के लिए इन सभी कारकों को एक साथ संयोजित किया जाता है। यदि इनमें से किसी एक कारक की अनुपस्थिति हो, तो उत्पादन की गुणवत्ता गिर सकती है या उत्पादन पूरी तरह रुक सकता है।

3. उत्पादन में मानव पूँजी की क्या भूमिका है और इसके सहायक तत्व कौन-से हैं? 

उत्तर: मानव पूँजी व्यक्ति के विशिष्ट ज्ञान, कौशल, अनुभव और निर्णय लेने की क्षमता का योग है। यह श्रम की गुणवत्ता बढ़ाती है और आर्थिक मूल्य सृजन में योगदान देती है। इसके मुख्य सहायक तत्व शिक्षा, प्रशिक्षण, और स्वास्थ्य सेवा हैं।

आइए पता लगाएँ:

1. आपकी सूची (दुकानों की) में से किन वस्तुओं को ‘भूमि’ की श्रेणी में रखा जा सकता है? 

उत्तर: ‘भूमि’ के अंतर्गत केवल जमीन ही नहीं, बल्कि प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए सभी प्राकृतिक संसाधन जैसे— मिट्टी, वन, जल, वायु, सूर्य का प्रकाश, खनिज, तेल और प्राकृतिक गैस आते हैं।

आइए विचार करें:

1. आधारभूत संरचनाएँ एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी व्यवस्थाएँ मानव पूँजी को विकसित करने में किस प्रकार अपनी भूमिका निभाते हैं? 

उत्तर: अच्छा स्वास्थ्य लोगों के संज्ञानात्मक विकास में सहायता करता है। जब श्रमिक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं, तो वे अधिक ऊर्जा, सृजनात्मकता और दक्षता के साथ कार्य करते हैं और स्वास्थ्य कारणों से कम अवकाश लेते हैं।

2. विद्यालयी शिक्षा के दो वर्षों की हानि ने विमर्श (हर्ष) को कैसे प्रभावित किया होगा? 

उत्तर: शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने योग्य बनाती है। शिक्षा की हानि से हर्ष के कौशल और संज्ञानात्मक विकास में कमी आई होगी, जिससे भविष्य में उसकी मानव पूँजी (उत्पादकता) नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी।

3. जब किसी व्यवसाय में आवश्यक कौशलयुक्त श्रमिक नहीं मिलते तो उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है? 

उत्तर: कौशलयुक्त श्रमिक (मानव पूँजी) के बिना उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो सकती है, क्योंकि हर कार्य (जैसे मशीन चलाना, डिजाइन बनाना) के लिए विशेष ज्ञान और कौशल की आवश्यकता होती है।

4. क्या कुछ कार्य अन्य कार्यों से अधिक महत्वपूर्ण हैं? क्या होगा यदि कोई सड़कों की सफाई न करे, कूड़ा न उठाए, किसान फसल उगाना बंद कर दें? 

उत्तर: कोई भी कार्य कम महत्वपूर्ण नहीं है। उत्पादन और अर्थव्यवस्था एक ‘आपूर्ति शृंखला’ (Supply Chain) और अंतर्संबंध पर निर्भर करते हैं। यदि कोई सफाई न करे या फसल न उगाए, तो समाज का पूरा ढाँचा और जन-जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो जाएगा।

आइए पता लगाएँ:

1. आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि उत्पादन की स्वदेशी तकनीकों में अत्यधिक गिरावट आ चुकी है? 

उत्तर: हिंद महासागर में यूरोपीय आगमन और नई व उन्नत प्रौद्योगिकी (मशीनें आदि) के विकास के कारण स्वदेशी और पारंपरिक तकनीकों का पतन हुआ है।

आइए विचार करें:

1. स्थानीय समुदायों और जैव-विविधता पर औद्योगिक गतिविधियों का क्या प्रभाव पड़ता है? 

उत्तर: यदि प्राकृतिक संसाधनों का सावधानी से उपयोग न किया जाए, तो प्रदूषण होता है और संसाधनों का क्षरण होता है। उदाहरण के लिए, कारखानों और चमड़ा उद्योगों का अपशिष्ट नदियों और मिट्टी को प्रदूषित कर सकता है, जो मनुष्यों और पशु-पक्षियों के लिए हानिकारक है।

प्रश्न और क्रियाकलाप’:

1. उत्पादन के कारक एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं? पाठगत अभ्यास में उत्पादन के कारकों को वर्गीकृत करने में आपने किन-किन कठिनाइयों का सामना किया?

