🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 16 मूक्ति की आकांक्षा

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 16 16 मूक्ति की आकांक्षा answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 16 मूक्ति की आकांक्षा and select needs one.

Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 16 मूक्ति की आकांक्षा

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 16 मूक्ति की आकांक्षा Solutions for All Subject, You can practice these here.

मूक्ति की आकांक्षा

पाठ – 16

Group – B: पद्य खंड

बौध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) पिंजरे के बाहर हवा में किसकी जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी?

(i) कवि।

(ii) चिड़िया।

(iii) बहेलिया।

(iv) बटोही।

उत्तर:- चिड़िया।

(ख) पिंजरे से बाहर चिड़िया के पानी के लिए जल स्रोत है-

(i) समुद्र। 

(ii) नदी।

(iii) झरना।

(iv) सभी।

उत्तर:- सभी।

(ग) बाहर दाने का टोटा है- का आशय क्या है- 

(i) बाहर चिड़िया के लिए भरपूर अनाज के दाने हैं।

(ii) बाहर चिड़िया को दान मिलना कठिन है।

(iii) बाहर चिड़िया को  दाना बिल्कुल नहीं मिल सकता।

(iv) बाहर चिड़िया को दान मिलना असंभव है।

उत्तर:- बाहर चिड़िया को दान मिलना कठिन है।

(घ) बाहर सुख-सुविधाओं का अभाव और प्राणों तक का खतरा होने पर भी चिड़िया मुक्ति का गाना क्यों गाना चाहेगी?

(i) उसे अपने प्राणों से कोई मोह नहीं है।

(ii) वह सुख-सुविधाओं की आदि नहीं है।

(iii) उसके लिए आजादी के सामने सारी सुख सुविधाएं तुच्छ हैं।

(iv) उसे गाने में आनंद मिलता है।

उत्तर:- उसके लिए आजादी के सामने सारी सुख सुविधाएं तुच्छ है।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए:

(क) पिंजरे से बाहर की दुनिया को निर्माम क्यों बताया गया है?

उत्तर:- क्योंकि चिड़िया को बाहर अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, चिड़िया को बाहर बहेलिया का भी डर है।

(ख) अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी-इससे कई का क्या अभिप्राय है?

उत्तर:- इसके द्वारा कवि यह कहना चाहते हैं कि बाहर की दुनिया इतनी बड़ी है इतनी भीड़ है की चिड़िया को अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी।

(ग) पिंजरे के बाहर चिड़िया को किसका डर है?

उत्तर:- बहेलिया का।

(घ) बाहर जल के अनेक स्रोत होते हुए भी चिड़िया को जल के लिए भड़काने की बात कवि ने क्यों की है?

उत्तर:- क्योंकि दुनिया बहुत बड़ी है और चिड़िया को जल ढूंढने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है।

(ङ) ‘यहां चुग्गा मोटा है’ – इसका क्या अभिप्राय है।

उत्तर:- इसके द्वारा कभी यह कहना चाहते हैं कि पिंजरा में चिड़िया के लिए आवश्यकता से अधिक दाना रखा गया है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) पिंजरे के अंदर चिड़िया को क्या-क्या सुख सुविधा उपलब्ध है?

उत्तर:- चिड़िया को पिंजरे के अंदर जल तथा आवश्यकता से अधिक भोजन रखा गया है और उसे बहेलिया का भी डर नहीं है वह जब चाहे बिना किसी रूकावट या बाधा के गीत गा सकती है।

(ख) पिंजरे से बाहर चिड़िया को किन-किन सुविधाओं का सामना करना पड़ता है?

उत्तर:- पिंजरे के बाहर चिड़िया को पानी ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है तथा भोजन मिलना बहुत कठिन है तथा उसे बहेलियों का भी डर है।

(ग) पिंजरे में बंद चिड़िया को कभी बाहरी दुनिया के किन-किन वास्तविकताओं से परिचित करना चाहता है और क्यों?

