NIOS Class 12 Tourism Chapter 12 भारत में पर्यटन के प्राकृतिक आकर्षण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 12 भारत में पर्यटन के प्राकृतिक आकर्षण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.
NIOS Class 12 Tourism Chapter 12 भारत में पर्यटन के प्राकृतिक आकर्षण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
भारत में पर्यटन के प्राकृतिक आकर्षण
Chapter: 12
| पाठगत प्रश्न 12.1 |
1. दक्षिण (दक्कन) के पठार की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर: दक्कन के पठार को तीन भागों में बांटा जाता है। दक्कन ट्रैप, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट। यह 7 लाख 59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी औसत ऊंचाई 500 मीटर से 1000 मीटर तक है।
2. भारत का कौन-सा घाट जैव विविधता हॉटस्पॉट के कारण लोकप्रिय है?
उत्तर: पश्चिमी घाट।
3. अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप द्वीप समूह के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह शैल से बने हैं जबकि लक्षद्वीप प्रवालों से निर्मित है। अण्डमान द्वीप समूह बड़े आकार के द्वीपों से बना है और इसमें द्वीपों की संख्या ज्यादा है जबकि लक्षद्वीप द्वीप समूह कम संख्या के छोटे द्वीपों से बना है।
पाठगत प्रश्न 12.2
1. भारत के प्रमुख पर्यटन सर्किटों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत में कई पर्यटक सर्किट हैं। पर्यटक इन मार्गो से स्थानों के दर्शनार्थ जाते हैं। पर्यटन के दृष्टिकोण से इन स्थानों का बहुत महत्व है। उनकी अधिक मांग होने के कारण इन्हें टूर-ऑपरेटर (यात्रा करवाने वाले) संचालित तथा आयोजित करते हैं।
2. उत्तरी भारत के प्रमुख पर्वतीय स्थलों के नाम लिखिए।
उत्तर: उत्तर भारत में कई पर्वतीय स्थल हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण स्थल हैं: शिमला, कुल्लू, मनाली, मसूरी, नैनीताल, दार्जीलिंग, माऊन्ट आबू, धर्मशाला
3. तीन प्रकार के साहसिक पर्यटन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: तीन प्रकारः हवाई, जलीय और भूमार्गीय।
(अ) हवाई साहसिक पर्यटन पैराशूटिंग और पैराग्लाइडिंग।
(ब) जलीय साहसिक पर्यटन राफ्टिंग और वाटर स्काईग।
(स) भू-साहसिक पर्यटन रॉक क्लाइम्बिंग और एंगलिंग
पाठगत प्रश्न 12.3
1. वन्य जीव अभ्यारण्य तथा पक्षी विहार को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: वन्य जीव अभ्यारण्य मानवीय हस्तक्षेप से दूर वन्य जीवों के संरक्षण हेतु एक सुनियोजित क्षेत्र होता है। पक्षी विहार एक विशेष प्रकार के वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र होता है जिसमें पक्षियों के विविध प्रजातियों को उनके मूल निवास के रूप में संरक्षण दिया जाता है।
2. पर्यटक वन्य जीव अभ्यारण्य तथा पक्षी विहारों को देखने क्यों जाते हैं?
उत्तर: क्योंकि पर्यटक पशुओं और पक्षियों के स्वाभाविक व्यवहार को देखने के उत्सुक होते हैं।
3. नल सरोवर पक्षी विहार क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: नल सरोवर पक्षी विहार दलदली पक्षी विहार के रूप में प्रसिद्ध है तथा भारत का व्यस्ततम पर्यटक स्थल है।
पाठांत प्रश्न
1. भारत के विभिन्न भौगोलिक प्रदेशों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत एक विविधताओं वाला देश है। यहाँ विभिन्न प्रकार के भौगोलिक प्रदेश पाए जाते हैं, जो प्राकृतिक रूप से अलग-अलग हैं।
प्रमुख भौगोलिक प्रदेश इस प्रकार हैं—
(i) हिमालय पर्वतीय क्षेत्र: भारत के उत्तर में स्थित हिमालय पर्वत ऊँचे पर्वत, हिमनद और नदियों का स्रोत है। यह क्षेत्र ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
(ii) उत्तरी मैदान (गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान): यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ है। यहाँ कृषि का विकास अधिक हुआ है और जनसंख्या घनी है।
(iii) प्रायद्वीपीय पठार: यह प्राचीन चट्टानों से बना क्षेत्र है। यहाँ खनिज संसाधन अधिक पाए जाते हैं।
(iv) थार मरुस्थल: राजस्थान में स्थित यह रेगिस्तानी क्षेत्र रेत के टीलों और शुष्क जलवायु के लिए प्रसिद्ध है।
(v) तटीय क्षेत्र: भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर समुद्र तट स्थित हैं। यहाँ मत्स्य पालन और व्यापार का विकास हुआ है।
(vi) द्वीपीय क्षेत्र: अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह भारत के महत्वपूर्ण द्वीपीय क्षेत्र हैं।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

