🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 14 पर्वों का देश भारत

Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 14 पर्वों का देश भारत answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 14 पर्वों का देश भारत and select needs one.

Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 14 पर्वों का देश भारत

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 14 पर्वों का देश भारत Solutions for All Subject, You can practice these here.

पर्वों का देश भारत

पाठ – 14

Group – B: गद्य खंड

बौध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए:

(क) विश्व की शांति अहिंसा और एकता का पाठ किसने पढ़ाया है?

(i) देवों और महापुरुषों ने।

(ii) नेताओं और अधिकारियों ने। 

(iii) देश और देशवासियों ने।

(iv) सुरक्षाकर्मियों और सेनाओं ने।

उत्तर: देवों और महापुरुषों ने।

(ख) इनमें से कौन सा पर्व राष्ट्रीय पर्व नहीं है?

(i) गांधी जयंती।

(ii) स्वतंत्रता दिवस।

(iii) गणतंत्र दिवस।

(iv) महावीर जयंती।

उत्तर: महावीर जयंती।

(ग) ओणम कहां मनाया जाता है?

(i) कर्नाटक।

(ii) केरल।

(iii) महाराष्ट्र।

(iv) तमिलनाडु।

उत्तर: केरल।

(घ) दीपावली कब मनाई जाती है?

(i) पूर्णिमा के दिन।

(ii) अमावस्या के दिन।

(iii) पंचमी के दिन।

(iv) अष्टमी के दिन।

उत्तर:- अमावस्या के दिन।

(ङ) मिलाद-उन- नबी किसके जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है?

(i) मोहम्मद निजामुद्दीन औलिया।

(ii) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद।

(iii) जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर।

(iv) हजरत मोहम्मद।

उत्तर:- हजरत मोहम्मद।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) भारत कैसा देश है?

उत्तर:- भारत अत्यंत सुंदर रमणीय शांति एवं प्राकृतिक वैभव से भरपूर देश है।

(ख) अपने आप को भाग्यशाली कौन मानता है और क्यों?

उत्तर:- भारत भूमि पर जन्म लेने वाला हर व्यक्ति अपने आप को भाग्यशाली मानता है क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से भी जो स्वरूप हमारे देश का है वह विश्व में किसी दूसरे देश का नहीं है।

(ग) भारत के गले का हर किन नदियों को कहा गया है?

उत्तर: गंगा-यमुना-ब्रह्मपुत्र जैसी  महान नदियों को।

(घ) उगादि किस प्रकार का पर्व है और वह कहां मनाया जाता है?

उत्तर:- चैत्र शुक्ल के प्रथम दिन आंध्र कर्नाटक और तमिलनाडु में उगादि पर मनाया जाता है।

(ङ) मुस्लिम पर्व कौन-कौन से हैं?

उत्तर:- (i) ईद-उल -फितर।

(ii) ईद-उल-जुहा। और

(iii) मिलाद-उन-नबी।

(च) राष्ट्रीय पर्व कौन-कौन से हैं? 

उत्तर:- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती हमारे राष्ट्रीय पर्व है।

(छ) पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से पर्व मनाया जाते हैं?

उत्तर:- होली, रक्षाबंधन, शरद् पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के रूप में अनेक बार मनाई जाती है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के सम्यक उत्तर दीजिए:

(क) भारत के सबसे बड़ी विशेषता क्या है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- भारत की सबसे बड़ी विशेषता है- अनेकता में एकता हमारे देश में अनेक धर्म एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं यह तरह-तरह के पर्व मनाए जाते हैं गांधी जी हमारे राष्ट्रपिता थे 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जाती है यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है इसे पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

(ख) महापुरुषों के जन्मदिन को हम पर के रूप में क्यों मनाते हैं?

