NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 16

दूर्वा

अभ्यास

1. पाठ से

(क) लोककथा में गोमा बिना खेत जोते अपने बैलों को हाँककर घर की ओर क्यों चल पड़ा?

उत्तर: लोककथा में गोमा बिना खेत जोते अपने बैलों को हाँककर घर की ओर इसलिए चल पड़ा क्योंकि तीन साल से वर्षा बहुत कम हुई थी। न फसलें हुई थी न चारा। इस वर्ष भी आषाढ़ सूखा ही रह गया। वर्षा की कोई आशा नहीं थी। “खेत जोतकर क्या करूँगा सोचकर  गोमा ने एक लंबी साँस छोड़ी और मन ही मन सोचा, ओर वह बैलों को हाँकते हुए वापिस घर की ओर चल पड़ा।

(ख) गोमा को पेड़ के नीचे बैठा देखकर बूढ़ी अम्मा ने उससे क्या कहा?

उत्तर: गोमा को पेड़ के नीचे बैठा देखकर बूढ़ी अम्मा ने उससे यह कहा कि यह समय तो खेत जोतने का है और तुम आराम कर रहे हो। वर्षा तुम्हारे हाथ में नहीं है। यह तो प्रकृति पर निर्भर है। जब बादल बनेंगे तो वर्षा अवश्य होगी। तुम्हारा काम है खेत जोत-जोतकर तैयार करना। तुम अपना काम समय पर करो। प्रकृति अपना काम अवश्य समय पर करेगी। वर्षा अवश्य होगी।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) गोमा ने अपने खेतों को क्यों जोता?

उत्तर: बूढी अम्मा की बातों से उसकी थोड़ी आशा बढ़ी। अगले दिन पूरे उत्साह से गोमा ने अपने खेतों को जोता।

2. क्या होता अगर

(क) गोमा खेतों को तैयार न करता?

उत्तर: गोमा खेतों को तैयार न करता तो तीन साल बाद हुई बारिश का पानी उसके खेतों तक नहीं पहुंचता और उसकी खेती बिना फसल के बंजर रह जाती।

(ख) गोमा को बूढ़ी अम्मा नहीं मिलती?

उत्तर: गोमा को बूढ़ी अम्मा नहीं मिलती तो वह परेशान रहता और खेत जोतने नहीं जाता।

(ग) बुढी अम्मा की बात पर गोमा ध्यान न देता?

उत्तर: बुढी अम्मा की बात पर गोमा ध्यान न देता तो उसकी आशा टूट जाती और वह खेत नहीं जोतता फिर वर्षा का पानी उसके खेतों तक नहीं पहुंचता।

(घ) इस साल भी वर्षा न होती?

उत्तर: अगर इस साल भी वर्षा नहीं होती, तो सूखा पड़ जाता, अनाज नहीं मिलता।

3. वर्षा कैसे हो!

(क) बूढ़ी अम्मा ने वर्षा न होने का क्या कारण बताया था?

उत्तर: बूढ़ी अम्मा ने वर्षा न होने का कारण यह बताया कि बहुत सारे पेड़ काट दिए गए हैं, जिससे हरियाली कम होने लगी है और पेड़ अधिक होते तो वर्षा भी अवश्य हो जाती।

(ख) क्या तुम बूढ़ी अम्मा की बात से सहमत होते? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।

उत्तर: हाँ, मैं बूढ़ी अम्मा की बात से सहमत हूँ क्योंकि अधिक पेड़ों की उपस्थिति से वर्षा अच्छी और समय पर होती है।

4. गाँव और पशु

(क) “इस वर्ष भी आषाढ़ सूखा ही रहा।” 

लोककथा से जाहिर होता है कि गोमा के गाँव में तीन साल से वर्षा नहीं हुई थी। वर्षा न होने के कारण उनके गाँव के बैलों, खेतों और पेड़ों में क्या बदलाव आए होंगे?

उत्तर: वर्षा न होने के कारण उनके गाँव के बैलों, खेतों और पेड़ों में यह बदलाव आए गाँव के बैलों, खेतों और पेड़ों की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। खेत और पेड़ सूख गए थे, और बैलों को खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहे थे, जिससे वे कमजोर हो गए थे।

(ख) “सवेरे सवेरे अपने पशुओं की ये आवाज़ें सुनने के लिए उसके कान तरस गए थे।” गोमा ने बहुत समय बाद अपने पशुओं की वे आवाज़ें सुनी थीं। क्यों?

उत्तर: गोमा ने बहुत समय बाद अपने पशुओं की वे आवाज़ें सुनी थीं क्योंकि वर्षा की कमी के कारण जानवर उदास हो रहने लगते थे। बादलों को देखकर गाय खुशी से रंभाने लगी थी और बकरियाँ मिमियाने लगी थीं।

5. सोचने की बात

बूढ़ी अम्मा ने कहा, “वर्षा अवश्य होगी।”

(क) तुम्हारे विचार से बूढ़ी अम्मा ने गोमा से यह बात क्यों कही?

उत्तर: मेरे विचार से बूढ़ी अम्मा ने गोमा से यह बात इसलिए कही क्योंकि वह चाहती थीं कि गोमा मेहनत से कभी पीछे न हटे।

(ख) क्या उन्हें मालूम था कि इस साल वर्षा होगी? या उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर केवल अंदाजा लगाया था?

