NIOS Class 12 Tourism Chapter 16 मानव संसाधन प्रबंधन – I

NIOS Class 12 Tourism Chapter 16 मानव संसाधन प्रबंधन – I Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 16 मानव संसाधन प्रबंधन – I Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 16 मानव संसाधन प्रबंधन – I

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 16

पठगत प्रश्न 16.1

1. मानव संसाधन प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: मानव संसाधन प्रबंधन संस्था के मानव संसाधन आवश्यकताओं को पहचानने से संबंधित हैं उन्हें आकर्षित करना, प्रशिक्षण देना, प्रोत्साहन देना, कार्य का मूल्यांकन करना, पारितोषिक की व्यवस्था करना तथा श्रमिक प्रबंधक मधुर संबंध बनाना है। यह प्रबंधक का गुण होना चाहिए कि वह अन्य लोगों से कार्य करवा सके। मानव संसाधनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रत्येक प्रबंधक के साथ जुड़ी होती है। मानव संसाधन प्रबंधन के मूलभूत तत्व मानव संसाधन नियोजन, भर्ती और चयन, प्रशिक्षण तथा विकास और पारितोषिक व्यवस्था है।

2. मानव संसाधन प्रबंधन की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: मानव संसाधन प्रबंधन की व्यवस्था सतत् है। यह समूह तथा व्यक्तियों दोनों से संबंधित है। यह सभी प्रकार तथा सभी स्तरों के कर्मचारियों की व्यवस्था करता है। यह सभी संस्थाओं में निहित होता है। इसमें व्यवस्था के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों की देखरेख किया जाता है। इच्छित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लोगों के इच्छित सहयोग को प्राप्त करने का कार्य भी सुचारू रूप से किया जाता है।

3. मानव संसाधन प्रबंधन के मुख्य उद्देश्यों को सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर: मानव संसाधन प्रबंधन का उद्देश्य मानव संसाधनों की प्राप्ति और उनका प्रभावशाली उपयोग करना, इच्छित क्रियाशील संबंध की स्थापना तथा उन्हें बनाए रखना, संस्था के वैयक्तिक तथा सामूहिक लक्ष्यों का एकीकरण, व्यक्तियों तथा समूहों के रूप में मानव संसाधनों का विकास करना, वैयक्तिक आवश्यकताओं की पहचान तथा उन्हें पूर्ण करना, प्रतिभा को बचाए रखने के लिए बेहतर मानवीय संबंध बनाए रखना और संस्था के सामाजिक तथा वैधानिक उत्तरदायित्वों की आपूर्ति करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

4. मानव संसाधन प्रबंधन के मुख्य कार्यों को बताइये।

उत्तर: मानव संसाधन प्रबंधन के प्रबंधकीय कार्य:

(i) नियोजन।

(ii) संचालन।

(iii) स्टाफिंग।

(iv) निर्देशन।

(v) नियंत्रण।

मानव संसाधन प्रबंधन के संचलनात्मक कार्य:

(i) मानव संसाधन नियोजन।

(ii) भर्ती और चयन।

(iii) प्रशिक्षण तथा विकास।

(iv) पारितोषिक व्यवस्था।

(v) एकीकरण तथा अनुरक्षण।

पाठगत प्रश्न 16.2

1. पर्यटन में मानव संसाधन प्रबंधन का महत्व क्या है?

उत्तर: सभी देशों में पर्यटन को नौकरियाँ निर्मित करने, विदेशी विनिमय अर्जित करने और विकास कार्यों को बढ़ाने की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यटन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। इसमें मानव संसाधनों के विकास में उचित योजना और विकास की आवश्यकता होती है। पर्यटन मानव संसाधन से अभिन्न रूप में मिला हुआ है। लोगों की सहायता के बिना कोई भी पर्यटन गतिविधि संभ नहीं है। पर्यटन से अभिप्राय किसी भी स्थान पर पर्यटकों को पथप्रदर्शक, यात्रा एजेंट, होटल की सुविधा, मनोरंजन आदि गंतव्य स्थान पर प्रदान की जा रही सेवाओं से है। पर्यटक अनुभवों का क्रय कर रहा है और सेवाओं की गुणवत्ता का लाभ उठा रहा है। यह सेवा के उत्पादन तथा सुपुर्दगी में सम्मिलित लोगों के निष्पादन में दिखाई देता है। ऐसी सेवाओं के संचालन में शालीनता और क्षमता पर बल दिया जाता है और यह माना जाता है कि पर्यटन में सेवा, आनंद तथा प्रभावी संप्रेषण सहित ज्ञान और सूचना से संयोजित होती है। पर्यटक का अनुभव पर्यटक के संपर्क में आने वाले लोगों तथा मानव संसाधन द्वारा प्रस्तुत की गई सेवाओं पर निर्भर करता है। इस संबंध में सभी स्तरों पर श्रेष्ठता को प्राप्त करने के लिए पर्यटन के विषयों में प्रकृति, निर्धारक और सेवा की गुणवत्ता संबंधी समस्या क्षेत्र स्पष्ट रूप से मानव संसाधनों में मुख्य भूमिका निभाते है।

2. पर्यटन में मानव संसाधन प्रबंधन की भूमिका का मूल्यांकन करें।

उत्तर: पर्यटन उद्योग में मानव संसाधन प्रबंधन की भूमिका रोजगार निर्माण तथा प्रशिक्षण को सुनिश्चित करने में है जो आर्थिक विकास और विदेशी विनिमय आय की वृद्धि में सहायक है। यह पर्यटन उद्योग के सभी क्षेत्रों जैसे सत्कार, वार्तालाप, व्यवहार, साहसिक पर्यटन, पारिस्थितिकी पर्यटन में प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैयार करके सर्वाधिक कुशल तरीकों से पर्यटकों को सेवाएँ प्रदान करने में सहायक है।

पाठगत प्रश्न 16.3

1. पर्यटन के क्षेत्र में मानव संसाधन योजना की आवश्यकता की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: मानव संसाधन योजना की आवश्यकता इसीलिए पैदा हुई क्योंकि यह उपलब्ध मानव संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग, मानव संसाधन आवश्यकताओं का निर्धारण, आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और भावी कौशल आवश्यकताओं का अनुमान लगाती है जिसे प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों के आधार हेतु प्रस्तुत किया जाता है।

2. मानव संसाधन योजना के चरणों को बताएँ।

उत्तर: मानव संसाधन योजना की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण सम्मिलित हैं-

(i) वर्तमान मानव संसाधन और भावी व्यवसायिक आवश्यकताओं का आकलन।

(ii) मानव शक्ति की माँग का पूर्वानुमान।

(iii) मानव शक्ति की आपूर्ति का पूर्वानुमान।

(iv) माँग और आपूर्ति में सामंजस्य स्थापित करना।

(v) कार्य योजना।

(vi) मानव शक्ति के बाहरी स्त्रोतों का दोहन।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top