उत्तर: भूमि: यह प्राकृतिक संसाधनों (जल, वन, खनिज) का प्रतिनिधित्व करती है।

श्रम: यह मनुष्यों द्वारा किया गया शारीरिक और मानसिक प्रयास है।

पूँजी: यह धन और मानव निर्मित भौतिक संपत्तियां (मशीनें, उपकरण, कारखाने) हैं।

उद्यमिता: यह वह क्षमता है जो जोखिम उठाती है और अन्य सभी कारकों को एकत्रित कर उत्पादन करती है।

2. मानव पूँजी, भौतिक पूँजी से किस प्रकार भिन्न है? 

उत्तर: भौतिक पूँजी में टिकाऊ संपत्ति जैसे मशीनें, वाहन, कारखाने और धन आते हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है। इसके विपरीत, मानव पूँजी मनुष्य के भीतर निहित ज्ञान, कौशल, अनुभव और विशेषज्ञता का योग है जिसे शिक्षा व प्रशिक्षण से विकसित किया जाता है।

3. प्रौद्योगिकी व्यक्ति के कौशल और ज्ञान के विकास को किस प्रकार परिवर्तित कर रही है, आप इस विषय में क्या सोचते हैं?

उत्तर: प्रौद्योगिकी ने ज्ञान तक पहुँच को बहुत आसान बना दिया है। ‘स्वयं’ (SWAYAM) और ‘नेशनल करियर सर्विस’ जैसे ऑनलाइन मंचों के माध्यम से व्यक्ति घर बैठे नए कौशल सीख सकते हैं और रोजगार के अवसर खोज सकते हैं, जिससे भौगोलिक सीमाएँ समाप्त हो गई हैं।

4. कौशल वह है जिसे आप अभ्यास से सीखते और उसमें निपुण होते हैं। यह किसी भी कार्य, जैसे- खेल खेलना, रचनात्मक लेखन करना, गणित की समस्याएँ हल करना, भोजन बनाना आदि के प्रभावी निष्पादन में आपकी सहायता करता है। यहाँ तक कि लोगों से उचित संवाद स्थापित करना भी एक कौशल है। यदि आज आपको कोई एक कौशल सीखने का अवसर मिले तो आप कौन-सा कौशल. सीखना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर: यदि मुझे आज कोई एक कौशल सीखने का अवसर मिले, तो मैं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग (Coding) सीखना चाहूँगा। क्योंकि आज के समय में यह एक बहुत उपयोगी और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशल है। इसे सीखकर मैं नई-नई वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सॉफ्टवेयर बना सकता हूँ। साथ ही, इससे अच्छी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर भी मिलते हैं। यह कौशल मेरी रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता और तकनीकी ज्ञान को भी बढ़ाएगा। इसलिए मैं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखना चाहूँगा।

5. क्या आप मानते हैं कि उद्यमिता उत्पादन की ‘प्रेरक शक्ति’ है? क्यों या क्यों नहीं? 

उत्तर: हाँ, उद्यमिता प्रेरक शक्ति है क्योंकि उद्यमी ही नए विचार (नवाचार) लाता है, अपनी पूँजी और समय का जोखिम उठाता है, और भूमि, श्रम व पूँजी जैसे अन्य निष्क्रिय कारकों को एक साथ मिलाकर उपयोगी वस्तुओं व सेवाओं का निर्माण करता है।

6. क्या प्रौद्योगिकी अन्य कारकों, जैसे श्रम को प्रतिस्थापित कर सकती है? यह अच्छा है या बुरा? अपने उत्तर की पुष्टि उदाहरण की सहायता से करें।

उत्तर: हाँ, प्रौद्योगिकी श्रम को प्रतिस्थापित कर सकती है। उदाहरण के लिए, कृषि में मशीनों के उपयोग ने मानव श्रम पर निर्भरता कम कर दी है। यह अच्छा है क्योंकि इससे उत्पादन तेजी से और कम लागत में होता है, लेकिन बुरा भी है क्योंकि इससे कुछ लोगों के रोजगार छिन सकते हैं।

7. शिक्षा और कौशल-प्रशिक्षण मानव पूँजी को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? क्या वे एक-दूसरे को प्रतिस्थापित करते हैं या पूरक हैं? 

