🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 11 Psychology Chapter 1 मनोविज्ञान क्या है?

NCERT Class 11 Psychology Chapter 1 मनोविज्ञान क्या है? Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Psychology Chapter 1 मनोविज्ञान क्या है? Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 11 Psychology Chapter 1 मनोविज्ञान क्या है? Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Psychology.

NCERT Class 11 Psychology Chapter 1 मनोविज्ञान क्या है?

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Psychology Textual Solutions in Hindi are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Psychology Textbook Solutions Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 1

समीक्षात्मक प्रश्न

1. व्यवहार क्या है? प्रकट एवं अप्रकट व्यवहार का उदाहरण दीजिए।

उत्तर: व्यवहार, किसी व्यक्ति या जीव के पर्यावरण के प्रति प्रतिक्रिया या कार्य करने का तरीका है, जिसे देखा और मापा जा सकता है। कुछ व्यवहार प्रकट होते हैं। प्रकट व्यवहार वह है जो स्पष्ट रूप से या खुले तौर पर प्रदर्शित किया जाता है जैसे चलना, बात करना आदि। कुछ अप्रकट व्यवहार होते हैं जब कोई व्यक्ति डर जाता है, तो उसका दिल तेजी से धड़कने लगता है या वह तनावग्रस्त होने पर घबराहट महसूस करता है। यह बाहरी रूप से स्पष्ट नहीं होता, लेकिन अंदरूनी रूप से घटित होता है।

2. आप वैज्ञानिक मनोविज्ञान को मनोविज्ञान विद्याशाखा की प्रसिद्ध धारणाओं से कैसे अलग करेंगे?

उत्तर: 

वैज्ञानिक मनोविज्ञानमनोविज्ञान की प्रसिद्ध धारणा
यह मनोवैज्ञानिक घटना के वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित है।यह व्यवहार को समझने के लिए सामान्य ज्ञान का उपयोग करता है।
यह मानसिक प्रक्रियाओं और व्यवहार को वैज्ञानिक पद्धति से समझने और विश्लेषण करने पर आधारित है।पारंपरिक मनोविज्ञान में अंतर्ज्ञान, दार्शनिक दृष्टिकोण, और व्यक्तिपरक अनुभवों को अधिक महत्व दिया जाता है।
यह प्रयोग, अवलोकन, और सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करता है।यह किसी भी घटनाओं के घटित होने के बाद बताता है।

3. मनोविज्ञान के विकास का संक्षिप्त रूप प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर: मनोविज्ञान का औपचारिक रूप से विकास 1879 में विल्हेम वुंट (Wilhelm Wundt) ने लिपज़िग, जर्मनी में मनोविज्ञान की प्रथम प्रायोगिक प्रयोगशाला को स्थापित किया। इसके बाद सिग्मंड फ्रायड (Sigmund Freud) ने मनोविश्लेषण (Psychoanalysis) की नींव रखी। बी.एफ. स्किनर (B.F. Skinner) ने व्यवहारवाद (Behaviorism) को विकसित किया, जबकि जीन पियाजे (Jean Piaget) ने संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development) पर शोध किया।

4. वे कौन सी समस्याएँ होती हैं जिनके लिए मनोवैज्ञानिकों का अन्य विद्याशाखा के लोगों के साथ सहयोग लाभप्रद हो सकता है? किन्हीं दो समस्याओं की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: मनोवैज्ञानिक अक्सर अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर कार्य करते हैं, जैसे:

(i) शिक्षा: शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) शिक्षा के क्षेत्र में सीखने, पढ़ाने और विद्यार्थियों के मानसिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करता है। यह क्षेत्र शिक्षकों, अभिभावकों, और शिक्षा संस्थानों को यह समझने में सहायता करता है कि विद्यार्थी कैसे सीखते हैं, उनके सीखने की प्रक्रिया को कैसे अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, और उनके बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है। शैक्षिक मनोवैज्ञानिक विभिन्न शोधों और सिद्धांतों के माध्यम से सीखने और शिक्षण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते हैं।

(ii) मानसिक स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे सामाजिक जीवन, कार्य प्रदर्शन, और व्यक्तिगत संबंधों पर भी गहरा प्रभाव डालता है। मानसिक विकारों का उपचार एक बहु-आयामी प्रक्रिया है, जिसमें नैदानिक मनोवैज्ञानिक (Clinical Psychologists) और मनोरोग विशेषज्ञ (Psychiatrists) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये दोनों पेशेवर मिलकर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का गहन विश्लेषण और उपचार करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उनके कार्य करने के तरीके और दृष्टिकोण अलग-अलग होते हैं।

