NIOS Class 10 Home Science Chapter 4 भोजन पकाने की विधियां

NIOS Class 10 Home Science Chapter 4 भोजन पकाने की विधियां Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Home Science Chapter 4 भोजन पकाने की विधियां Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Home Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Home Science Notes Paper Code: 216.

NIOS Class 10 Home Science Chapter 4 भोजन पकाने की विधियां

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Home Science Notes, NIOS Secondary Course Home Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

माड्यूल – 1: दैनिक जीवन में गृह विज्ञान

पाठगत प्रश्न 4.1

1. भोजन पकाने के चार लाभों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भोजन पकाने के कई लाभ हैं। पकाने से कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व जैसे स्टार्च, प्रोटीन और विटामिन आसानी से पचने योग्य बन जाते हैं, वहीं भोजन में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते जिससे भोजन सुरक्षित बनता है। इसके अलावा, पकाने से भोजन का स्वाद, रंग और गंध सुधरती है और यह नरम होकर पचाने में आसान हो जाता है। इन सभी कारणों से भोजन पकाना स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

2. नीचे प्रस्तुत परिस्थितियों के लिए सर्वोत्तम विकल्प का चयन कीजिए:

(क) पकाने की वह विधि जिसमें पकाए जाने वाला भोज्य पदार्थ पानी के संपर्क में नहीं आता है:

(i) भाप से पकाना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) उबालना।

(iii) धीमी आँच पर पकाना।

(iv) प्रेशर कुकर में पकाना।

उत्तर: (i) भाप से पकाना।

(ख) जब सब्जियों को उबालने के पश्चात उसका पानी फेंक दिया जाता है तो किन तत्वों की हानि होती है:

(i) विटामिन और कार्बोहाईड्रेट।

(ii) खनिज और कार्बोहाईड्रेट।

(iii) विटामिन और खनिज।

(iv) खनिज, विटामिन और कार्बोहाईड्रेट।

उत्तर: (iii) विटामिन और खनिज।

(ग) नम ताप प्रक्रिया के माध्यम से भोजन पकाने की चार विधियों में से एक विधि जो अधिकतम मात्रा में पोषक तत्वों को संरक्षित रखती है:

(i) भाप से पकाना।

(ii) उबालना।

(iii) धीमी आँच पर पकाना।

(iv) प्रेशर कुकर में पकाना।

उत्तर: (i) भाप से पकाना।

(घ) धीमी आँच में पकाने की प्रक्रिया की विशेषताएँ हैं:

(i) उच्च तापमान और अत्यधिक पानी।

(ii) उच्च तापमान और कम पानी।

(iii) कम तापमान और कम पानी।

(iv) कम तापमान और अत्यधिक पानी।

उत्तर: (iii) कम तापमान और कम पानी।

(घ) प्रेशर कुकर में पकाते समय तापमान कितना होना चाहिए।

(i) 100 डिग्री से अधिक।

(ii) 100 डिग्री से कम।

(iii) 100 डिग्री।

(iv) उपर्युक्त में से कोई भी तापमान।

उत्तर: (i) 100 डिग्री से अधिक।

पाठगत प्रश्न 4.2

1. उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों को भरेंः

(i) ओवन में भोजन पकाने की विधि को ______________  कहते हैं।

उत्तर: बेकिंग।

(ii) जब भोजन पकाने के लिए सूर्यप्रकाश का प्रयोग किया जाता है तो उसे ________________ कहते हैं।

उत्तर: सौर कुकर में पकाना।

(iii) गर्म रेत में भोजन पकाने की प्रकिया को ____________  कहते हैं।

उत्तर: भुनना।

(iv) ________________  विधि में भोजन को एक बंद डिब्बे में पकाया जाता है और इसके लिए गैस या कोयले या विद्युत से ताप का प्रयोग किया जाता है। 

उत्तर: बेकिंग।

(v) जब भोजन को सीधे लौ पर पकाया जाता है तो इस विधि को ________________ कहते हैं।

उत्तर: ग्रिलिंग।

(vi) गर्म तवे पर पकाने की विधि को ________________ कहते हैं।

उत्तर: बेकिंग।

(vii) गर्म तेल में भोजन पकाने की विधि को ______________  कहते हैं।

उत्तर: तलना।

(viii) _______________  वह विधि है जिसमें पानी के कणों में तीव्र कंपन द्वारा भोजन में ताप उत्पन्न किया जाता है।

उत्तर: माइक्रोवेव में पकाना।

(ix) _________________ विधि में तापमान 200-300 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है।

उत्तर: शुष्क ताप विधि।

2. सेंकने और भूनने की विधियों में दो समानताओं और दो भिन्नताओं का उल्लेख करें।

समानताएँ: 

(i) ______________________________________।

(ii)______________________________________।

भिन्नताएँ:

(i)______________________________________।

(ii)______________________________________।

उत्तर: समानताएँ:

(i) दोनों विधियाँ शुष्क ऊष्मा से भोजन पकाने की हैं।

(ii) दोनों में भोजन का स्वाद और सुगंध बढ़ती है।

भिन्नताएँ:

(i) सेंकने में भोजन को सीधी आँच पर पकाया जाता है, जबकि भूनने में थोड़ी वसा डालकर पकाया जाता है।

(ii) सेंकने में भोजन कम चलाया जाता है, जबकि भूनने में भोजन लगातार चलाया जाता है।

3. कम तेल तथा अत्यधिक तेल में पकाने की विधियों में दो समानताओं और दो भिन्नताओं का उल्लेख करें।

समानताएँ:

(i) ______________________________________।

(ii) ______________________________________।

भिन्नताएँ:

(i) ______________________________________।

(ii) ______________________________________।

उत्तर: समानताएँ:

(i) दोनों विधियों में भोजन पकाने के लिए तेल का उपयोग किया जाता है।

(ii) दोनों में भोजन का स्वाद और रंग बेहतर हो जाता है।

भिन्नताएँ:

(i) तेल में पकाने में कम तेल लगता है, जबकि अत्यधिक तेल में पकाने में भोजन तेल में पूरी तरह डूबा रहता है।

(ii) तेल में पकाने में भोजन धीरे पकता है, जबकि अत्यधिक तेल में पकाने में भोजन जल्दी पकता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top