Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 13 बरगीत answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 9 Hindi Ambar Bhag 1 Chapter 13 बरगीत and select needs one.
Class 9 Hindi (MIL) Ambar Bhag 1 Chapter 13 बरगीत
Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 9 Ambar Bhag 1 Chapter 13 बरगीत Solutions for All Subject, You can practice these here.
बरगीत
पाठ – 13
Group – B: पद्य खंड
कवि–संबंधी प्रशन एवं उत्तर:
1. माधवदेव का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: सन् 1489 में असम के लखीमपूर जिले के नारायणपुर के निकट लेटेकुपुखुरी गाँव में हुआ था।
3. माधवदेव के गुरु कौन थे?
उत्तर: श्रीमंत शंकरदेव थे।
4. माधवदेव किस धर्म के प्रचारक थे।
उत्तर: नव वैष्णव धर्म के।
2. माधवदेव के माता–पिता के नाम लिखिए?
उत्तर: पिता का नाम गोपीनाथ गिरि भूयाँ तथा माता का नाम मनोरमा था।
10. माधवदेव का निधन कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: सन् 1596 में कोचबिहार के भेलासत्र में हुआ था।
8. माधवदेव के किन्हीं दो ग्रंथः के नाम लिखिए?
उत्तर: भक्ति रत्नावली और राजसूय काव्य।
5. माधवदेव के बहुचर्चित ग्रंथ का नाम क्या है?
उत्तर: ‘नाम–घोषा’।
7. असमिया समाज में शंकर–माधव मिलन को क्या कहा जाता है?
उत्तर: ‘मणिकांचन–संयोग’ कहा जाता है।
6. माधवदेव और शंकरदेव का मिलन कब हुआ था? उस समय माधवदेव की उम्र क्या थी?
उत्तर: सन् 1522 में हुआ था। उस समय माधवदेव की उम्र 32 वर्ष थी।
9. माधवदेव कौन थे?
उत्तर: माधवदेव महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के प्रियतम शिष्य थे।
पाठ्यपुस्तक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर:
बोध एवं विचार:
1. सही विकल्प का चयन कीजिए:
(क) माँ यशोदा ने शिशु कृष्ण को खाने के लिए क्या दिया था?
(i) नवनीत।
(ii) दही।
(iii) दूध।
(iv) चीनी।
उत्तर: (i) नवनीत।
(ख) शिशु कृष्ण किस समय खेल रहे थे?
(i) शाम।
(ii) रात्रि।
(III) सुबह।
(iv) दोपहर।
उत्तरः (ii) सुबह।
(ग) माँ यशोदा की आँखों से आँसू क्यों बहने लगे?
(i) क्योंकि कृष्ण को चोट लगी थी।
(ii) क्योंकि बुलाने पर भी कृष्ण नहीं आ रहे थे।
(iii) क्योंकि कृष्ण अपनी माता यशोदा की बात नहीं मानते थे।
(iv) क्योंकि कृष्ण भूख के मारे दुःखी थे।
उत्तरः (iv) क्योंकि कृष्ण भूख के मारे दुःखी थे।
(घ) पठित बरगीत में कवि ने किस रस का वर्णन किया है?
(i) वात्सल्य।
(ii) वीर।
(iii) करुण।
(iv) श्रृंगार।
उत्तर: (i) वात्सल्य।
(ङ) ‘मेरा बाप बुलि क्षीर पियावत’ – इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘बाप’ शब्द का अर्थ है–
(i) पिता।
(ii) पुत्र।
(iii) भाई।
(iv) माता।
उत्तरः (ii) पुत्र।
2. एक वाक्य में उत्तर दीजिए:
(क) यशोदा कौन हैं?
उत्तर: श्रीकृष्ण की माता हैं।
(ख) भूख किसे लगी है?
उत्तर: श्रीकृष्ण को।
(ग) दोनों हाथ फैलाते हुए अपनी गोद में कृष्ण को किसने बिठाया?
उत्तर: माता यशोदा ने।
(घ) मनुष्य का रूप किसने धारण किया है?
उत्तर: श्रीकृष्ण ने।
(ङ) माधवदेव किसका गुणगान करते हैं?
उत्तर: श्रीकृष्ण का।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:
(क) शिशु कृष्ण ने माता का दिया हुआ नवनीत क्यों नहीं खाया था?
उत्तर: क्योंकि वे बड़े रूखे थे इसलिए शिशु कृष्ण ने माता का दिया हुआ नवनीत नहीं खाया।
(ख) श्रीकृष्ण ने माता यशोदा को अपना पेट क्यों दिखाया?
उत्तर: अपनी भूख को माता यशोदा के सामने प्रकट करने हेतु श्रीकृष्ण ने यशोदा को अपना पेट दिखाया।
(ग) यशोदा की आँखों से आँसू क्यों बहने लगे?
उत्तर: श्रीकृष्ण ने अपने खाली पेट पर हाथ रखकर माँ के पास जब शिकायत की, तब माँ यशोदा की आँखों से आँसू बहने लगे।
(घ) बालक कृष्ण को भूखा देख माता यशोदा ने क्या किया?
