NIOS Class 12 Tourism Chapter 14 विश्व में पर्यटन का विकास और स्वरूप

NIOS Class 12 Tourism Chapter 14 विश्व में पर्यटन का विकास और स्वरूप Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 14 विश्व में पर्यटन का विकास और स्वरूप Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 14 विश्व में पर्यटन का विकास और स्वरूप

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 14

पाठगत प्रश्न 14.1

1. पर्यटकों के साथ जुड़े किन्हीं पांच कारकों की सूची बनाइए।

उत्तर: पर्यटकों के साथ जुड़े किन्हीं पांच कारक हैं-

(i) पर्यटकों की उपभोगजन्य आय की वृद्धि।

(ii) सवैतनिक अवकाश अथवा अवकाश का अधिकार।

(iii) यात्रा खर्च।

(iv) प्रौद्योगिकी।

(v) पैकेज प्रदाता/यात्रा संचालक।

2. किन्हीं तीन प्राकृतिक और किन्हीं तीन सांस्कृतिक आकर्षणों के बारे में लिखिए।

उत्तर: प्राकृतिक: दृश्य, पार्क, तट।

सांस्कृतिक: ऐतिहासिक स्थल, पुरातात्विक स्थल, संग्रहालय।

3. खेल पर्यटन के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर:  खेल पर्यटन पर्यटकों का किसी अन्य स्थान पर खेल देखने अथवा भाग लेने की यात्रा होती है। खेल पर्यटन में गोल्फ, तैराकी, टेनिस, क्रिकेट, बर्फ के खेल, विश्व कप, फुटबाल इत्यादि शामिल होते हैं।

पाठगत प्रश्न 14.2

1. विश्व पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: विश्व पर्यटन को प्रभावित करने वाले कुछ कारक प्राकृतिक स्थल, वहां तक की पहुंच तथा सामान्य जलवायु की परिस्थितियाँ होते हैं।

2. पर्यटकों के लिए आकर्षक आयोजन और मनोरंजक गतिविधियों की चर्चा कीजिए।

उत्तर: अनेक विशिष्ट कार्यक्रम जैसे त्यौहार, धार्मिक और व्यापारिक मेले पूरे विश्व में आयोजित किए जाते हैं। अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ जैसे स्थलों का भ्रमण, खेल-गोल्फ, बर्फ के खेल, विश्व कप, फुटबाल इत्यादि पर्यटकों पर चुम्बकीय प्रभाव डालते हैं।

3. 2011 से विश्व पर्यटन की वृद्धि पर चर्चा कीजिए।

उत्तर: 2011 से विश्व पर्यटन में वृद्धि काफी अधिक है। वर्ष 2011 में 983 मिलियन पर्यटकों का आगमन हुआ 2013 में यह बढ़कर 1087 मिलियन पर्यटकों तक हो गया और 2015 में बढ़कर यह 1184 मिलियन हो गया है। वृद्धि होने की सम्भावनाएं सकारात्मक हैं और 2016 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की वृद्धि दर 4% की दर से होने की संभावना है।

पाठगत प्रश्न 14.3

1. विश्व पर्यटन में योगदान देने वाले शीर्ष दस देशों के बारे में लिखिए।

उत्तर: फ्रांस, संयुक्त राज्य, स्पेन, इटली, यू.के. चीन, पौलेण्ड, मेक्सिको, कनाडा और हंगरी ।

2. विश्व के कौन से भाग की अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्राप्तियों में अधिकतम भागीदारी है।

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्राप्तियों में यूरोप की हिस्सेदारी अधिकतम 41% है।

3. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में विकासशील देशों की भागीदारी में कैसे वृद्धि हुई?

उत्तर: पूर्व एशिया और प्रशान्त में पर्यटकों का आगमन बहुत मजबूत हैं। यूरोप और अमेरिका की भागीदारी काफी कम हुई है। ऐसा अन्य पर्यटक स्थलों के विकसित होने अथवा बढ़ने के कारण हुआ है। 2020 तक दक्षिण एशिया का भाग 19 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है जो पिछले वर्षों से कहीं अधिक है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top