5. अंतर कीजिए:

(अ) मनोवैज्ञानिक एवं मनोरोगविज्ञानी में, तथा।

उत्तर: 

मनोवैज्ञानिक मनोरोगविज्ञानी
मनोवैज्ञानिक मानसिक प्रक्रियाओं और व्यवहार का अध्ययन करते हैं।मनोरोगविज्ञानी एक मेडिकल डॉक्टर होता है जो मानसिक विकारों का इलाज दवाओं और अन्य चिकित्सकीय तरीकों से करता है।
मनोवैज्ञानिक दवाओं को निर्धारित नहीं कर सकते।मनोरोगविज्ञानी दवाईयों का सुझाव दे सकता है।

(ब) परामर्शदाता एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक में।

उत्तर: 

परामर्शदातानैदानिक मनोवैज्ञानिक
यह पुनर्वास कार्यक्रमों अथवा व्यावसायिक चयन में सहायता करने अथवा जीवन की नई एवं जटिल परिस्थितियों में समायोजन के लिए कार्य करता है।नैदानिक मनोवैज्ञानिक रोगियों की समस्याओं को जानने के लिए साक्षात्कार करते हैं एवं मनोवैज्ञानिक परिक्षण देते हैं।
परामर्शदाता आम तौर पर हल्की भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याओं के समाधान में मदद करता है।नैदानिक मनोवैज्ञानिक गंभीर मानसिक विकारों के इलाज में विशेषज्ञ होते हैं और गहन उपचार पद्धतियों का उपयोग करते हैं।

6. दैनंदिन जीवन के कुछ क्षेत्रों का वर्णन कीजिए जहाँ मनोविज्ञान की समझ को अभ्यास रूप में लाया जा सके।

उत्तर: मनोविज्ञान की समझ का प्रयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:

(i) शिक्षा: प्रभावी शिक्षण तकनीकों के विकास में।

(ii) स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में।

(iii) व्यापार: ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझकर बेहतर उत्पाद और सेवाएँ देने में।

7. पर्यावरण के अनुकूल मित्रवत् व्यवहार को किस प्रकार उस क्षेत्र में ज्ञान द्वारा बढ़ाया जा सकता है?

उत्तर: पर्यावरण के अनुकूल मित्रवत् व्यवहार को निम्नलिखित प्रकार उस क्षेत्र में ज्ञान द्वारा बढ़ाया जा सकता है–

(i) सकारात्मक प्रोत्साहन: लोगों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना।

(ii) सामाजिक प्रभाव: यदि किसी समुदाय में अधिकतर लोग पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाते हैं, तो अन्य लोग भी इसे अपनाने की संभावना बढ़ जाती है।

8. अपराध जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक समस्या का समाधान खोजने मे सहायता करने के लिए आपके अनुसार मनोविज्ञान की कौन सी शाखा सबसे उपयुक्त है। क्षेत्र की पहचान कीजिए एवं उस क्षेत्र में कार्य करने वाले मनोवैज्ञानिकों के सरोकारों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: अपराध जैसी सामाजिक समस्या के समाधान में मदद के लिए, मनोविज्ञान की अपराधशास्त्र मनोविज्ञान (Criminology Psychology) शाखा सबसे उपयुक्त है। इस क्षेत्र में मनोवैज्ञानिक अपराधियों के पुनर्वास, साक्षात्कार तकनीकों, और कानूनी कार्यवाहियों में सहयोग देते हैं।

(i) अपराधशास्त्र मनोविज्ञान: यह मनोविज्ञान की वह शाखा है। जो अपराध के कारणों, अपराधियों के मनोविज्ञान और उनके व्यवहार का विश्लेषण करती है तथा अपराधों की रोकथाम के प्रभावी उपायों का अध्ययन करती है।

(ii) सामाजिक मनोविज्ञान: यह क्षेत्र सामाजिक परिस्थितियों और उनके प्रभावों के तहत मानव व्यवहार का विश्लेषण और अध्ययन करता है। जो अपराध के कारणों को समझने में मदद कर सकता है।

(iii) संज्ञानात्मक मनोविज्ञान: यह क्षेत्र सोचने, याद रखने और निर्णय लेने जैसे मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है, जो अपराधियों के व्यवहार को समझने में मदद कर सकता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top