Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 16 भारत का राष्ट्रीय खेल : हॉकी

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 16 भारत का राष्ट्रीय खेल : हॉकी, Assam Jatiya Vidyalaya | অসম জাতীয় বিদ্যালয় হিন্দী Class 7 Question Answer to each chapter is provided in the list of SEBA so that you can easily browse through different chapters and select needs one. Assam Jatiya Bidyalay Chapter 16 भारत का राष्ट्रीय खेल : हॉकी Class 7 Hindi Question Answer can be of great value to excel in the examination.

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Assam Jatiya Bidyalay Class 7 Hindi Chapter 16 भारत का राष्ट्रीय खेल : हॉकी Notes covers all the exercise questions in Assam Jatiya Bidyalay SEBA Textbooks. The provided here ensures a smooth and easy understanding of all the concepts. Understand the concepts behind every chapter and score well in the board exams.

भारत का राष्ट्रीय खेल : हॉकी

Chapter – 16

অসম জাতীয় বিদ্যালয়

अभ्यास-माला

१. संक्षेप में उत्तर लिखो। 

(i) भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?

उत्तर: भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) आधुनिक हॉकी खेल का आरंभ कब से माना जाता है? 

उत्तर: आधुनिक हॉकी खेल का आरंभ सही अर्थों में १८ जनवरी १८८६ ई० को माना जाता है। इसी दिन को इंग्लेण्ड में हॉकी संघ की स्थापना हुई थी।

(iii) ओलम्पिक खेलों में हॉकी का प्रवेश कब हुआ है?

उत्तर: ओलम्पिक खेलों में हॉकी का प्रवेश सन १९०८ ई० में हुआ है। 

(iv) हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल की मर्यादा कब प्राप्त हुआ?

उत्तर: हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल की मर्यादा ७ नवंबर सन १९२५ ई० को प्राप्त हुआ।

(v) हॉकी खेल में फाउल कैसे होता है?

उत्तर: हॉकी में यदि कोई खिलाड़ी ऑफ साइड पर चला जाता है या बॉल पैर मे लग जाता है या एक निश्चित उँचाई से ऊपर उठ जाता है तो फाउल होता है।

२. चर्चा करो :

(i) अमेरिका, जापान, चीन, रुस आदि देशों के राष्ट्रीय खेल के बारे में कक्षा में चर्चा करो। 

उत्तरः छात्र खुद करें।

(ii) खेल हमारे जीवन में किस प्रकार उपयोगी है? तुम्हें कौन सा खेल सबसे अधिक पसन्द है?

उत्तर: खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शरीर में चुस्ती और फुर्ती बनी रहती है। हमें फुटबॉल खेल बहुत पसन्द है।

(iii) आज के जमाने में खेल एक पेशा भी हैं। पेशे के रुप में इसकी चर्चा करो।

उत्तर: आज के जमाने में खेल को आदमी एक पेशा के रूप में भी व्यवहार करता है। किसी खेल का ‘स्पोन सोड़ों करके लाखो, करोड़ों रुपया कमा रहे हैं। इससे खिलाड़ी को भी फैदा मिलता है। जनता का मनोरंजन भी होता रहता है।

(iv) राष्ट्रीय खेल होने पर भी हॉकी को लोकप्रियता आज की नई पीढ़ियों के बीच उतनी नहीं, जितनी क्रिकेट की है। इस पर चर्चा करो। 

उत्तर: छात्र इस पर खुद चर्चा करें।

३. उत्तर लिखो :

(i) हॉकी का जादुगर किन्हें माना जाता है? उनके बारे में संक्षेप में लिखो। 

उत्तर: मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादुगर माना जाता है। भारतीय हॉकी टीम को उन्होंने बहुत दिनों तक संभाल कर चलाया। अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरी दुनिया को अचम्भित कर दिया था। वे सेन्टर फॉरवर्ड के रूप में खेलते थे। उनकी तेजी और फुर्ती को देखते हुए लोग उन्हें हॉकी का जादुगर कहने लगे।