उत्तर: बूढ़ी अम्मा को इस साल वर्षा होने की जानकारी थी या नहीं, लेकिन उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर अनुमान लगाया था।

(ग) वर्षों और पेड़ों के संबंधों के बारे में सोचो। पाँच-पाँच बच्चों के समूह बताकर इस बारे में बातचीत करो। फिर सबको अपने समूह के विचार बताओं।

उत्तर: वर्षा और पेड़ों के बीच गहरा संबंध है। यदि वर्षा होती है, तो धरती को जल प्राप्त होगा, जिससे पेड़-पौधे हरे-भरे होंगे और उनका विकास होगा, अन्यथा वे मुरझा जाएंगे और सूख जाएंगे।

6. कैसा था गोमा

सही शब्दों पर गोला लगाओ-

कामचोर, आलसी, मेहनती, भोला-भाला, मूर्ख, समझदार, गरीब, अमीर, कमजोर,

लगन का पक्का

अब अपने उत्तर का कारण नीचे लिखो

मेरे बिचार से गोमा ……… व्यक्ति था क्योंकि……..

______________________________

______________________________

उत्तर: मेरे विचार से गोमा मेहनती व्यक्ति था क्योंकि वह अपने काम को ईमानदारी और लगन से करता था, कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम से पीछे नहीं हटता था।

7. डाँवाडोल

“कई बार उसका मन डाँवाडोल भी हुआ।”

गोमा खेतों में काम करने जा रहा था। कई बार उसने घर लौट जाने की बात भी सोची। तुम्हारा मन भी ज़रूर कभी डाँवाडोल होता होगा? ऐसा कब-कब होता है? अपने ढंग से सोचकर इस सूची को पूरा करो।

(क) जब खूब नींद आ रही हो और दोस्त खेलने को बुलाने लगे।

(ख) _______________।

उत्तर: जब आपको पढ़ाई भी करनी हो और खेलना भी हो।

(ग) _______________।

उत्तर: कुछ खाने को मन करे और माँ खाने के लिए मना करदे।

(घ) _______________।

उत्तर: जब आपको कही जाना हो और आपकी माँ ने निकलने के लिए मना किया हो।

(ङ) _______________।

उत्तर: स्कूल जाने का मन नहीं हो और स्कूल जाना पड़ रहा हो।

8. खेती

इस लोककथा में खेती से संबंधित अनेक शब्द आए हैं। उनकी सूची बनाओ। फिर उन्हें वर्णमाला के क्रम से लिखो।

उत्तर: किसान, खेत, गाय, जोड़ी बैल, जोतना, फसलें, मेंड, धरती वर्षा, हल।

9. तुम्हारी लोककथा

यह मालवा (मध्यप्रदेश) की एक लोककथा है। तुम्हारे प्रांत की भाषा/बोली में भी कुछ लोककथाएँ होंगी जिसे लोग सुनते-सुनाते होंगे। उनमें से तुम अपनी पसंद की किसी लोक कथा को अपनी कॉपी में लिखी और अपने मित्रों को सुनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

10. किसका काम

तुम गीत-गाने, किस्सा-कहानी को सुनने के अलावा फ़िल्में भी देखते होगे। अब तुम पता करो कि-

(क) लोकगीतों और लोककथाओं को कौन कौन लोग बनाते और गाते हैं?

उत्तर: लोकगीतों और लोककथाओं ग्रामीण लोग बनाते और गाते हैं, लेकिन आजकल इनका प्रचलन शास्त्रीय संगीत में भी अधिक  बढ़ गया है।

(ख) क्या लोककथाओं पर भी नाटक या सिनेमा बना है? कुछ के नाम बताओ।

ऊपर के काम में तुम बड़ों से भी मदद ले सकते हो।

उत्तर: हाँ लोककथाओं पर भी नाटक या सिनेमा बना है। जैसे नागिन और पहेली।

11. अपनी भाषा

नीचे लिखे वाक्यों को अपने ढंग से सार्थक रूप में तुम जिस तरह भी लिख सकते हो वैसे लिखो।

(क) उसने बादलों को जी भर निहारा

उत्तर: जी भर उसने बादलों को निहारा।

(ख) वर्षा की कोई आशा नहीं बँध रही थी।

उत्तर: वर्षा की कोई आशा ही नहीं थी।

(ग) गोमा ने फिर हिम्मत बटोरी

उत्तर: गोमा ने फिर हिम्मत की।

(घ) उसने घर की राह पकड़ ली।

उत्तर: उसने घर की राह ली।

(ङ) वर्षा बरसाना तुम्हारे हाथ में नहीं है।

उत्तर: वर्षा का होना तुम्हारे हाथ में नहीं है।

12. बहुमूल्य सामान

खेती से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सामानों की सूची बनाओ और उस सूची में से जो सामान तुम्हारे प्रदेश की खेती से प्राप्त होता है उसका भी अलग से उल्लेख करो।

उत्तर:

खेती से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सामानों की सूचीमेरे प्रदेश (असम) की खेती से प्राप्त होने वाले प्रमुख सामान
अनाज: गेहूँ, चावल, जौ, मक्का, बाजराचावल, चाय, जूट, सरसों, गन्ना, हल्दी, केला, नारियल, अनानास, सुपारी
दालें: चना, मूंग, मसूर, अरहर, उड़द
मसाले: हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा, इलायची
फल: आम, केला, सेब, अनार, नारियल, अंगूर
फाइबर फसलें: कपास, जूट, सन
गन्ना: चीनी और गुड़ उत्पादन के लिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top