NIOS Class 12 Tourism Chapter 13 भारत में पर्यटन की प्रगति और प्रतिरूप Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 13 भारत में पर्यटन की प्रगति और प्रतिरूप Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.
NIOS Class 12 Tourism Chapter 13 भारत में पर्यटन की प्रगति और प्रतिरूप
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
भारत में पर्यटन की प्रगति और प्रतिरूप
Chapter: 13
| पाठगत प्रश्न 13.1 |
1. घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: कोई व्यक्ति अपने देश के भीतर ही अपने निवास अथवा कार्य स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर जाता है और 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी आवासीय स्थल में रहता है तो उसे घरेलू पर्यटक कहते हैं। विदेशी पर्यटक वह व्यक्ति होता है जो किसी विदेशी पासपोर्ट पर भारत भ्रमण के लिए आता है और कम से कम 24 घंटे भारत में रहता है। आगमन का उद्देश्य अवकाश, विश्राम, खेल, तीर्थ-यात्रा, धार्मिक विश्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा और सामाजिक समारोह होना चाहिए। किसी प्रकार की नौकरी/कार्य करना और बदले में वेतन/पारिश्रमिक प्राप्त करना नहीं होना चाहिए।
2. प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर्यटन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: प्राकृतिक परिदृश्य में पर्वतीय पर्यटन, द्वीपीय पर्यटन, मरूस्थलीय पर्यटन, तटीय पर्यटन, सरोवरीय पर्यटन, वन्य जीव पर्यटन, साहसिक पर्यटन शामिल हैं। सांस्कृतिक परिदृश्य में धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक पर्यटन, पारम्परिक पर्यटन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय पर्यटन, खेल और ग्रामीण पर्यटन शामिल हैं।
3. MICE, सभाएँ – प्रोत्साहन – सम्मेलन और प्रदर्शनी पर्यटन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: MICE का अर्थ है मीटिंग्स्, इन्सेन्ट्विस, कांफ्रेसिस और एक्जीवीशन्स। पर्यटन क्षेत्र में यह रुझान तेजी से उभर रहा है, विशेष रूप से वर्ष 1991 के बाद जब भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया गया। चिकित्सकीय पर्यटन भी तेजी से उभरता क्षेत्र है क्योंकि यहां उपचार और देखभाल सस्ती एवं प्रभावकारी है।
पाठगत प्रश्न 13.2
1. पर्यटन की वृद्धि को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: पर्यटन में वृद्धि सकारात्मक अथवा नकारात्मक हो सकती है। सकारात्मक वृद्धि तब होती है जब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है। नकारात्मक वृद्धि तब होती है जब पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की संख्या की अपेक्षा कम हो।
2. भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन का स्वरूप क्या है?
उत्तर: वर्ष 2014 में शीर्ष के दस देशों से भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या का अमेरिका से 14.57% था जबकि बांग्लादेश से आने वाले 12.27% पर्यटक थे।
3. भारत का कौन-सा राज्य घरेलू पर्यटन में उल्लेखनीय योगदान देता है?
उत्तर: घरेलू पर्यटन में तमिलनाडु राज्य का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान है।
पाठांत प्रश्न
1. भारत भ्रमण पर आने वाले विदेशी पर्यटकों की वृद्धि और स्वरूप पर चर्चा कीजिए।
उत्तर: भारत एक प्राचीन सभ्यता और विविध संस्कृति वाला देश है। पिछले कुछ दशकों में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व है।
विदेशी पर्यटक भारत में ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, अजंता-एलोरा की गुफाएँ और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को देखने आते हैं। इसके अलावा वाराणसी, हरिद्वार, अयोध्या, द्वारका, रामेश्वरम जैसे धार्मिक स्थल भी उन्हें आकर्षित करते हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हिमालय पर्वत, कश्मीर, दार्जिलिंग, केरल और गोवा के समुद्र तट विदेशी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय हैं। साथ ही, साहसिक पर्यटन जैसे ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, राफ्टिंग और रेगिस्तानी सफारी भी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
आजकल चिकित्सा पर्यटन, योग और आयुर्वेद भी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। भारत की सस्ती चिकित्सा सुविधाएँ और योग परंपरा के कारण बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहाँ आते हैं।
2. पर्यटन की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: पर्ययन की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक है—
(i) भौगोलिक कारक: किसी स्थान की अवस्थिति, जलवायु, प्राकृतिक दृश्य और भौगोलिक विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है। गर्म क्षेत्रों के लोग गर्मी में पहाड़ों की ओर और ठंडे क्षेत्रों के लोग सर्दी में गर्म स्थानों की ओर जाते हैं।
(ii) सांस्कृतिक कार्यक्रम: उत्सव, मेले, नृत्य, धार्मिक अनुष्ठान और स्थानीय परंपराएँ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, जैसे दुर्गा पूजा, होली, दीवाली, गोवा का कार्निवाल और केरल का ओणम।
(iii) सुरक्षा और चौकसी: पर्यटकों के लिए सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। असुरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन घट जाता है, जैसे आतंकवादी गतिविधियों के कारण कश्मीर में पर्यटन कम हुआ।
(iv) आर्थिक स्थिति: लोगों की आर्थिक स्थिति भी पर्यटन को प्रभावित करती हैं। ऊंची आय वाले लोग प्रायः निम्न आय वर्ग की तुलना में अधिक यात्रा करते हैं क्योंकि उनकी क्रय शक्ति अधिक होती है। वे यात्रा और पर्यटन पर अधिक खर्च कर सकते हैं।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