उत्तर: बालक कृष्ण को भूखा देख माता यशोदा मेरा लाल कहती हुई गोद में लेकर कृष्ण को दूध पिलाने लगी।
(ङ) माधवदेव ने क्यों कहा है कि हरि मनुष्य का रूप धारण कर लीला कर रहे हैं? अपना विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर: क्योंकि जिस श्रीकृष्ण के मुँह में तीनों लोक समाया हुआ है, जिसने बड़े–बड़े राक्षसों का बाल्यावस्था में ही संहार कर दिया, जो सम्पूर्ण संसार के स्वामी हैं, वही आज किस प्रकार भूख के कारण अपनी माता के समक्ष बेबस, लाचार खड़े बिलख रहे हैं। यह उनकी लीला के कारण ही संभव हो सका है।
(च) बालक कृष्ण ने माँ यशोदा से क्या शिकायत की?
उत्तरः यशोदा उसे जो नवनीत खाने को दिया था, उसे उसने नहीं खाया क्योंकि वे रूखे थे और माता यशोदा आपने मुझे बुलाकर क्यों नहीं खिलाया? बालक श्रीकृष्ण ने माँ यशोदा से यह शिकायत किया।
(छ) बालक कृष्ण एवं माता यशोदा के वात्सल्य प्रेम को माधवदेव ने किस प्रकार दर्शाया है? वर्णन कीजिए।
उत्तरः बालक श्रीकृष्ण माता यशोदा से शिकायत करते हुए कहता है कि हे माता आपने जो नवनीत मुझे दिया था वह मैंने नहीं खाया क्योंकि वे रूखे थे और आपने भी मुझे बुलाकर नहीं खिलाया। यह सब बातें सुनकर माता यशोदा की आँखों में आँसू आ जाते हैं और वह कृष्ण को बेटा–बेटा पुकारकर अपने गोद में लेकर दूध पिलाने लगी।
(ज) बालक कृष्ण को माता यशोदा की गोद में आकर क्यों संतुष्टि मिली?
उत्तरः माता यशोदा की गोद में आकर उन्हें माता का दूध पीने को मिला इसीलिए श्रीकृष्ण को संतुष्टि मिली।
(झ) ‘तुमहि हामाकु नाहि डाकल माइ’– यह कथन किसने किससे और क्यों कहा? लिखिए।
उत्तर: यह कथन श्रीकृष्ण ने अपनी माता यशोदा से कहा क्योंकि माता यशोदा ने जो ‘नवनीत’ श्रीकृष्ण को खाने के लिए दिया था वह बहुत रूखे थे इसीलिए कृष्ण ने उसे नहीं खाया।
(ञ) शिशु कृष्ण धूल–धुसरित क्यों हुए थे?
उत्तरः शिशु कृष्ण छोटे – छोटे बालकों के संग पूरा दिन खेलते रहते है इसीलिए शिशु कृष्ण धूल – धुसरित क्यों हुए थे।
भाषा एवं व्याकरण:
1. निम्नलिखित शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द लिखिए–
श्याम, वाणी, नयन, सुख, दीन, शरीर, मनुष्य, हरि
उत्तर: श्याम – साँवला, विवर्ण।
वाणी – जीभ, रसना।
नयन – आँख, दुग।
सुख – प्रसन्नता, खुशी।
दीन – निर्धन, गरीब।
शरीर – देह, अंग।
मनुष्य – आदमी, मानव।
हरि – ईशवर, भगवान।
2. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक–एक शब्द लिखिए–
जिसे भूख लगी हो। जिसे प्यास लगी हो। जिसका उदर लम्बा हो। जो बोलने में पटु हो। जिसके हृदय में दया हो। जिसका कोई शत्रु न हो। जो ईशवर पर विश्वास करे।
उत्तर: जिसे भूख लगी हो – क्षुधातुर।
जिसे प्यास लगी हो – पिपासु।
जिसका उदर लंबा हो – लम्बोदर।
जो बोलने में पटु हो – वाम्पटु।
जिसके हृदय में दया हो – दयालु।
जिसका कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु।
जो ईशवर पर विश्वास करे – आस्तिक।
भाषा एवं व्याकरण:
1. निम्नलिखित शब्दों के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए–
उत्तर:
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
समूह | समुदाय, टोली |
मुनि | संन्यासी, वैरागी |
मछली | मीन, जलजीवन |
कुबेर | यक्षराज, राजराज |
आश्रम | मठ, कुटी |
अमृत | पीयूष, सुधा |
(ख) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक–एक शब्द लिखिए–
उत्तर:
वाक्यांश | एक शब्द |
इन्द्रियों को जीतने वाला | जितेन्द्रिय |
निशा में विचरण करने वाला | निशाचर |
दो बार जन्म लेने वाला | द्विज |
जिसके शेखर पर चन्द्र हो | चन्द्रशेखर |
शक्ति का उपासक | शाक्त |
जिसके पाणि में चक्र हो | चक्रपाणि (विष्णु) |