उत्तर:- कवि चिड़िया से कहते हैं कि उसे जल स्रोत के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा, बाहर की दुनिया बहुत बड़ी और निर्मम है उसे अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी बाहर भोजन मिलना बहुत कठिन है वह स्वतंत्र पूर्वक उड़ तो सकती है पर उसे हमेशा बहेलिया का डर रहेगा।

(घ) पिंजरे के भीतर चिड़िया के निर्द्वंद्व कंठ स्वर-का क्या आशय है?

उत्तर:- इस पंक्ति से कवि का आशय यह है कि पिंजरे के भीतर चिड़िया बिना किसी रूकावट या बड़ा के गाना गा सकती हैं।

(ङ) कविता में चित्र चिड़िया के स्वभाव के माध्यम से कभी क्या संदेश देना चाहते हैं?

उत्तर:- कवि यह संदेश देना चाहते हैं की आजादी की कर सभी भौतिक सुख सुविधा से महत्वपूर्ण होती है। इस कविता के द्वारा कवि ने आजादी के महत्व को दर्शाया है। संसार में मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतु स्वतंत्र रहना चाहते हैं। पिंजरे में बंद चिड़िया की इसी आतुरता और आकांक्षा को प्रस्तुत कविता में बनी दी गई है।

भाषा एवं व्याकरण:

1. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित विभक्तियाँ किस–किस कारक की है? 

(क) हवा में उन्हें अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी।

उत्तरः हवा में उन्हें अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी – अधिकरण कारक, संबंध कारक।

(ख) चिड़िया को पानी के लिए भटकना पड़ता है।

उत्तरः चिड़िया को पानी के लिए भटकना पड़ता है – संप्रदान कारक।

(ग) यहाँ कटोरी में भरा जल गटकना है।

उत्तर: यहाँ कटोरी में भरा जल गटकना है – अधिकरण कारक।

(घ) बाहर दाने का टोटा है।

उत्तरः बाहर दाने का टोटा है – संबंध कारक।

(ङ) पिंजड़े से जितना अंग निकल सकेगा, निकालेगी।

उत्तरः पिंजड़े से जितना अंग निकल सकेगा, निकालेगी – अपादान कारक।

2. निम्नलिखित शब्दों के तीन–तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए: 

चिड़िया, धरती, हवा, समुद्र, नदी, पानी, जिस्म, आशंका, मुक्ति

उत्तर: चिड़िया: पक्षी, खग, विहग।

धरती: भू, भूमि, पृथ्वी।

हवा: पवन, वायु, समीर।

समुद्र: जलधि, जलनिधि, सागर।

नदी: सरिता, आपगा, सरि।

पानी: जल, वारि, अम्बु।

जिस्म: तन, शरीर, गात।

आशंका: संदेह, शक, भय।

मुक्ति: स्वतंत्रता, स्वच्छंदता,आजादी।

कवि सबंधित प्रश्न उत्तर:

1. मुक्ति की आकांक्षा कविता के कवि का नाम क्या है?

उत्तर: सर्वेश्वरदयाल सक्सेना।

2. उनका जन्म कहा हुआ था?

उत्तर: 1927 के जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

3. उनकी उच्च शिक्षा कहा हुई थी?

उत्तर: इलाहबाद।

4. उनका निधन कब हुआ था?

उत्तर: 1983में।

5. उनकी रचनाओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर: उनकी प्रमुख कृतियां है –

(i) काठ की घंटियां।

(ii) कुआनो नदी।

(iii) जंगल का दर्द।

(iv) खुंटियों पर टंगे लोग।

(v) पागल कुत्तों का मसीहा।

(vi) सोया हुआ जल।

(vii) लड़ाई।

(viii) बकरी आदि।

6. कौन से साहित्य के लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार मिला था?

उत्तर: खुंटियों पर टंगे लोग।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top