उत्तर:- महापुरुषों के जन्मदिन को हम पर्व के रूप में मनाते हैं क्योंकि सभी धर्म के महापुरुषों के जीवन में एक अनोखी समानता है सभी महापुरुषों ने सेवा, त्याग, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाया है।

(ग) असम में बिहू का क्या महत्व है यह कितना प्रकार के हैं और कब-कब मनाए जाते हैं?

उत्तर:- असम में बिहू का बहुत महत्व है यह खुशी यानी आनंद का पर्व है इसमें बिहू नृत्य एवं बहुगान पूरे महीने नाचे एवं गए जाते हैं।

 तीन प्रकार के बिहू मनाए जाते हैं-

1. बैशाख महीने की पहली तारीख को मनाया जाने वाले बिहू को बहाग बिहू या रंगाली बिहु  कहते हैं।

2. माघ बिहू खाने खिलाने की अनोखी परंपरा के कारण इसे भोगाली बिहू भी कहते हैं। और

3. असमिया पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने में कार्तिक बिहू भी मनाया जाता है। जिसमें तुलसी के पौधे के समक्ष और खेतों में दीप जलाकर अच्छी फसल होने की प्रार्थना की जाती है।

(घ) किस पर्व को फूलों का पर्व कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: ओणम केरल में मनाया जाता है ओणम के साथ राजा बलि और वामन-अवतार की पौराणिक कथा जुड़ी हुई है राजा बलि बहुत ही न्याय प्रिय और परम दानवीर था उनके शासन में प्रजा बहुत सुखी था ऐसा विश्वास है कि ओणम के दिन महाबली अपनी प्रजा को देखने आते हैं प्रजा उनका स्वागत सत्कार करती है  इसलिए ओणम को फूलों का पर्व कहा जाता है।

(ङ) रंगों का त्योहार क्या है इस त्यौहार की विशेषताएं बताइए।

उत्तर:- होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है ब्रज की होली बहुत प्रसिद्ध है या उत्तर भारत का बड़ा पर्व है बसंत पंचमी से ही होली शुरू हो जाती है। यह अबीर का त्यौहार है फाल्गुन की पूर्णिमा को होली जलाई जाती है दूसरे दिन लोग आपस में गुलाल लगाते हैं और रंग डालते हैं यह एक ऐसा पर्व है जिसमें आयु, जाती, शिक्षा, वर्ग भेद आदि को भुलाकर सब लोग परस्पर प्रेम से गले मिलते हैं। स्त्री-पुरुष, बच्चे अपनी-अपनी टोलिया बनाकर मस्ती से नाचते और फाग गाते हुए नगर-गांव में घूमते हैं इस रंगों का त्यौहार भी कहते हैं।

(च) होलिका कौन थी उसे कौन सा वरदान प्राप्त था?

उत्तर:- होलिका हिरणकश्यप की बहन थी होलिका को वरदान प्राप्त था कि आज उसे जला नहीं सकती।

(छ) प्रह्लाद कौन था वह किसकी पूजा करता था?

उत्तर:- प्रह्लाद हिनाकश्यप का पुत्र था और वह भगवान विष्णु की पूजा करता था।

(ज) हमारे जीवन में पर्व का क्या महत्व है?

उत्तर:- यह सभी पर्व हमें याद दिलाते हैं कि हम जीवन में अकेले नहीं है पर्व हमारे सामाजिक सोच और सामुदायिक जीवन का विकास करते हैं यह सामाजिक संबंधों में आने वाले तनाव को काम करते हैं इनसे परस्पर प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।

(झ) हमारी परंपरा और संस्कृति एक है कैसे सिद्ध कीजिए?

उत्तर:- हमारे पर्व संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधते हैं इसे अनुभव होता है कि हमारी परंपरा और हमारी संस्कृति एक है यह पर्व हमें हर वर्ष अपने पूर्वजों और उनके महान आदर्शों को की याद दिलाता है और इनसे जीवन में कठिनाइयों से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

(ञ) भारतीय तिथियों के अनुसार पर्वों की एक सूची बनाइए?