उत्तर: शिक्षा बुनियादी ज्ञान और साक्षरता देती है, जबकि कौशल-प्रशिक्षण व्यक्ति को किसी विशिष्ट कार्य (जैसे इंजीनियरिंग या बढ़ईगिरी) में निपुण बनाता है। ये एक-दूसरे को प्रतिस्थापित नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं।

8. कल्पना कीजिए कि आप एक व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं जो स्टील की पानी की बोतलों का उत्पादन करेगा। आपको किस प्रकार के इनपुट्स की आवश्यकता होगी? आप उन्हें कैसे प्राप्त करेंगे? यदि कोई एक कारक उपलब्ध न हो तो आपके व्यवसाय के संचालन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर: आपको भूमि (कारखाने की जगह), श्रम (मशीन चलाने वाले कर्मचारी), पूँजी (स्टील का कच्चा माल, भट्ठी, धन) और उद्यमिता की आवश्यकता होगी। यदि एक भी कारक (जैसे स्टील या कर्मचारी) उपलब्ध न हो, तो उत्पादन की ‘आपूर्ति श्रृंखला’ (Supply Chain) टूट जाएगी और काम रुक जाएगा।

9. किसी उद्यमी या संस्थापक का साक्षात्कार कीजिए और जानिए कि उन्हें व्यवसाय आरंभ करने की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त हुई, उन्हें कौन-कौन से अवसर प्राप्त हुए और उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आप समूहों में बँटकर एक प्रश्नावली बना सकते हैं और प्राप्त जानकारी को एक रिपोर्ट में साझा कर सकते हैं।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

10. अर्थशास्त्री की भाँति विचार करें। आइए पता लगाएँ कि क्या होता है जब परिस्थितियाँ परिवर्तित होती हैं। यदि आप रत्ना होते तो, निम्नलिखित परिस्थितियों में क्या करते? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करें।

(क) मान लीजिए कि आपके कार्यस्थल का किराया अचानक दोगुना हो जाता है।

क्या आप लागत की भरपाई के लिए परोसे जाने वाले भोजन की कीमत बढ़ाएँगे?

क्या आप सस्ते स्थान की खोज करेंगे?

यह आपके व्यवसाय को किस प्रकार प्रभावित करेगा?

(ख) कल्पना कीजिए कि आपका एक कर्मचारी अचानक काम छोड़ देता है।

क्या शेष कर्मचारी उतना ही काम संभाल सकते हैं?

नए कर्मचारी को आकर्षित करने के लिए क्या आप अधिक वेतन देंगे?

(ग) आपको अपने भोजनालय में अच्छी तकनीकी एवं उपकरण लाने के लिए एक लघु ऋण प्राप्त होता है।

क्या इससे उत्पादन में वृद्धि या गुणवत्ता में सुधार होगा?

क्या आप इसकी सहायता से अधिक ग्राहकों तक पहुँच पाएँगे?

(घ) मान लीजिए कि आपके पड़ोस में एक नया भोजनालय खुल जाता है।

आप ग्राहकों को आकर्षित करने और उन्हें अपना ग्राहक बनाए रखने के लिए क्या करेंगे?

क्या आप अपनी सेवा में सुधार करेंगे, कीमत कम करेंगे या फिर कुछ नया उपलब्ध कराएँगे?

(ङ) व्यवसाय संचालन को अधिक सहज बनाने हेतु किन सरकारी नियमों में संशोधन किए जाने चाहिए?

उत्तर: (क) यदि कार्यस्थल का किराया दोगुना हो जाए, तो मैं पहले किसी सस्ते स्थान की तलाश करूँगा। यदि आवश्यक हुआ, तो भोजन की कीमत में थोड़ा-सा बढ़ावा करूँगा। इससे कुछ समय के लिए लाभ कम हो सकता है, लेकिन व्यवसाय जारी रहेगा।

(ख) यदि एक कर्मचारी काम छोड़ दे, तो कुछ समय तक शेष कर्मचारी मिलकर काम संभालेंगे। साथ ही, नए कर्मचारी को आकर्षित करने के लिए उचित वेतन और अच्छी सुविधाएँ दी जाएँगी।

(ग) यदि मुझे लघु ऋण मिले, तो मैं नए उपकरण और आधुनिक तकनीक खरीदूँगा। इससे भोजन की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ेगा तथा अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

(घ) यदि पास में नया भोजनालय खुल जाए, तो मैं स्वादिष्ट भोजन, बेहतर सेवा, उचित मूल्य, साफ-सफाई और नए व्यंजन उपलब्ध कराकर ग्राहकों को बनाए रखने का प्रयास करूँगा।

(ङ) व्यवसाय संचालन को सरल बनाने के लिए सरकार को लाइसेंस प्रक्रिया आसान करनी चाहिए, छोटे व्यवसायों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना चाहिए तथा कर (टैक्स) संबंधी नियमों को सरल बनाना चाहिए। इससे छोटे उद्यमियों को व्यवसाय चलाने में सुविधा होगी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top