(ii) हॉकी खेल के नियमों के बारे में लिखो।

उत्तर: नियमानुसार इस खेल में दो दल होती है। प्रत्येक दल में ग्यारह ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। हॉकी के मैदान को दो हिस्सों में बाँट दिया जाता है। मैदान के दोनों किनारों पर गोल-पोस्ट बने होते हैं। गोल के सामने एक अर्ध-गोलाकार रेखा खींची जाती है। जिसे डी कहते हैं। डी के अन्दर से हो हिट लगाने पर बॉल जब गोल पोस्ट के अंदर चली जाती है तब गोल माना जाता है। मैदान के बीच में एक रेखा खींची जाती है, जिसे सेंट्रल लाइन कहते हैं। इसी लाइन पर बॉल रखकर खेल शुरू किया जाता है। नियमों के अनुसार हॉकी का खेल ३५-३५ मिनट की पालियों में खेला जाता है। प्रत्येक टीम में एक गोलकीपर होता है। इसके अलावा प्रत्येक टीम में तीन खिलाड़ी सेंटर ऑफ में दो खिलाड़ी डिफेंस लाइन में और पाँच खिलाड़ी सेंटर में फॉरवार्ड के रूप में खेलते हैं। हॉकी के खेल में रेफ्री (परिचालक) की विशेष भूमिका होती है। वहीं इस खेल का निर्णायक होता है। वह सीटी बजाकर किसी भी खिलाड़ी को रोक सकता है। जो खिलाड़ी जान बुझकर नियमों का उल्लंघन करता है, वह उस खिलाड़ी को दंडित भी कर सकता है। इस खेल में पैनल्टी कार्नर और पैनल्टी स्ट्रोक का विशेष महत्व है, क्योंकि यहाँ से मारे गये हिट ही वास्तव में गोल में परिवर्तित किए जाते हैं। हॉकी में यदि कोई खिलाड़ी ऑफ साइड पर चला जाता है या बॉल पैर में लग जाता है या एक निश्चित ऊँताई से ऊपर उठ जाता है तो फाउल होता हैं। फाउल घोषित करने का अधिकार रेफ्री का ही होता है।

(iii) हॉकी खेल में रेफ्री की भूमिका पर प्रकाश डालो।

उत्तर: हॉकी के खेल में रेफ्री (परिचालक) की विशेष भूमिका होती है। वही इस खेलका निर्णायक होता है। अगर कोई खिलाड़ी नियम का उल्लंघन करता है तो उस खिलाड़ी दंड़ित भी कर सकता है। फाउल घोषित करने का अधिकार भी रेफ्री का ही है।

(iv) अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा? क्या हॉकी राष्ट्रीय खेल होने का गौरव निभा पाया है? 

उत्तर: अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल में भारत का प्रदर्शन सत्तर दशक से पहले अच्छा था। सत्तर दशक के बाद से इसका स्तर निचे आ रहा है। यह एक चिन्ता की विषय है। अगर हॉकी खेल का स्तर इसी तरह निचे आता रहा तो सायद राष्ट्रीय खेल का गौरव निभा पाना कठिन हो जायेगा। 

४. हमारे देश में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों तथा उनसे जुड़े खिलाड़ियों के नामों की सूची प्रस्तुत करो।

उत्तरः छात्र खुद करें।

७. निचे दिये गये विभक्ति चिह्नों से वाक्यों को पूरा करो: (का, के, की, को)

(क) जीवन में खेलों…..बहुत महत्व है।

(ख) ओलम्पिक खेलों में भी हॉकी …. स्थान प्राप्त है।

(ग) हॉकी खेल में रेफ्री …..बहुत बड़ी भूमिका होती है। 

(घ) रेफ्री सीटी बजाकर किसी भी खिलाड़ी …… रोक सकता है।

(ङ) ओलम्पिक खेलों में हॉकी …. प्रवेश सन १९०८ ई० में हुआ। 

उत्तर: (क) जीवन में खेलों का बहुत महत्व है।

(ख) ओलम्पिक खेलों में भी हॉकी को स्थान प्राप्त है। 

(ग) हॉकी खेल में रेफ्री की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

(घ) रेफ्री सीटी बजाकर किसी भी खिलाड़ी को रोक सकता है।

(ङ) ओलम्पिक खेलों में हॉकी का प्रवेश सन १९०८ ई० में हुआ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top