उत्तर:- भारतीय तिथियों के अनुसार पर्वों की एक सूची निम्नलिखित प्रकार है:- 

1. प्रतिपदा को उगादि मानते हैं।

2. दूज की तिथि का संबंध भाई दूज से है।

3. तीज हरतालिका और हरियाली तीज जो महिलाओं के व्रत से जुड़ी हुई है।

4. चौथ का संबंध करवा चौथ और गणेश चतुर्थी से है।

5. पंचमी को नाग पंचमी और बसंत पंचमी मनाई जाती है।

6. षष्ठी का संबंध छठ व्रत और बलराम की जन्म तिथि हल षष्ठी से है।

7. सप्तमी के रूप में रथ सप्तमी और संतान सप्तमी मनाई जाती है।

8. अष्टमी जन्माष्टमी दुर्गा अष्टमी और राधा अष्टमी से जुड़ी हुई है।

9. नवमी का संबंध श्री रामनवमी से है दशमी विजयदशमी है।

10. दशमी गंगा दशहरा से भी जुड़ी हुई है।

11. एकादशी को लोग निर्जला एकादशी, देवशायिनी एकादशी देवोत्थान एकादशी मानते हैं।

12. वामन द्वादशी, द्वादशी को पड़ती है उसी दिन केरल में ओणम मनाया जाता है।

13. त्रयोदशी का संबंध धन्वंतरी जयंती और धनतेरस से है।

14. नरक चतुर्दशी बैकुण्ठ चतुर्दशी और अनंत चतुर्दशी चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

15. पंद्रहवीं तिथि अर्थात अमावस्या और पूर्णिमा  दोनों तिथियां को पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

16. अमावस्या के दिन लोग दीपावली और पितृ अमावस्या मानते हैं।

17. पूर्णिमा वह दिन होली, रक्षाबंधन, शरद् पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

भाषा एवं व्याकरण:

1. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों एवं प्रत्ययों को छाँटिए:

अत्यंत, रमणीय, अहिंसा, एकता, स्वरूप, राष्ट्रीय, उल्लास, स्वागत, संस्कृति, गहराई, प्रसिद्ध, दशमी

उत्तरः

शब्दउपसर्गप्रत्यय
अत्यंतअतिअ
रमणीय—ईय
अहिंसाअआ
एकता—ता
स्वरूपस्वअ
राष्ट्रीय—ईय
उल्लासउत्आस
स्वागतसुअ
संस्कृतिसम्इ
गहराई—आई
प्रसिद्धप्रअ
दशमी—ई

2. निम्नलिखित सामासिक शब्दों के समास–विग्रह करते हुए उनके भेद बताइए-

राष्ट्रपिता, देवोत्थान, महापुरुष, दीपावली, वर्ग–भेद, पीतांवर, नरकासुर, महिषमर्दिनी

उत्तरः 

सामासिक शब्दसमास–विग्रहभेद
राष्ट्रपिताराष्ट्र के पितातत्पुरुष समास
देवोत्थानदेव का उत्थानतत्पुरुष समास
महापुरुषमहान है जो पुरुषकर्मधारय समास
दीपावलीदोपों की अवलीतत्पुरुष समास
वर्ग-भेदवर्ग और भेदद्विगु समास
पीतांबरपीत है अंबर जिसके अर्थात् श्रीकृष्णबहुब्रीहि समास
नरकासुरनरक का असुरतत्पुरुष समास
महिषमर्दिनीमहिष को मर्दन करने वाली अर्थात् दुर्गाबहुब्रीहि समास

3. नीचे दिए वाक्यों को उचित परसर्ग द्वारा पूरा कीजिए:

(क) स्वतंत्रता संग्राम __________ अनेक लोगों __________ अपना योगदान दिया।

उत्तर: में, ने।

(ख) राम __________ रावण __________ बाण __________ मारा।

उत्तर: ने, को, से। 

(ग) मोहन __________ यह पाठ पूरी तरह याद है।

उत्तर: को।

(घ) मधु _________ पिता जी रेलवे अधिकारी हैं।

उत्तर: के।

(ङ) तुम्हारे आने की सूचना मुझे पत्र ___________ मिली।

उत्तर: के द्वारा।

(च) कोयला खान __________ निकलता है।

उत्तर: से।

(छ) __________ भगवान! सबका कल्याण करो।

उत्तर: हे।

(ज) पेड़ __________ छाया ___________ विश्राम करो।

उत्तर: की, में।

(झ) चिड़िया ___________ पत्थर __________ मत मारो।

उत्तर: को, से।

योग्यता–विस्तार:

1. असम में बिहु का पर्व कब और कैसे मनाया जाता है? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर: बिहू (Bihu) असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों का प्रमुख त्योहार है। बिहू का पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है। पहला जनवरी महीने के मध्य में मनाया जाता है जिसे भोगाली बि​हू या माघ बिहू कहा जाता है। इसके बाद अप्रैल के मध्य में बोहाग बिहू (Bohag Bihu) मनाया जाता है जो रोंगाली बिहू के नाम से भी प्रचलित है। इसके अलावा तीसरी बार ये अक्टूबर के बीच में आता है, इसे कंगाली या काती बिहू कहा जाता है।

बोहाग बिहू का पर्व असम में नव वर्ष (New Year of Assam) के तौर पर मनाया जाता है। ये त्योहार फसलों का त्योहार है ​और किसानों को समर्पित माना जाता है। मेष संक्रांन्ति के साथ इस त्‍योहार की शुरुआत हो जाती है और फिर ये 7 दिनों तक चलता है। बोहाग बिहू के पहले दिन गाय की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह गायों को नदी में ले जाकर उन्हें कलई दाल और कच्ची हल्दी से नहलाते हैं। ये चीजें एक रात पहले से ही भिगोकर रख दी जाती हैं। नहलाने के बाद गाय को लौकी, बैंगन वगैरह खिलाने का रिवाज है। मान्‍यता है कि इससे गाय की सेहत भी सालभर तक ठीक रहती है और परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके बाद पूरे एक हफ्ते तक इस त्‍योहार का सेलिब्रेशन होता है। नारियल, चावल, तिल, दूध का इस्तेमाल करके तरह-तरह के व्‍यंजन बनाए जाते हैं। यहां की महिलाएं और पुरुष ढोल, बांसुरी, पेपा, ताल की थाप पर पारंपरिक वस्‍त्र पहनकर यहां का पारंपरिक बिहू नृत्य करते हैं।

आश्विन एवं कार्तिक महीने की संक्रांति में ‘कंगाली बिहू’ या काति बिहु मनाया जाता है। कंगाली बिहु यानी गरीबी की स्थिति में मनाए जाने के कारण ‘काति बिहु’ को ‘कंगाली बिहु’ कहते हैं। इस बिहु में लोग खेतों–खलिहानों और घर–घर में स्थित तुलसी के पौधे के तले दीपक जलाकर लक्ष्मी की आराधना करते हैं।

पौष एवं माघ महीने की संक्रांति में ‘भोगाली बिहू’ मनाया जाता है। इस समय अनाजों की कटाई के बाद भंडार भर उठते हैं। नए अनाजों से बने विविध प्रकार के पकवानों के भोग के साथ मनाए जाने के कारण इस बिहु को भोगाली बिहु कहा जाता है।

लेखक संबंधित प्रश्न उत्तर:

1. पर्वों का देश भारत नामक पाठ के लेखक का नाम क्या है?

उत्तर: रामनाथ प्रसाद।

2. उनका जन्म कहा हुआ था?

उत्तर: उनका जन्म बरपेटा जिले के महकमे के अंतर्गत नित्यानंद नमक गांव में हुआ था।

3. गुवाहाटी के महर्षि मंदिर में शिक्षाक के रूप में उन्होंने कितने वर्ष काम किया था?

उत्तर: दो वर्ष।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top