NIOS Class 12 Tourism Chapter 19 पर्यटन-विपणन

NIOS Class 12 Tourism Chapter 19 पर्यटन-विपणन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 19 पर्यटन-विपणन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 19 पर्यटन-विपणन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 19

पाठगत प्रश्न 19.1

1. विपणन क्या है?

उत्तर: अत्यंत सरल शब्दों में “विपणन से तात्पर्य ग्राहक और निर्माताओं के मध्य स्वेच्छा से परस्पर विनियमन (लेन-देन) में सफलता प्राप्त करने की प्रक्रिया से है”।

2. विपणन और विक्रय के बीच की दो भिन्नताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: विक्रय विपणन का एक अंग है। विक्रय में बेचने वाले की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है जबकि विपणन में क्रेता की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित होता है।

3. पर्यटन विपणन क्या है?

उत्तर: पर्यटन विपणन को एक ऐसी प्रक्रिया के रूप में भी समझा जा सकता है जो पर्यटकों की आवश्यकताओं को समझने और उनको समुचित उत्पाद अथवा सेवा के प्रस्तुतीकरण से उनकी संतुष्टि होने तक पूरी होती है (उदाहरणार्थ, एक टूर पैकेज)।

4. पृथक्करण से आपका क्या तात्पर्य है?

उत्तर: पृथक्करण वह प्रक्रिया है जिसमे समग्र बाज़ार के क्रेता समूहों को उनकी विभिन्न क्रय संबंधी अनिवार्यताओं अथवा माँगों सहित चिन्हित करने की प्रक्रिया शामिल है।

5. विक्रय की विविध तकनीकों के नाम लिखिए।

उत्तर: विक्रय की विविध तकनीकों के नाम है: प्रत्यक्ष बिक्री, खुदरा बिक्री, एजेंसी द्वार बिक्री, टेली सेल्स, घर-घर जाकर बेचना, व्यावसायी से व्यावसायी को बिक्री, डाक द्वारा (मेल ऑर्डर) बिक्री, और ऑनलाइन बिक्री शामिल है।

6. मिश्रित विपणन (मार्केटिंग मिक्स) के क्या-क्या घटक हैं?

उत्तर: मार्किटिंग मिक्स के संघटकों में संगठनों की मार्किटिंग रणनीतियों के केन्द्रीय घटक शामिल हैं जिसमें चार निर्णायक मूल क्षेत्र समाहित हैं। उन्हें चार P’s के रूप में जाना जाता है अर्थात् उत्पाद (प्रॉडक्ट), मूल्य (प्राइस), प्रोत्साहन (प्रमोशन) और भौतिक वितरण (फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन)। 

पाठगत प्रश्न 19.2

1. विपणन परिवेश क्या है?

उत्तर:  संपूर्ण भीतरी और बाह्य घटक व्यावसायिक परिवेश की रचना करते हैं उसे विपणन परिवेश कहा जाता है।

2. जनसांख्यिकीय परिवेश बनाने वाले घटकों की सूची तैयार कीजिए।

उत्तर: जनसांख्यिकीय परिवेश में लोगों की संख्या, इसका आकार और वृद्धि, विविध क्षेत्रों में वितरित जनसंख्या, आयु के आधार पर जनसंख्या, आय का स्तर, शैक्षिक स्तर, घरों के प्रारूप, विविध जातीय समूहों का मिश्रण और उनकी क्षेत्रीय विशेषताएँ शामिल हैं।

3. पर्यटन में राजनैतिक परिवेश का क्या महत्व है?

उत्तर: राजनैतिक परिवेश नियम एवं विनियम उपलब्ध करवाता है जिनका कंपनियों द्वारा कड़ाई से अनुपालन किया जाता है और इनके अनदेखी नहीं की जा सकती है।

पाठगत प्रश्न 19.3

1. मूल्य क्या है?

उत्तर: “मूल्यन (प्राइस)”, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच, वस्तुओं और सेवाओं के परस्पर लेन-देन के लिए निर्धारित धनराशि के मात्रा के रूप में निश्चित कीमत है।

2. प्रवेशन मूल्यन (पैनिट्रेशन प्राइसिंग) से आपका क्या तात्पर्य है?

उत्तर: प्रवेशन मूल्यन (पैनिट्रेशन प्राइसिंग) कंपनी की ओर से है उत्पादों और सेवाओं की बिक्री बढ़ाने और बाजाए में हिस्सेदारी में वृद्धि बढ़ाने हेतु निर्धारित कीमत है।

3. मनोवैज्ञानिक मूल्यन क्या है?

उत्तर: मनोवैज्ञानिक मूल्यन ग्राहकों को उत्पाद की कम कीमत होने का आभास देने के लिए अपनाई गई कार्य पद्धति (रणनीति) है। इस कारण वे उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

पाठगत प्रश्न 19.4

1. विज्ञापन की तीन विशेषताओं की सूची बनाइए।

उत्तर: विज्ञापन की तीन विशेषताए है : यह मूल्य अदा करके करवाया गया संचार (कम्युनिकेशन) है; यह स्वाभाविक रूप से अवैयक्तिक होता है और इसका कोई न कोई चिन्हित प्रायोजक होता है।

2. पर्यटन व्यवसाय में अधिकतर कौन-से विज्ञापन माध्यमों का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: प्रेस, मीडिया, रेडियो, टीवी, वीडियो, सीडी, इंटरनेट, आकाशीय विज्ञापन, रेलवे में विज्ञापन, ऑफ-द-वॉलमीडिया अर्थात् दीवार से हटकर बनाए गए माध्यम। 

3. किसी विज्ञापन माध्यम को चुनने के लिए कौन-से मानकों को ध्यान में रखा जाता है?

उत्तर: श्रोताओं का विमर्श (धारणाएँ), समयावधि कारक, भौगोलिक स्थितियाँ, प्रतियोगी कारक, विचार नियंत्रण, उत्पादन कारक और वित्तीय विचारण इत्यादि। 

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top